यात्री बसों की क्रॉसिंग के दौरान बाइक सवार को लगी टक्कर, मौत

हाईवे पर किया परिजनों ने प्रदर्शन

By: Gulab rohit

Jun 22, 202512 hours ago

view1

view0

यात्री बसों की क्रॉसिंग के दौरान बाइक सवार को लगी टक्कर, मौत

दमोह। दमोह के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत हथनी गांव के पास रविवार को दो यात्री बसों की क्रॉसिंग के दौरान एक बाइक सवार को टक्कर लग गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई की मांग को लेकर दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। एक घंटे तक परिजन प्रदर्शन करते रहे, बाद में तहसीलदार और पुलिस की समझाइश के बाद उन्होंने शव को सड़क से हटाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव ढाबा, हथनी तिराहे के समीप रविवार शाम करीब पांच बजे दो बसों की क्रॉसिंग के दौरान बाइक सवार युवक खिल्लू उर्फ खिलान पिता किशोरी पटेल (25), निवासी राजा पटना कछुआरा को टक्कर लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बसों के चालक वहां से फरार हो गए। वहीं, हादसे में गंभीर घायल युवक की पहचान कर जब उसके परिजनों को बुलाया गया, तब तक उसने दम तोड़ दिया था। सूचना मिलते ही डायल 100 और 108 वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजनों ने शव को उठाने से मना कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया।  
पुलिस के अनुसार परिजनों से जाम हटाने की अपील की, लेकिन उन्होंने मांग की कि वाहन की तलाश की जाए और उचित मुआवजा दिया जाए, तभी प्रदर्शन समाप्त किया जाएगा। इस दौरान करीब एक घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सूचना मिलते ही दमोह तहसीलदार रघुनंदन चतुवेर्दी भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने समझाइश दी कि शासन की ओर से जो मुआवजा राशि निर्धारित है, वह प्रदान की जाएगी, वाहन का पता लगाकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। इसके बाद परिजन माने और प्रदर्शन समाप्त किया गया, जिससे यातायात शुरू हो सका। शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

नौ माह बाद दोबारा पैरोल पर उज्जैन पहुंचा आतंकी शफीक

1

0

वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में उम्रकैद की सजा काट रहा आतंकी मोहम्मद शफीक अंसारी दो दिन की पैरोल पर उज्जैन लाया गया है। शफीक अंसारी अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अदालत की अनुमति के बाद उज्जैन आया है।

Loading...

Jun 23, 2025just now

शुक्र है! इंदौर में इंडिगो की फ्लाइट रनवे से वापस लौट आई

इंदौर से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6332 रनवे से वापस लौट आई। प्लेन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान वापस आ गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इससे एक बार फिर इंडिगो की सेवा पर सवाल उठने लगा है।

Loading...

Jun 23, 2025just now

देवी अहिल्या की राजधानी महेश्वर होगा मध्यप्रदेश का 56 जिला!

मैहर, पांढुर्ना और मऊगंज को नया जिला बनाने के बाद मध्यप्रदेश में अब 55 जिले हो गए हैं। इसके अलावा कई छोटी तहसीलों को भी जिला बनाने की मांग उठ रही है, कई तहसीलों के प्रस्ताव भी लंबित हैं। इस बीच निमाड़ क्षेत्र के महेश्वर को भी जिला बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

Loading...

Jun 23, 202515 minutes ago