एशियन गेम्स-2026 में शनिवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। भारत ने टूर्नामेंट में अपना 18वां गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। शनिवार को प्रणवी उर्स ने गोल्फ में और 17 वर्षीय तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने रिकर्व महिला इंडिविजुअल्स कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम लहराया।

तीरंदाजी में नीरज में हारे, कांस्य के लिए धीरज से होगी भिड़ंत
कुश्ती में दो भारतीय फाइनल में, दो कांस्य पदक के लिए लड़ेंगे
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
एशियन गेम्स-2026 में शनिवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। भारत ने टूर्नामेंट में अपना 18वां गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। शनिवार को प्रणवी उर्स ने गोल्फ में और 17 वर्षीय तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने रिकर्व महिला इंडिविजुअल्स कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम लहराया। इन दो गोल्ड मेडल की बदौलत भारत मेडल टैली में 5वें स्थान पर पहुंच गया है। इसके साथ ही एशियन गेम्स के इतिहास में भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या 200 हो गई है।

गोल्फ: प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास
नागोया में भारत की प्रणवी उर्स ने विमेंस इंडिविजुअल गोल्फ में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। वह एशियन गेम्स में गोल्फ में गोल्ड जीतने वाली देश की पहली महिला गोल्फर बन गई हैं। प्रणवी ने चार राउंड में 15-अंडर 265 का स्कोर किया। फाइनल राउंड में तीसरे होल पर ट्रिपल बोगी के बाद उन्होंने लगातार 3 बर्डी लगाकर शानदार वापसी की और 1 शॉट की बढ़त के साथ गोल्ड अपने नाम किया।
टीम इवेंट में सिल्वर
प्रणवी उर्स, अदिति अशोक और दीक्षा डागर की भारतीय टीम ने 14-अंडर 546 के कुल स्कोर के साथ विमेंस टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। गोल्फ में भारत का यह गोल्ड 2002 के बाद पहला स्वर्ण पदक है। 2002 में शिव कपूर ने पुरुषों की इंडिविजुअल स्पर्धा में गोल्ड जीता था।
तीरंदाजी: कुमकुम बनीं एशियन चैंपियन
डेब्यू एशियन गेम्स खेल रहीं 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने रिकर्व तीरंदाजी में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में कुमकुम ने दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन को शूट-आॅफ में हराकर गोल्ड मेडल जीता। शूट-आफ में कोरियाई खिलाड़ी ने 8 का निशाना लगाया, जबकि कुमकुम ने सटीक 10 अंक हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कुमकुम इस स्पर्धा में मेडल और गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली महिला तीरंदाज बनीं। उन्होंने इस एशियन गेम्स में कुल 3 मेडल अपने नाम किए-महिला टीम और महिला इंडिविजुअल में गोल्ड, तथा मिक्स्ड टीम स्पर्धा में सिल्वर।
रेसलिंग: सागर ब्रॉन्ज मेडल की रेस में
पुरुषों के 74 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के रेपेचेज मुकाबले में भारत के सागर जगलान ने उज्बेकिस्तान के रजामबेक जमालोव को 7-3 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। रेसलिंग के सभी मेडल मुकाबले दोपहर के सेशन में खेले जाएंगे।
एशियन गेम्स इतिहास में भारत का 200वां गोल्ड
इन दो स्वर्ण पदकों के साथ भारत ने एशियन गेम्स के इतिहास में 200 गोल्ड मेडल पूरे कर लिए हैं। एशियन गेम्स में भारत की कुल मेडल तालिका अब 855 हो चुकी है।
गोल्ड: 200
सिल्वर: 263
ब्रॉन्ज: 392
खबर अपडेट की जा रही है...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा अब अपने निर्णायक और आखिरी चरण में पहुंच गया है। बुधवार रात 3:30 बजे से वेलिंगटन के ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व मैदान पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के साथ ही स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरे एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं।
एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें टीम का नया मेंटर नियुक्त किया है। धोनी की कप्तानी में CSK ने 5 आईपीएल और 2 चैंपियंस लीग खिताब जीते।
सिनेमा जगत और क्रिकेट की दुनिया का संबंध काफी पुराना रहा है। ऐसे बहुत से क्रिकेटर्स हैं, जिन्होंने फिल्म जगत की अभिनेत्रियों से शादी रचाई है। इन्हीं जोड़ियों में युवराज सिंह और हेजल कीच का नाम शामिल है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से वेलिंगटन में पहला टेस्ट शुरू। कीवी कोच रोब वाल्टर ने बेसिन रिजर्व की पिच, भारतीय तेज गेंदबाजों और अपनी टीम की रणनीति पर खुलकर रखी अपनी राय।
बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह को एक बार फिर आईसीसी का अध्यक्ष चुन लिया गया है। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित आईसीसी बोर्ड की बैठक के दौरान सभी निदेशकों के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगी, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईसीसी ने 2035 तक का ग्लोबल क्रिकेट कैलेंडर जारी कर दिया है। जानिए भारत को किन बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी मिली है और टी20, वनडे व डब्ल्यूटीसी फाइनल का पूरा शेड्यूल।
भारत ने माउंट माउंगानुई में खेले गए आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर 7 साल बाद कीवी धरती पर वनडे सीरीज अपने नाम की। अर्शदीप सिंह ने झटके 3 विकेट
अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान द्वारा दिए गए 338 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया।
भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नया सीजन आज से शुरू हो गया। शनिवार को 19 मैच हो रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे युवा कप्तान होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं, भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 15 बॉल पर हाफ सेंचुरी जमा दी है।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट की होनहार बेटी वेदांशी ने अपनी असाधारण प्रतिभा, अटूट मेहनत और बुलंद हौसलों के दम पर एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लगन और जुनून से किसी भी बड़े मुकाम को हासिल किया जा सकता है।