हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में मंगलुरु पुलिस ने एक युवक को विदेश से भारत पहुंचते ही गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अब्दुल खादर नेहाद (27) के रूप में हुई है, जो कर्नाटक के मंगलुरु स्थित उलाइबेट्टु इलाके का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से सऊदी अरब में काम कर रहा था।
नेशनल हाई-वे पर निंबाहेड़ा बायपास पर सड़क दुर्घटना में एक दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई। निंबाहेड़ा पुलिस जांच में जुट गई है। दरअसल, यह हादसा बीती देर रात राजस्थान के निंबाहेड़ा बायपास पर बडौली माधोसिंह मार्ग के चौराहा पर हुआ।
रामनगरी अयोध्या में गुरुवार की भोर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां रीवा से अयोध्या भगवान राम के दर्शन के जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई, जिससे तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई।
गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। गुजरात एटीएस ने तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, ये पिछले एक साल से गुजरात एटीएस के रडार पर थे। तीनों को हथियार सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। ये देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमले करने की योजना बना रहे थे।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के इतिहास में पहली बार एक महिला कांस्टेबल ने सिर्फ पांच महीनों में पदोन्नति पाकर असंभव को संभव कर दिखाया है। उत्तर प्रदेश के दादरी की रहने वाली बढ़ई की बेटी शिवानी ने 18 साल में मिलने वाले मुकाम को रिकॉर्ड समय में हासिल कर इतिहास रच दिया है।
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच मजदूरों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। मृतकों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। लखीमपुर खीरी के अमन नगर से आए प्रवासी मजदूर फसल कटाई के लिए हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के घोड़ाकैमला गांव जा रहे थे।
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच मजदूरों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। मृतकों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। लखीमपुर खीरी के अमन नगर से आए प्रवासी मजदूर फसल कटाई के लिए हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के घोड़ाकैमला गांव जा रहे थे।
मैहर में गैंगरेप और अश्लील वीडियो कांड: 8 आरोपी गिरफ्तार, खौफनाक साजिश का हुआ खुलासा



















