भारत ने पाकिस्तान को शनिवार को हुए एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में हरा दिया। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से मात देकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।

एशियन गेम्स 2026: भारत ने फिर रचा इतिहास
पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर

निशिन। स्टार समाचार वेब
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से मात देकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर (211/6) बनाया। इससे पहले भारत का सर्वोच्च स्कोर 192/5 था, जो 2012 में अहमदाबाद में बना था।
अभिषेक और तिलक की तूफानी हाफ सेंचुरी
भारतीय पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी (15 रन) और अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज में की। अभिषेक शर्मा ने मात्र 20 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 28 गेंदों पर 7 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने अंत में आकर केवल 22 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहे।
अंतिम ओवरों का रोमांच
पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 33 रनों की जरूरत थी। दबाव के क्षणों में शिवम दुबे ने न केवल 13 रन दिए बल्कि एक महत्वपूर्ण विकेट भी झटका और भारत की जीत पर मुहर लगा दी। भारत की ओर से स्पिनर अक्षर पटेल (2 विकेट) और वॉशिंगटन सुंदर (2 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि शिवम दुबे ने भी 2 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया।
पाकिस्तान की पारी: नवाज का शतक से चूका प्रयास
212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को पहला झटका वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान साहिबजादा फरहान (10) को आउट करके दिया। इसके बाद अक्षर पटेल ने उस्मान खान (3) और फॉर्म में चल रहे माज सदाकत (23) को अपनी स्पिन का शिकार बनाया। सईम अयूब (29) को शिवम दुबे ने अपनी पहली ही गेंद पर आउट किया। पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने अकेले दम पर लड़ाई लड़ी और 40 गेंदों में 79 रन बनाते हुए टीम को मैच में बनाए रखा, लेकिन अंत में 96 रन बनाकर नाबाद रहने के बावजूद वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

एशियन गेम्स 2026 में भारत के रेसलर अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में नॉर्थ कोरिया के हान को हराकर देश को 20वां गोल्ड मेडल दिलाया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
भारत ने पाकिस्तान को शनिवार को हुए एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में हरा दिया। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से मात देकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।
एशियन गेम्स-2026 में शनिवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। भारत ने टूर्नामेंट में अपना 18वां गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। शनिवार को प्रणवी उर्स ने गोल्फ में और 17 वर्षीय तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने रिकर्व महिला इंडिविजुअल्स कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम लहराया।
एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर 44 साल बाद ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भारत ने एक ही दिन में कई गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में एंट्री कर ली है। सुजीत कलकल, अंकुश पंघाल और परवीन हुड्डा ने जीते स्वर्ण पदक। देखें पूरी अपडेटेड पदक तालिका।
भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स के इतिहास में रिकर्व कैटेगरी में पहली बार गोल्ड जीतकर नया इतिहास रच दिया है। अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम की भारतीय तिकड़ी ने 10 बार की ओलिंपिक चैंपियन साउथ कोरिया को रोमांचक मुकाबले में 5-3 से हराकर यह स्वर्णिम सफलता हासिल की।
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह