कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण किताब को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' को भारत में प्रकाशित करेगी।

किताब की दुनियाभर में रिलीज 10 नवंबर को तय की
किताब में सोनिया गांधी के जीवन के कई अहम पड़ाव
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण किताब को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' को भारत में प्रकाशित करेगी। किताब की दुनियाभर में रिलीज 10 नवंबर को तय की गई है। हार्पर कॉलिन्स ने इसे हमारे दौर की सबसे बहुप्रतीक्षित राजनीतिक संस्मरण किताबों में से एक बताया है। किताब में सोनिया गांधी के जीवन के कई अहम पड़ावों को शामिल किया गया है। इसमें युद्ध के बाद के इटली में उनके बचपन से लेकर भारत आने, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से शादी और भारतीय राजनीति के केंद्र में कई दशकों तक रहने के अनुभवों को बताया जाएगा। प्रकाशक के मुताबिक, किताब भारत की यात्रा को लेकर एक अंदरूनी नजरिया भी पेश करेगी।
पेंगुइन के फैसले से शुरू हुआ विवाद
किताब को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिका स्थित अल्फ्रेड ए नॉफ, जो पेंगुइन रैंडम हाउस का हिस्सा है, उसने किताब को 10 नवंबर को दुनियाभर में प्रकाशित करने का ऐलान किया। इसके बाद पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने स्पष्ट किया कि वह भारत में इस किताब का प्रकाशक नहीं है।
सोनिया नहीं थीं सहमत
पेंगुइन इंडिया ने किताब की पांडुलिपि के कुछ हिस्सों में संपादकीय बदलाव और कुछ अंश हटाने की मांग की थी। सोनिया गांधी की टीम इन बदलावों से सहमत नहीं हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच प्रकाशन को लेकर सहमति नहीं बन पाई।
संघ से जुड़े अंश पर भी विवाद
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेंगुइन इंडिया ने किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस और भारत-चीन संबंधों से जुड़े कुछ हिस्सों को हटाने की मांग की थी। कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि प्रकाशक पर बाहरी दबाव था।
पाठकों तक पहुंचने का रास्ता साफ
हालांकि, पेंगुइन इंडिया ने इन आरोपों से इनकार किया है। प्रकाशक ने कहा कि किताब को भारत में प्रकाशित नहीं करने के फैसले के पीछे किसी तरह का बाहरी दबाव नहीं था। साथ ही उसने माना कि बातचीत के दौरान एक खास मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच गतिरोध पैदा हो गया था। अब हार्पर कॉलिन्स इंडिया के प्रकाशन से सोनिया गांधी की किताब को भारत में भी पाठकों तक पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सैटेलाइट टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी कर आतंकवाद-रोधी अभियानों की लाइव कवरेज, AI के गलत इस्तेमाल और प्रोग्राम कोड के उल्लंघन पर सख्त हिदायत दी है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से राहत मिल गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों नेताओं की जमानत पर पढ़ें पूरी अपडेट।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें सामने आने के बाद विपक्ष आक्रामक हो गया है। कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी ने केंद्र सरकार और पुरी से जवाब मांगा है।
भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष और सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शनों पर तीखा हमला बोला है। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि देश में प्रदर्शनों के जरिए तख्तापलट की साजिश रची जा रही है।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अमृतसर से हथियार लाकर मुंबई पहुंचाने वाले चार और आरोपी गिरफ्तार। पढ़ें पूरी साजिश की विस्तार से जानकारी।
दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के निर्णय के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि याचिकाकर्ताओं द्वारा यह दूसरी बार शांति भंग की गई है, और भले ही संगठन वही है, लेकिन उनका मकसद बदल गया है।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया।
देश भर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा। पीएम मोदी ने दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में रामलीला कलाकारों की आरती उतारकर रावण दहन किया। जानिए पटना, पंचकूला और देश भर के अन्य बड़े शहरों के लाइव अपडेट्स।
लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को यूपी एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।