कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच मजदूरों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। मृतकों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। लखीमपुर खीरी के अमन नगर से आए प्रवासी मजदूर फसल कटाई के लिए हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के घोड़ाकैमला गांव जा रहे थे।
By: Arvind Mishra
Aug 20, 202513 hours ago
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच मजदूरों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। मृतकों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। लखीमपुर खीरी के अमन नगर से आए प्रवासी मजदूर फसल कटाई के लिए हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के घोड़ाकैमला गांव जा रहे थे। दरअसल, केएमपी एक्सप्रेस वे पर बहादुरगढ़ के निलौठी गांव के पास मंगलवार रात भीषण हादसा हो गया। ट्रक व पिकअप की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 33 घायल हैं। इनमें चार महिलाएं और दो बच्चियां भी हैं। अधिकतर घायलों को रोहतक रेफर किया गया है। सभी लोग उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं और महेंद्रगढ़ जा रहे थे। मृतकों की पहचान की जा रही है।
केएमपी से कटरा एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज के पास यह घटना हुई। ट्रक और पिकअप दोनों मानेसर की तरफ जा रहे थे। टक्कर लगते ही पिकअप में सवार लोग सड़क पर जा गिरे। वहीं, केएमपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल पहुंचने से पहले चार लोगों की मौत हो गई। पांचवें ने बुधवार सुबह रोहतक पीजीआइ में दम तोड़ दिया।
सभी मजदूर एक पिकअप में सवार थे, जिसमें करीब 37 लोग बैठे थे। रात करीब 1:30 बजे केएमपी एक्सप्रेसवे पर बादली के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप गाड़ी पलट गई, जिससे कई मजदूर सड़क पर बिखर गए।