मध्यप्रदेश सरकार ने आवारा मवेशियों की समस्या से निपटने के लिए ‘स्वावलंबी गौशाला योजना’ शुरू की है। इसके तहत प्राइवेट कंपनियों को 125 एकड़ जमीन 30 साल की लीज पर दी जाएगी। 5 हजार आवारा मवेशियों की देखरेख अनिवार्य होगी, साथ ही डेयरी, उत्पाद विक्रय और 5 एकड़ भूमि का व्यावसायिक उपयोग की अनुमति भी मिलेगी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
आवारा मवेशियों से निपटने के लिए सरकार अब नया कान्सेप्ट लेकर आ रही है। अब गौशालाएं प्राइवेट कंपनियां चलाएंगी। इन गौशालाओं में आवारा मवेशी रखे जाएंगे। जमीन सरकार उपलब्ध कराएगी। 30 साल की लीज पर जमीन दी जाएगी। 125 एकड़ भूमि प्राइवेट कंपनियों को मिलेगी। इसमें से 5 एकड़ भूमि का कामर्शियल उपयोग कंपनियां कर सकेंगी। आवारा मवेशियों को यहां रखना तो अनिवार्य है ही साथ ही कंपनियां अपनी डेयरी का संचालन भी कर सकेंगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
आवारा मवेशियों से निपटने के लिए सरकार तेजी से लगी हुई है। नए कान्सेप्ट लाए जा रहे हैं। फिलहाल एक नया कान्सेप्ट पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है। यह कान्सेप्ट रीवा के बसामन मामा से ही निकला है। अब सरकार खुद गौशालाओं का संचालन करने की जगह प्राइवेट कंपनियों को देगी। इस कान्सेप्ट के माध्यम से बड़ी बड़ी कंपनियों को इस तरफ लाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा स्वरोजगार की दिशा में भी युवाओं को गौपालन की तरफ लाने की कोशिश है।
इस योजना का नाम स्वावलंबी गौशाला रखा गया है। इस योजना की शुरुआत हो चुकी है। रीवा से भी प्रस्ताव भोजा जा चुका है। जल्द ही यहां भी प्राइवेट कंपनियां गौशाला संचालित करती दिखाई देगी। आवारा मवेशियों को यही कंपनियां पालेगी और खिलाएंगी।
इस नई योजना से यह होगा फायदा
स्वाबलंबी गौशाला योजना में सरकार 125 एकड़ भूमि निजी कंपनी को उपलब्ध कराएगी। कंपनी को 30 साल के लिए भूमि दी जाएगी। इस भूमि में 5 हजार आवारा मवेशियों को रखना अनिवार्य होगा। इनके लिए शेड आदि का निर्माण भी कंपनी को ही करना होगा। इसके अलावा 5 एकड़ भूमि का उपयोग कंपनी कामर्शियल रूप में कर सकेंगी। इसमें दुकान आदि का निर्माण भी कर सकेगी। इसके अलावा कंपनी गौवंश से तैयार उत्पाद का भी विक्रय कर सकेगी। इसमें डेयरी का भी संचालन कर सकेगी। अलग से दुधारू पशु भी कंपनी पाल सकेगी।
हिनौती में बनेगी पहली कामर्शियल स्वाबलंबी गौशाला
हिनौती मेंं शासन ने गौशाला के लिए करीब 300 एकड़ भूमि का चिन्हांकन किया है। इसमें से 125 एकड़ भूमि का प्रस्ताव शासन के पास भोजा गया है। पहला स्वाबलंबी गौशाला हिनौती में ही खोला जाएगा। इसके लिए भी टेंडर निकाला जाएगा। कई जिलों में टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस नई योजना से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। बड़ी कंपनियां और व्यवसायी भी डेयरी उद्योग की तरफ आगे बढ़ेंगे।
बसामन मामा ने दिखाई बड़ी राह
रीवा के सेमरिया में बनाई गई बसामन मामा गौ अ•यारण्य ने सरकार को नई दिशा दिखाई है। इसी कान्सेप्ट पर स्वाबलंबी गौशाला का कान्सेप्ट आया है। सरकार ने छोटी गौशालाओं की जगह बड़ी गौशालाओं के संचालन का फैसला लिया है। इसमें भी प्राइवेट कंपनियां की इंट्री कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें जिला और प्रदेश के युवा, बड़े व्यापारी भी हिस्सा ले सकेंगे। इन गौशालाओं का टेंडर निकाला जाएगा। टेंडर में जो अधिक रेट डालेगा। उसे जमीन और गौशाला संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी।
बीच में ही छीन ली जाएगी जमीन
शासन ने स्वाबलंबी गौशाला योजना के तहत निजी कंपनियों की इंट्री तो कर रही है लेकिन उनके लिए नियम भी सख्त बनाई है। 30 साल के लिए जमीन लीज पर दी जाएगी। कंपनियों को 5 हजार आवारा मवेशियों को रखना भी अनिवार्य होगा। यदि शासन के दिए निर्देशों का पालन कंपनियां नहीं करती हैं तो उनका अनुबंध भी बीच में ही निरस्त कर दिया जाएगा।
स्वाबलंबी गौशाला का कान्सेप्ट अच्छा है। बड़े उद्यमियों, व्यावसायियों को डेयरी उद्योग की तरफ लाने के लिए यह नया कान्सेप्ट सरकार शुरू की है। इसमें रीवा से भी हिनौती की जमीन का प्रस्ताव भोजा गया है। यह सरकार का बड़ा कदम है। इससे युवाओं को भी स्वरोजगार के अवसर मिलेंगी। हालांकि इसमें जमीन सरकार देगी लेकिन 5 हजार आवारा गौवंशों की देखभाल का जिम्मा कंपनियों को उठाना होगा।
राजेश मिश्रा, रिटायर्ड, संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा विभाग रीवा
रिपोर्ट: विवेक सिंह बघेल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।