आगामी श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल के उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (ईओसी) तथा अमरनाथजी यात्रा नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया।

सरकार ने तैयार किया हाईटेक सुरक्षा कवच
ईओसी और नियंत्रण कक्ष का हुआ उद्घाटन
त्वरित प्रतिक्रिया से आपदा प्रबंधन होगा प्रभावी
श्रीनगर। स्टार समाचार वेब
आगामी श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल के उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (ईओसी) तथा अमरनाथजी यात्रा नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस ये सुविधाएं यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध यात्रा अनुभव प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुरक्षा, त्वरित सहायता और प्रभावी आपदा प्रबंधन सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नया संचालन केंद्र विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसी भी आपात स्थिति से शीघ्रता से निपटने में सक्षम होगा।
रियल-टाइम निगरानी
इस दौरान गांदरबल के उपायुक्त जतिन किशोर ने उपराज्यपाल को केंद्र की प्रमुख विशेषताओं और इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अत्याधुनिक केंद्र जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जिलेभर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को एक केंद्रीकृत प्लेटफॉर्म पर एकत्रित करता है, जिससे वास्तविक समय (रियल-टाइम) निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी।
हेल्पलाइन से लैस होगा सेंटर
केंद्र में चौबीस घंटे आपातकालीन नागरिक हेल्पलाइन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों और तीर्थयात्रियों को तत्काल सहायता तथा संकट निवारण सेवाएं प्रदान की जाएंगी। विशेष रूप से श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा की वार्षिक तीर्थ यात्रा की सुरक्षा और प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए, आपातकालीन संचालन केंद्र को बाल्टल बेस कैंप, बाल्टल मार्ग, पार्किंग क्षेत्रों, सोनमर्ग तथा मणिगाम ट्रांजिट कैंप में स्थापित सीसीटीवी नेटवर्क से जोड़ा गया है।
विभागों के बीच समन्वय
अधिकारियों के अनुसार यह केंद्र वार्षिक श्री अमरनाथजी यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रतिक्रिया तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा। आधुनिक तकनीक आधारित यह पहल यात्रा संचालन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
6 सितंबर 2026 के दैनिक राशिफल में जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन। सूर्य और चंद्रमा की चाल के आधार पर अपने करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी सटीक भविष्यवाणियां यहाँ पढ़ें।
6 सितंबर 2026 के पंचांग के अनुसार जानिए भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, सिद्धि योग, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का सटीक समय।
छह सितंबर 2026 का अंक ज्योतिष राशिफल। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, धन लाभ, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी विस्तृत भविष्यवाणियां यहाँ पढ़ें।
5 सितंबर 2026, शनिवार का पंचांग। जानें आज की कृष्ण नवमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र, वज्र योग, अभिजित मुहूर्त और राहुकाल का समय।
05 सितंबर 2026 के अंक ज्योतिष राशिफल में पढ़ें मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन से जुड़ी खास भविष्यवाणियां।
जानिए 5 सितंबर 2026 का राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क और अन्य सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। पढ़ें नौकरी, व्यापार और स्वास्थ्य का हाल।
तिब्बत की निर्वासित सरकार के पूर्व नेता लोबसांग सांगे ने दावा किया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को कई बार दिल का दौरा पड़ा है। जानिए क्या है पूरा मामला, 'सम्राट की दुविधा' और चीन के उत्तराधिकार संकट की पूरी कहानी।
मध्य प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य छटा देखने को मिली। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में जहां श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की थी, वहां भगवान का विशेष माखन-मिश्री से अभिषेक किया गया।
जानिए 4 सितंबर 2026 का मूलांक फल। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, धन और उपाय।
जानिए 4 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और परिवार के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन। पढ़ें संपूर्ण ज्योतिषीय भविष्यवाणी।