×

देवी अहिल्या की राजधानी महेश्वर होगा मध्यप्रदेश का 56 जिला!

मैहर, पांढुर्ना और मऊगंज को नया जिला बनाने के बाद मध्यप्रदेश में अब 55 जिले हो गए हैं। इसके अलावा कई छोटी तहसीलों को भी जिला बनाने की मांग उठ रही है, कई तहसीलों के प्रस्ताव भी लंबित हैं। इस बीच निमाड़ क्षेत्र के महेश्वर को भी जिला बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

By: Arvind Mishra

Jun 23, 202510:50 AM

view6

view0

देवी अहिल्या की राजधानी महेश्वर होगा मध्यप्रदेश का 56 जिला!

  • जनता को उम्मीद...महेश्वर को मोहन सरकार देगी सौगात

  • कभी महिष्मति के नाम से जाना जाता था निमाड़ का महेश्वर

  • जिला बनाने की उठी बुलंद आवाज, बैठक में बनी रणनीति

भोपाल। स्टार समाचार बेव

मैहर, पांढुर्ना और मऊगंज को नया जिला बनाने के बाद मध्यप्रदेश में अब 55 जिले हो गए हैं। इसके अलावा कई छोटी तहसीलों को भी जिला बनाने की मांग उठ रही है, कई तहसीलों के प्रस्ताव भी लंबित हैं। इस बीच निमाड़ क्षेत्र के महेश्वर को भी जिला बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। दरअसल, महेश्वर को जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग अब जन आंदोलन का रूप लेने जा रही है। इसी कड़ी में महेश्वर जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक में शहरवासियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यदि महेश्वर को नया जिला बनाया जाता है तो यह मोहन सरकार का बड़ा फैसला होगा। महेश्वर प्राचीन शहर है, जिसे कभी महिष्मति के नाम से जाना जाता था। यह स्थान देवी अहिल्याबाई की राजधानी भी रही है। निमाड़ की जनता को उम्मीद है कि महेश्वर को कभी भी सौगात मिल सकती है। महेश्वर धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से अपनी अलग पहचान बना चुका है।

शिव-राज में भी उठी थी मांग

तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी लोगों ने कई बार महेश्वर को नया जिला बनाने की मांग की थी। इसके बाद नए सीएम डॉ. मोहन यादव से भी महेश्वर को अलग जिला बनाने की मांग कर चुके हैं। कई वर्षों से महेश्वर को जिला बनाने की मांग की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि जिला बनने की संभावनाओं को लेकर प्रशासनिक अमला सर्वे भी कर चुका है।  

ये भी जिला बनने की कतार में

नए जिले बनाए जाने की उम्मीद में नागदा और चांचौड़ा भी शामिल हैं। इसके भी प्रस्ताव बन चुके हैं। लेकिन मामला राजनीतिक कारणों से अधर में अटका हुआ है।  इसके अलावा बीना और खुरई को भी नया जिला बनाने के लिए काफी संघर्ष चल रहा है। बुंदेलखंड के दमोह को तोड़कर हटा को नया जिला बनाने की मांग भी काफी समय से हो रही है।

रणनीति: गांव गांव तक होगा आंदोलन

महेश्वर जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने जिला बनाने के समर्थन में जनभागीदारी बढ़ाने, छात्र संगठनों को जोड़ने और गांव गांव आंदोलन को पहुंचाने की रणनीति बनाई। इस संघर्ष में युवाओं और छात्रों की भूमिका जरूरी है। वहीं भाजपा नेता भूरेसिंह पटेल ने आंदोलन को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने की आवश्यकता बताई। जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर समर्थन प्राप्त करने की बात कही।  संघर्ष समिति का संकल्प है कि जब तक महेश्वर को जिला नहीं बनाया जाता, आंदोलन शांत नहीं होगा।

समर्थन: प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजेंगे 

इधर, वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र नेगी ने बताया कि पूर्व में किन कारणों से जिला नहीं बन पाया, उन कमियों को अब दूर किया जा रहा है। मंडलेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे ने महेश्वर और मंडलेश्वर को मिलकर संगठित प्रयास करने का आह्वान किया। वरिष्ठ अभिभाषक संजीव मोयदे ने कहा कि मंडलेश्वर में पहले से ही जिला न्यायालय का संचालन हो रहा है, जो जिला गठन की मांग को मजबूती देता है। समिति अब नगर परिषदों, ग्राम पंचायतों और अन्य संस्थाओं से लिखित प्रस्ताव लेकर शासन को भेजेगी।

महेश्वर की विशिष्ट पहचान

महेश्वर की पहचान सिर्फ एक धार्मिक स्थल या पर्यटन केंद्र के रूप में नहीं, बल्कि अपनी विशिष्ट माहेश्वरी साड़ियों, अहिल्या घाट, नर्मदा तट और ऐतिहासिक किले के कारण भी है। जिला बनने से क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाओं का विस्तार होगा, विकास कार्यों को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
 
COMMENTS (0)

RELATED POST

सवालों के घेरे में ट्रांसको का आदेश: रिटायरमेंट से मात्र 5 दिन पहले कार्यपालन अभियंता को बना दिया मुख्य अभियंता, कर्मचारियों ने उठाए सवाल

7

0

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सतना कार्यालय से जारी आदेश ने सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्यपालन अभियंता प्रकाश चंद्र निगम को रिटायरमेंट से केवल 5 दिन पहले मुख्य अभियंता बनाकर जबलपुर ट्रांसफर किया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग अधिकारी-कर्मचारी में भेदभाव कर रहा है और इस फैसले से अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

Loading...

Sep 29, 20253 hours ago

जैसीनगर का नाम जय शिवनगर करने की घोषणा का विरोध

5

दांगी क्षत्रिय समाज ने जताई आपत्ति; ज्ञापन देकर बोले- नाम परिवर्तन का प्रस्ताव निरस्त करें

Loading...

Sep 29, 20254 hours ago

स्टेशन पर नए फुट ओवरब्रिज निर्माण में तकनीकी अड़चनें

प्लेटफार्म एक तक ही बनेगा नया एफओबी

Loading...

Sep 29, 20254 hours ago

सफेद शेर की नगरी रीवा में नवरात्रि गरबा-डांडिया महोत्सव: मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2025 मुस्कान जिज्ञासी ने दी खास प्रशंसा, हजारों दर्शकों संग झूमे कलाकार

रीवा के कृष्णा-राजकपूर आॅडिटोरियम में 26 वर्षों से आयोजित गरबा-डांडिया महोत्सव ने इस बार भी धूम मचा दी। स्टार समाचार ग्रुप और हिन्दू उत्सव समिति धर्म परिवार द्वारा आयोजित इस आयोजन में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2025 मुस्कान जिज्ञासी मुख्य अतिथि रहीं। रंग-बिरंगे परिधानों में कलाकारों की प्रस्तुतियों और दर्शकों के उत्साह ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया।

Loading...

Sep 29, 20258 hours ago

‘गूंज’ द नवरात्रि फेस्ट 2025: श्रद्धा, गरबा और संस्कृति के रंगों से सजी सतना की रातें, आस्था और उत्साह की गूंज में डूबा पूरा शहर

सतना में स्टार समाचार और त्रिदेव मंडल द्वारा आयोजित ‘गूंज द नवरात्रि फेस्ट 2025’ में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्य पंडाल में मां की आरती से लेकर गरबा की थाप और रंग-बिरंगे परिधानों तक, यह आयोजन शहरवासियों के लिए भक्ति और संस्कृति का भव्य उत्सव बना।