नेशनल हाई-वे पर निंबाहेड़ा बायपास पर सड़क दुर्घटना में एक दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई। निंबाहेड़ा पुलिस जांच में जुट गई है। दरअसल, यह हादसा बीती देर रात राजस्थान के निंबाहेड़ा बायपास पर बडौली माधोसिंह मार्ग के चौराहा पर हुआ।

सड़क दुर्घटना में एक दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
नीमच। स्टार समाचार वेब
नेशनल हाई-वे पर निंबाहेड़ा बायपास पर सड़क दुर्घटना में एक दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई। निंबाहेड़ा पुलिस जांच में जुट गई है। दरअसल, यह हादसा बीती देर रात राजस्थान के निंबाहेड़ा बायपास पर बडौली माधोसिंह मार्ग के चौराहा पर हुआ। नीमच जिले के सरवानिया महाराज के लखन मालू आयु 40 वर्ष और उनकी पत्नी सविता (डॉली) मालू आयु 36 वर्ष चित्तौड़गढ़ से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी वेन की टक्कर बायपास पर नेशनल हाई-वे क्रमांक 56 पर पंचर होने के कारण खड़ी पिकअप से हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य थार ने उनकी वेन की टक्कर मार दी, जिससे वेन बुरी तरह पिचक गई।
मौके पर ही तोड़ा दम
दुर्घटना में वेन में सवार लखन मालू, पत्नी सविता मालू और पिकअप चालक ग्राम भूनियाखेड़ी निवासी बसंतीलाल प्रजापत आयु लगभग 30 वर्ष की मौत हो गई, जबकि पिकअप में सवार एक अन्य हस्तीमल पामेचा को गंभीर चोट आई।
घायल को पहुंचाया अस्पताल
निंबाहेड़ा के सदर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाई-वे से हटवा कर यातायात शुरू कराया है। मामले में जांच की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।