सतना नगर निगम में 50 लाख की LED लाइट खरीदी में गड़बड़ी के आरोपों के बाद 5 सदस्यीय जांच टीम गठित। जानें, पार्षदों के आरोप, महापौर का हस्तक्षेप और आगामी कार्रवाई।

सतना। नगर निगम सतना में लगभग तीन माह पहले खरीदी गई 50 लाख रुपये की एलईडी लाइटों की खरीद में कथित गड़बड़ी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सत्ता पक्ष के पार्षद मनीष टेकवानी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना ने एक पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है, जिसे अगले सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।
आयुक्त शेर सिंह मीना द्वारा गठित इस टीम में नगर निगम के कार्यपालन यंत्री आरपी सिंह, सहायक यंत्री मुकेश चतुर्वेदी, उपयंत्री नीलेश यादव, तथा पार्षद महेंद्र पांडेय और पार्षद मनीष टेकवानी शामिल हैं।
यह पूरा मामला परिषद की बैठक के दौरान उठा, जब वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद मनीष टेकवानी ने खरीदी गई एलईडी लाइटों की रोशनी की क्षमता और गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने इस खरीद में शामिल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पार्षद टेकवानी की मांग पर महापौर योगेश ताम्रकार और स्पीकर राजेश चतुर्वेदी ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने नगर निगम आयुक्त से मामले की गहन जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। महापौर ने स्वयं खरीदी गई लाइटों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए रेट और क्वालिटी की जांच की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जांच टीम में किसी अन्य विभाग के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को भी शामिल किया जाए ताकि जांच निष्पक्ष हो सके। परिषद की बैठक में ही आयुक्त ने जांच टीम के गठन की घोषणा की।
नगर निगम ने लगभग तीन माह पहले क्रॉम्पटन कंपनी से 25 वॉट की 1000 और 60 वॉट की 500 लाइटें, कुल 1500 लाइटें खरीदी थीं, जिनकी लागत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। ये लाइटें प्रत्येक वार्ड में 30-30 की संख्या में दी जानी हैं, हालांकि फिलहाल 15-15 लाइटें ही वार्डों में वितरित की जा रही हैं। वार्ड 20 में इन लाइटों के लगने के बाद ही इनके प्रकाश की क्षमता और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने शुरू हुए हैं।
कार्यपालन यंत्री को शोकॉज नोटिस:
इसी बीच, पार्कों और गलियों की खराब लाइटों को सात दिनों के भीतर ठीक कराने का आश्वासन देने के बावजूद कार्रवाई न करने पर कार्यपालन यंत्री और बिजली विभाग के प्रभारी अरुण तिवारी को परिषद के निर्देशों की अवहेलना मानते हुए शोकॉज नोटिस जारी किया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।