×

 रेलवे स्टेशन और सिटी कलारी को लेकर फिर शुरू हुआ विरोध

शराब दुकानों को लेकर नागरिकों व कांग्रेसजनों ने सौंपे ज्ञापन

By: Star News

May 27, 202510:05 PM

view1

view0

 रेलवे स्टेशन और सिटी कलारी को लेकर फिर शुरू हुआ विरोध

गंजबासौदा। स्टेशन क्षेत्र से शराब की दुकान जो कि हनुमान मंदिर के सामने स्थित है। उसे हटाने को लेकर एवं अन्य मामलों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन के नेतृत्व में एसडीएम विजय राय को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय हनुमान मंदिर स्टेशन से नारेबाजे करते हुए एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च भी निकाला गया और तहसील पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया।
यहां उल्लेखनीय है कि नगर में आपराधिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। जिसका प्रमुख कारण नशे का कारोबार है। वहीं नगर की प्रमुख शराब दुकानों के को मुख्य मार्ग और सार्वजनिक स्थानों से दूर करने की मांग नागरिक लंबे समय से करते आ रहे हैं और पूर्व में इस संबंध में धरना प्रदर्शन भी किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक इस ओर प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है। इन्हीं परेशानियों को लेकर सोमवार को कांग्रेस जनों ने ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि स्टेशन शराब की दुकान मंदिर के सामने से हटाई जाए, स्टेशन क्षेत्र वार्ड नंबर 1, 2,3, 4 के नागरिकों को रेलवे द्वारा बनाई गई बाउंड्री वॉल तोड़कर रास्ता दिया जाए। शहर में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की जो बिक्री हो रही है, उस पर तुरंत रोक लगाई जाए। शहर के मुख्य मार्गों पर अधिकतर जाम की स्थिति बनी रहती है, यातायात सुधारने के लिए एवं जाम की स्थिति से शहर को निजात दिलाने के लिए डिवाइडर लगाकर यातायात नियंत्रित किया जाए। इस अवसर पर पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्य प्रकाश सेन, सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर नागरिकों ने सिटी कलारी को हटाने की मांग को लेकर जिला आबकारी अधिकारी के नाम भी ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि जवाहर रोड स्थित सिटी कलारी, गंज बसोदा के नाम से वाइन शॉप पिछले 20 साल से स्थापित है। यह दुकान पूर्व में नागरिकों एवं रहवासियों के विरोध दर्ज कराने पर 100 फिट अंदर स्थापित की गई थी एवं विगत 20 वर्षों से यह वहीं पर चल रही है। परन्तु पिछले कुछ समय से नए शराब के ठेकेदार द्वारा यहां दुकान को मुख्य मार्ग से जोड़ने की चेष्टा की जा रही है। कलारी को मुख्य रोड एवं रहवासी स्थानों से जोड़कर बनाया जा रहा है। जिसके
आसपास आवासीय घर एवं दुकाने भी है। ज्ञापन में कहा गया है कि अगर कलारी मुख्य रोड पर आती है, तो यहाँ के रहने वाले लोगों को, महिलाओं, बच्चों को, रोड पर जाने बालों को, वाहन चालकों को दैनिक आवागमन के साधनों को व्यवधान पहुंचेगा एवं रोज अनिष्ट एवं अप्रिय घटनाओं की आशंकाएं बनी रहेंगी। ज्ञापन में नागरिकों ने आबकारी अधिकारी से अनुरोध किया है कि ऐसी गतिविधियों को अतिशीघ्र पूर्णतः रोकते हुए दुकान को पूर्ववत रखा जाए या फिर शहर के बाहर भेज दिया जाए। ताकि अप्रिय स्थिति न बने।

COMMENTS (0)

RELATED POST

एमपी पुलिस भर्ती...आठ जिलों में 16 एफआईआर, धराए 24 मुन्नाभाई  

1

0

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले की तर्ज पर अब एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। इससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस ने मप्र के आठ जिलों में 16 एफआइआर दर्ज की गई है।

Loading...

Jun 05, 2025just now

मध्यप्रदेश में पर्यावरण से जुड़ा नया पाठ्यक्रम लॉन्च

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण प्रबंधन पर विकसित पाठ्य सामग्री का विमोचन और चार पीएचडी छात्रों को पर्यावरण छात्रवृत्ति प्रदान की।

Loading...

Jun 05, 202519 minutes ago

मेधा पाटकर को ओडिशा पुलिस ने हिरासत में लिया, गुप्त जगह पर रखा

कार्रवाई की व्यापक आलोचना हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरणविदों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। कुछ का कहना है कि यह कार्रवाई खनन लॉबी के दबाव में की गई।

Loading...

Jun 05, 20252 hours ago

भोपाल-इंदौर हाईवे पर जाम...घंटों फंसी रहीं हजारों गाड़िया

सुबह शुरू हुए इस जाम में यात्री बसों, भारी वाहनों और निजी गाड़ियों समेत हजारों वाहन तीन घंटे तक फंसे रहे। स्थिति इतनी गंभीर थी कि हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।

Loading...

Jun 05, 20253 hours ago

सतना नगर निगम में 50 लाख LED लाइट खरीदी पर सवाल, जांच टीम गठित

सतना नगर निगम में 50 लाख की LED लाइट खरीदी में गड़बड़ी के आरोपों के बाद 5 सदस्यीय जांच टीम गठित। जानें, पार्षदों के आरोप, महापौर का हस्तक्षेप और आगामी कार्रवाई।

Loading...

Jun 05, 20254 hours ago