आज के दौर में मोटापा एक आम समस्या होती जा रही है और इससे ज्यादातर लोग परेशान हो रहे हैं। मोटापा जितनी तेजी से बढ़ता है, इसे कम करना उतना ही मुश्किल भरा होता है।

आज के दौर में मोटापा एक आम समस्या होती जा रही है और इससे ज्यादातर लोग परेशान हो रहे हैं। मोटापा जितनी तेजी से बढ़ता है, इसे कम करना उतना ही मुश्किल भरा होता है। वजन कम करने के लिए ज्यादातर लोग जिम जाकर घंटों पसीना बहाते हैं। वहीं कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं। अगर आप भी तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो कुछ ऐसे ड्रिंक्स हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।
बारे दें कि वेट लॉस के लिए जापानी टेक्निक बहुत फायदेमंद मानी जाती है। आपको बता दें कि कुछ जापानी ड्रिंक्स पीने से बेली फैट कम करने में काफी मदद मिल सकती है। हम आपको अपने इस लेख में उन ड्रिंक्स के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
ग्रीन टी (Ryokucha)
ग्रीन टी जापानी घरों में रोजाना पी जाती है। ये मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करती है। इसमें कैटेचिन्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। ये तेजी से फैट बर्न करते हैं। रोजाना दो से तीन कप ग्रीन टी पीने से डाइजेशन बेहतर होता है। साथ ही सूजन और ब्लोटिंग की दिक्कत कम होती है और वजन भी मेंटेन रहता है।
माचा (Matcha)
इन दिनाें माचा ड्रिंक खूब पसंद की जा रही है। ये बारीक पिसी हुई ग्रीन टी की पत्तियों से बनता है। इसमें नॉर्मल ग्रीन टी की तुलना में ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। ये मेटाबॉलिज्म तेज करता है और तेजी से कैलोरी बर्न करता है। सुबह एक कप माचा पीने से आपको तेजी से असर दिखना शुरू हो जाएगा।
कॉम्बू टी (Kombu Tea)
ये चाय केल्प (kombu) से बनती है। इसमें मिनरल्स और आयोडीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये थायरॉइड फंक्शन को सपोर्ट करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। अगर रोजाना खाना खाने से पहले कॉम्बू टी पी लिया जाए तो डाइजेशन बेहतर होता है।
अमाजाके (Amazake)
अमाजाके फर्मेंटेड चावल से बनी एक मीठी ड्रिंक होती है। इसमें बहुत कम फैट पाया जाता है। इसमें एंजाइम और प्रोबायोटिक्स होते हैं। ये बेली फैट कम करने में मदद करती है।
जौ की चाय (Barley Tea/Mugicha)
जौ की चाय कैफीन-फ्री होती है और जापान में गर्मियों में सबसे ज्यादा पी जाती है। इसमें भुने हुए जौ का स्वाद हल्का होता है। आपको बता दें कि इसे पीने से आपकी बॉडीह हाइड्रेट रहती है। साथ ही ये तेजी से वजन कम करने में भी मददगार है।
शिसो टी (Shiso Tea)
ये चाय शिसो की पत्तियों से बनती है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ये डाइजेशन को तो बेहतर बनाती ही है, साथ ही शरीर को डिटॉक्स भी करती है। अगर आप इसे पीते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इस कारण आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं और वजन कम करना आसान हो जाता है।

सीमित सैलरी में घर चलाना लग रहा है मुश्किल? अपनाएं ये आसान और स्मार्ट फाइनेंशियल टिप्स, जिससे घर का खर्च भी चलेगा और होगी तगड़ी बचत।
हार्ट की एंजियोग्राफी के बाद क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जानिए खान-पान, पंचर साइट की देखभाल और जरूरी टिप्स हिंदी में।
मौसम बदलते ही हमारी जीवनशैली और जरूरतों में बदलाव आना स्वाभाविक है। सर्दियों का मौसम जहां अपने साथ खुशनुमा अहसास और गरमा-गरम खान-पान की लज्जत लाता है, वहीं सेहत और त्वचा के लिए थोड़ी अतिरिक्त देखभाल की मांग भी करता है।
मौसम के अनुसार नाइट ड्रेस का चयन करना बेहद जरूरी है। इस लेख में जानें कि गर्मियों, सर्दियों और मानसून में किस तरह के फैब्रिक और डिजाइन वाली नाइटवियर पहननी चाहिए ताकि आपको चैन की नींद मिले।
बारिश के मौसम में बिना धूप के कपड़े झटपट सुखाने के आसान उपाय। जानें वॉशिंग मशीन स्पिन, हैंगर, पंखे और प्रेस के इस्तेमाल से जुड़े बेहतरीन लाइफस्टाइल टिप्स।
बारिश का मौसम अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है। मानसून में अपनी सेहत, खानपान और त्वचा का खास ख्याल कैसे रखें, जानें इससे जुड़े बेहतरीन लाइफस्टाइल टिप्स।
जानिए 5 बेहतरीन हाई फाइबर आटे जैसे जौ, बाजरा, रागी, चना और ओट्स, जो पाचन सुधारने, वजन कंट्रोल करने और सेहत बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
जानिए दिनचर्या में समय प्रबंधन (Time Management) का क्या महत्व है। उत्पादकता बढ़ाने, तनाव कम करने और सफलता पाने के लिए समय नियोजन के प्रभावी टिप्स।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह