×

अल कायदा की मास्टरमाइंड महिला आतंकी शमा परवीन गिरफ्तार 

अलकायदा टेरर मॉडयूल केस में गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुजरात एटीएस ने बेंगलुरु से अलकायदा टेरर मॉड्यूल की महिला आतंकी को गिरफ्तार किया है। शमा परवीन अल कायदा का पूरा मॉड्यूल चला रही थी। इस महिला आतंकी को गुजरात एटीएस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है।

By: Arvind Mishra

Jul 30, 202511:24 AM

view24

view0

अल कायदा की मास्टरमाइंड महिला आतंकी शमा परवीन गिरफ्तार 

  • गुजरात एटीएस का बेंगलुरु में आतंक पर शिकंजा 

  • पिछले हफ्ते भी पकड़े गए थे अल कायदा के आतंकी

  • चार आतंकी, 5 इंस्टाग्राम... जिहाद फैलाने की साजिश

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

अलकायदा टेरर मॉडयूल केस में गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुजरात एटीएस ने बेंगलुरु से अलकायदा टेरर मॉड्यूल की महिला आतंकी को गिरफ्तार किया है। शमा परवीन अल कायदा का पूरा मॉड्यूल चला रही थी। इस महिला आतंकी को गुजरात एटीएस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। 30 साल की शमा परवीन अलकायदा की मुख्य महिला आतंकी है। गिरफ्तार महिला आतंकी शमा परवीन झारखंड मूल की है, लेकिन फिलहाल बेंगलुरु में रह रही थी। दरअसल, आॅपरेशन सिंदूर के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। देश की अलग-अलग जगहों पर आॅपरेट कर रहे आतंकी संगठनों से जुड़े एजेंट्स पर तेजी से शिकंजा कसा जा रहा है। तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुजरात एटीएस ने बेंगलुरु से एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसका संबंध खूंखार आतंकी संगठन अल कायदा से बताया जा रहा है।

इस तरह हुई गिरफ्तारी

गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने इसकी जानकारी दी है। उनके अनुसार, शमा परवीन भारत में अल कायदा की मास्टरमाइंड थी। वो बेंगलुरु से आपरेट कर रही थी। पिछले हफ्ते पुलिस ने अल कायदा के ही तीन आतंकियों को पकड़ा था। उनसे पूछताछ के दौरान पुलिस को शमा परवीन के बारे में पता चला और पुलिस ने बेंगलुरु में ही उसे धर दबोचा।

शमा ने कबूला गुनाह

गुजरात एटीएस की पूछताछ में शमा ने देश के खिलाफ साजिश रचने की बात कबूल की है। शमा ने माना है कि वो सोशल मीडिया पर जिहादी कंटेंट फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही थी। पुलिस को शमा के पास डिजिटल डेटा के रूप में बड़े सबूत भी हाथ लगे हैं।

इस तरह शमा तक पहुंची पुलिस

गुजरात एटीएस ने 21-22 जुलाई को अल कायदा के 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस को इनके पास से कई चीजें भी बरामद हुईं, जिससे यह सभी देश में जिहाद फैलाने की कोशिश कर रहे थे। इन्हें पुलिस ने अहमदाबाद, मोडासा, चांदनी चौक और नोएडा से पकड़ा था। आतंकियों का नाम फार्दीन शेख,  सैफुल्ला कुरैशी, जाशीन अली और मोहम्मद फाईक है।

पाकिस्तान से मिला कनेक्शन

चारों आतंकियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पकड़े। चारों आतंकी सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण, जिहादी कंटेंट और काफिरों के खिलाफ हिंसा जैसे कंटेंट शेयर करते थे। यह सारा कंटेंट ज्यादातर 5 इंस्टाग्राम अकाउंट्स से शेयर किए जाते थे। इन अकाउंट्स के जरिए यह आतंकी पाकिस्तान के भी संपर्क में थे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

Assembly Election Dates: केरल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु में एक चरण में; तो बंगाल में दो चरणों में वोटिंग

Assembly Election Dates: केरल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु में एक चरण में; तो बंगाल में दो चरणों में वोटिंग

चुनाव आयोग आज चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है।केरल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु में एक चरण में; तो बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी। नतीजे- 4 मई को आएंगे।

Loading...

Mar 15, 20264:12 PM

सरकार ने सदन में स्वीकारा- देश में 44 फीसदी वाहनों का नहीं बीमा

सरकार ने सदन में स्वीकारा- देश में 44 फीसदी वाहनों का नहीं बीमा

देशभर में प्रतिदिन लाखों की संख्या में सड़क हादसे होते हैं। जहां हादसे के शिकार लोगों की जिंदगियां तक तबाह हो जाती हैं। लेकिन अनदेखी और उदासीनता का आलम यह है कि करोड़ों वाहन ऐसे दौड़ रहे हैं जिनके पास जरूरी बीमा तक नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि केंद्र सरकार ने खुद सदन में स्वीकार किया है।

Loading...

Mar 15, 202611:07 AM

चुनावी बिगुल... आज शाम को घोषित होगी पांच राज्यों की चुनावी तारीख

चुनावी बिगुल... आज शाम को घोषित होगी पांच राज्यों की चुनावी तारीख

भारतीय चुनाव आयोग आज यानी रविवार को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। शाम 4-5 बजे के बीच चुनाव आयोग इस चुनावी कार्यक्रम को लेकर  विज्ञान भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।

Loading...

Mar 15, 202610:27 AM

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हादसा: अयोध्या जा रही बस ट्रक से टकराई

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हादसा: अयोध्या जा रही बस ट्रक से टकराई

हरिद्वार से अयोध्या जा रही बस रविवार सुबह लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 12 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गोरखपुर के 50 लोग पांच दिन पूर्व बस से हरिद्वार गए थे।

Loading...

Mar 15, 20269:32 AM

मौसम: एमपी से यूपी तक छाए काले बादल, दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश

मौसम: एमपी से यूपी तक छाए काले बादल, दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश

पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव दिखा। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, तेज हवा चलने के साथ ही हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।

Loading...

Mar 15, 20269:15 AM