राज्यपाल ने प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा में सफलता के लिए प्रशिक्षु उप जिलाध्यक्षों को बधाई दी। साथ अफसरों को सीख देते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा, केवल एक नौकरी नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का महान अवसर है।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल का राज्य प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों के साथ समूह चित्र।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
वे सभी सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें प्रदेश की जनता की सेवा का अवसर मिला है। जनता की सेवा हमेशा पवित्र भाव से करें। समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंदों की पूरी निष्ठा के साथ मदद करें। उन्हें न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करें। यह बात मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मंगलवार को मध्यप्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की 2020 और 2021 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे। राज्यपाल ने प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा में सफलता के लिए प्रशिक्षु उप जिलाध्यक्षों को बधाई दी। साथ अफसरों को सीख देते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा, केवल एक नौकरी नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का महान अवसर है। सभी अमृत काल की उस पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के सपनों को साकार करने का महान लक्ष्य मिला है। प्रदेश के विकास और कल्याण में भागीदारी का सुअवसर मिला है।
राज्यपाल ने कहा कि लोक सेवक सुशासन के आधार होते हैं। उनके विवेकपूर्ण, न्यायसंगत और लोक हितकारी व्यवहार से जनता का प्रशासन पर विश्वास बढ़ता है। एक सफल अधिकारी अच्छा टीम लीडर होता है। आपकी सफलता आपके सहकर्मियों के साथ सामंजस्य, सहयोग और पारदर्शिता पर निर्भर करती है। राज्यपाल ने अफसरों से कहा कि हमेशा सीखते रहें। उम्र के हर पड़ाव पर सीखें। अपने सहकर्मियों से आत्मीय रहें, उनके अनुभवों का लाभ लें। अपनी सीख का प्रदेश की जनता के जीवन को बेहतर करने में उपयोग करें।
प्रशिक्षु अधिकारियों की ओर से अक्षय डिगरसे और अंकिता पाटकर ने प्रशिक्षण के अपने अनुभवों को साझा किया। आभार प्रशासनिक अकादमी की सह-प्रशिक्षण संचालक रूचि जैन ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव और प्रशिक्षु अधिकारी मौजूद रहे।
राज्यपाल का प्रशासनिक अकादमी भोपाल के संचालक मुजीबुर रहमान खान ने पौधा भेंट कर स्वागत, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। संचालक रहमान ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।