नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और एक दिसंबर से देश में कई वित्तीय और प्रशासनिक नियम बदलने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर जनता की जेब और रोजमर्रा के लेन-देन पर पड़ेगा। खासकर पेंशनभोगियों और बैंक ग्राहकों के लिए कुछ महत्वपूर्ण समय सीमाएं हैं जिन्हें जानना बेहद जरूरी है।

बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो फिर जान लें दिसंबर महीने में बैंकों में बंपर छुट्टियां हैं।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और एक दिसंबर से देश में कई वित्तीय और प्रशासनिक नियम बदलने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर जनता की जेब और रोजमर्रा के लेन-देन पर पड़ेगा। खासकर पेंशनभोगियों और बैंक ग्राहकों के लिए कुछ महत्वपूर्ण समय सीमाएं हैं जिन्हें जानना बेहद जरूरी है। पहला बदलाव घर की रसोई के बजट से जुड़ा हुआ है। दरअसल, हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों एलपीजी के दाम में बदलाव करती हैं और 1 दिसंबर को भी नई कीमतें जारी की जा सकती हैं। बीते कुछ समय से 19 किलोग्राम वाले एलपीजी में तो कई बार बदलाव देखने को मिला है। लेकिन घरेलू इस्तेमाल वाले 14 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम लंबे समय से स्थिर हैं। ऐसे में इसकी कीमतों में साल के आखिरी महीने में कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।
दूसरा बदलाव-एटीएफ की कीमतें बदलेंगी
आॅयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को जहां एलपीजी सिलेंडर की कीमत अपडेट करती हैं, तो वहीं हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल के नए दाम भी जारी किए जाते हैं। 1 दिसंबर 2025 को भी इनें बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसका सीधा असर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। इसके अलावा कंपनियों सीएनजी और पीएनजी के भाव में बदलाव का ऐलान कर सकती हैं।
तीसरा बदलाव- यूपीएस की डेडलाइन
एक दिसंबर से तीसरा बड़ा बदलाव सरकारी कर्मचारियों से जुड़ा हुआ है। दरअसल, इनके लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) चुनने की डेडलाइन बीते 30 सितंबर से बढ़ाकर 30 नंबवर निर्धारित किया गया था, जिसकी आज अंतिम तिथि है। कोई भी सरकारी कर्मचारी एनपीएस और यूपीएस में से कोई एक विकल्प चुन सकता है। अगर डेडलाइन नहीं बढ़ाई गई, तो कल 1 दिसबंर के बाद उन्हें ये मौका नहीं मिल सकेगा।
चौथा बदलाव- पेंशन का टेंशन
2025 के आखिरी दिसंबर महीने में होने वाले बदलावों में सीनियर सिटीजन की पेंशन से जुड़ा चेंज भी है। दरअसल, पेंशन को लगातार जारी रखने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का आज आखिरी मौका है, क्योंकि इसकी डेडलाइन 30 नंवबर तक तय की गई है। इसकी अंतिम तिथि अगर नहीं बढ़ाई गई तो फिर पेंशन में रुकावट पेश आ सकती है।
पांचवां बदलाव- टैक्स से जुड़े नियम
अगला बदलाव टैक्स से जुड़ा हुआ है। अगर अक्टूबर महीने में आपकी टीडीएस कटौती हुई है, तो फिर सेक्शन 194-आईए, 194-आईबी, 194 एम और 194 एस के तहत स्टेटमेंट जमा करने का आखिरी मौका है। 1 दिसंबर के बाद ये काम नहीं हो सकेगा। जिन करदाताओं को सेक्शन 92 ई के तहत रिपोर्ट जमा करनी थी, उनके लिए आयकर विभाग की ओर से इसकी आखिरी तारीख 30 नंवबर तय की गई थी।
छठा बदलाव: बैंकों में बंपर छुट्टियां
बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो फिर जान लें दिसंबर महीने में बैंकों में बंपर छुट्टियां हैं। आरबीआई की बैंक छुट्टी सूची के मुताबिक, महीने की शुरुआत ही छुट्टी से हो रही है। वहीं दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार के साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर पूरी दिसंबर महीने में 17 दिन बैंकों में काम-काज नहीं होगा। हालांकि, ये बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।