बांग्लादेश में आज यानी गुरुवार होने वाले आम चुनाव से पहले अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय में दहशत फैल गई है। मौलवीबाजार जिले के कमलगंज उपजिला में एक चाय बागान से 28 साल के हिंदू युवक रतन साहूकार की लाश बरामद हुई। मीडिया रिपोर्ट में पुलिस ने दावा किया है कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे।

हिंदू युवक रतन साहूकार की लाश बरामद हुई।

ढाका। स्टार समाचार वेब
बांग्लादेश में आज यानी गुरुवार होने वाले आम चुनाव से पहले अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय में दहशत फैल गई है। मौलवीबाजार जिले के कमलगंज उपजिला में एक चाय बागान से 28 साल के हिंदू युवक रतन साहूकार की लाश बरामद हुई। मीडिया रिपोर्ट में पुलिस ने दावा किया है कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। यह घटना चुनावी हिंसा और अल्पसंख्यकों पर हमलों की बढ़ती आशंका को और गहरा कर रही है। स्थानीय लोगों ने सुबह 10 बजे चंपारा चाय बागान में रतन की लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। लाश खून से लथपथ थी और शरीर पर कई जगह चोट के गहरे निशान थे। कमलगंज पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अब्दुल अवाल ने पुष्टि की कि मृतक रतन साहूकार था, जो इसी बागान में काम करता था और इस्लामपुर यूनियन से जुड़ा हुआ था।
मृतक का परिवार सदमे में
परिवार वाले रतन को पिछले रात से ढूंढ रहे थे। उसके बड़े भाई लक्ष्मण कर ने बताया, रात भर हम उसे तलाशते रहे। सुबह हमें खबर मिली कि बागान में उसकी लाश पड़ी है। हम वहां पहुंचे और उसे पहचान लिया। हमें नहीं पता कि उसे क्यों मारा गया। परिवार सदमे में है और इस हत्या का कोई कारण समझ नहीं पा रहा।
वारदात को कहीं और दिया गया अंजाम
एक बागान कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि स्थानीय लोग मानते हैं कि रतन की हत्या कहीं और की गई होगी और बाद में लाश को बागान में फेंक दिया गया। कुछ लोगों ने इसे चुनाव से जोड़कर देखा है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने लाश को मौलवीबाजार सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमॉर्टम हो रहा है। जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन। NTA पेपर-सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे दिल्ली से गिरफ्तार। लाखों रुपये लेकर घर पर रटवाए थे असली प्रश्न-उत्तर।
चार यूरोपीय देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में देर रात नीदरलैंड पहुंचे। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की।
दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में यूनिफॉर्म अनवेल्ड द्वारा आयोजित एक संवादात्मक सत्र में सेना प्रमुख से पूछा गया कि अगर पिछले साल आपरेशन सिंदूर को जन्म देने वाली परिस्थितियां फिर से उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना कैसे प्रतिक्रिया देगी।सवाल का जवाब देते हुए आर्मी चीफ ने कहा-पिछले साल आपरेशन सिंदूर जैसी स्थिति फिर बनी तो भारतीय सेना उसी तरह या उससे भी मजबूत जवाब देगी।
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद बीती देर रात को तनाव फैल गया। रेलपार इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
अमेरिका-ईरान टकराव के बाद उपजे ईंधन संकट को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नए निर्देश जारी किए हैं। सोमवार और शुक्रवार को सिर्फ वर्चुअल मोड में सुनवाई होगी, जबकि कोर्ट स्टाफ को 50% वर्क-फ्रॉम-होम और जजों को कार-पूलिंग की सलाह दी गई है।
दिल्ली का मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा बना देश का पहला बैरियरलेस टोल (MLFF)। अब बिना रुके और बिना बैरियर के कटेगा टोल टैक्स। जानें कोहरे और बिना फास्टैग के यह सिस्टम कैसे काम करेगा।