भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स के इतिहास में रिकर्व कैटेगरी में पहली बार गोल्ड जीतकर नया इतिहास रच दिया है। अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम की भारतीय तिकड़ी ने 10 बार की ओलिंपिक चैंपियन साउथ कोरिया को रोमांचक मुकाबले में 5-3 से हराकर यह स्वर्णिम सफलता हासिल की।

10 बार की ओलिंपिक चैंपियन कोरिया को हराया
आर्चरी में मिक्स्ड रिकर्व टीम ने भी जीता सिल्वर

नागोया। स्टार समाचार वेब
नागोया एशियन गेम्स-2026 के 13वें दिन भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने रिकर्व स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता, जिससे इस एशियाई खेलों में भारत के कुल मेडल की संख्या 72 हो गई है। यह एशियन गेम्स के इतिहास में भारत का अब तक का दूसरा सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले 2023 के हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारत ने सर्वाधिक 107 मेडल और 2018 के जकार्ता एशियन गेम्स में 69 मेडल जीते थे। भारत मेडल तालिका में छठे स्थान पर बना हुआ है। भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स के इतिहास में रिकर्व कैटेगरी में पहली बार गोल्ड जीतकर नया इतिहास रच दिया है। अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम की भारतीय तिकड़ी ने 10 बार की ओलिंपिक चैंपियन साउथ कोरिया को रोमांचक मुकाबले में 5-3 से हराकर यह स्वर्णिम सफलता हासिल की। शुक्रवार को स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के मौके पर महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने फाइनल मुकाबले में चीन की बाओ जियी को सर्वसम्मति से 5-0 से मात देकर भारत को बॉक्सिंग में पहला गोल्ड दिलाया। लवलीना ने पूरे मैच में शानदार रणनीति का परिचय दिया। विरोधी मुक्केबाज के आक्रामक हमलों से बचते हुए उन्होंने सटीक जवाबी पंच लगाए और तीनों राउंड अपने नाम किए। हांगझोउ गेम्स में सिल्वर मेडल पर रुकने वाली लवलीना ने इस बार गोल्ड अपने नाम किया। असम के किसान परिवार में जन्मी लवलीना टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज और वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड भी जीत चुकी हैं।
तीरंदाजी: रिकर्व मिक्स्ड इवेंट में भारत को सिल्वर
रिकर्व मिक्स्ड टीम के फाइनल मुकाबले में भारत को चीन के खिलाफ 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। कुमकुम मोहोद और धीरज बोम्मदेवरा की भारतीय जोड़ी ने शानदार संघर्ष किया, लेकिन उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। चीन को जीत के लिए आखिरी दो तीरों में 19 अंकों की जरूरत थी। झू जिंगयी ने 9 और ली मेंगकी ने अंतिम तीर पर 10 अंक साधकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
सेलिंग: नेथरा ने डिंगी स्पर्धा में जीता ब्रॉन्ज
महिलाओं की डिंगी स्पर्धा में भारत की नेथरा कुमानन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। फाइनल की पहली रेस में पिछड़ने के बाद नेथरा ने दूसरी रेस में जबरदस्त वापसी की। दोनों फाइनल रेस के बाद नेथरा और हांगकांग की स्टेफनी लुईस नॉर्टन के अंक बराबर थे। हालांकि, हेड-टू-हेड मुकाबलों के बेहतर रिकॉर्ड के आधार पर नेथरा को ब्रॉन्ज मेडल का विजेता घोषित किया गया।
सेलिंग: भारत को मिला ब्रॉन्ज
सेलिंग के महिला स्किफ इवेंट में भारत के खाते में एक और ब्रॉन्ज मेडल आया। बीते दिन हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम मेडल से चूक गई थी, लेकिन चीन की टीम के डिसक्वालीफाई होने के बाद परिणाम बदला और भारत की हर्षिता और शीतल की जोड़ी के नाम ब्रॉन्ज मेडल दर्ज हो गया।
कुश्ती: सुजीत ने मेडल किया पक्का
रेसलिंग में भारत के सुजीत ने पुरुषों के 65 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर देश के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईरान के मजबूत पहलवान अब्बास इब्राहिमजादेहसवादकौह को एकतरफा मात दी।

भोपाल के बरखेड़ा नाथू स्टेडियम में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की रंगारंग शुरुआत हुई। मलेशिया के खिलाफ जारी मैच में भारतीय टीम 4-1 जीत दर्ज कराई, वहीं चीन और जापान ने भी जीत से आगाज किया।
जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में कगिसो रबाडा के ऑलराउंड प्रदर्शन, टेम्बा बावुमा की कप्तानी रिकॉर्ड जीत और लिटन दास के पारी में 8 डिसमिसल के विश्व कीर्तिमान ने मुकाबले को यादगार बना दिया।
बेसिन रिजर्व में भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के पहले दिन 70/5 पर सिमटने के बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने 173* रन जोड़कर टीम को 243/5 तक पहुंचाया।
भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा अब अपने निर्णायक और आखिरी चरण में पहुंच गया है। बुधवार रात 3:30 बजे से वेलिंगटन के ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व मैदान पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के साथ ही स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरे एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं।
एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें टीम का नया मेंटर नियुक्त किया है। धोनी की कप्तानी में CSK ने 5 आईपीएल और 2 चैंपियंस लीग खिताब जीते।
सिनेमा जगत और क्रिकेट की दुनिया का संबंध काफी पुराना रहा है। ऐसे बहुत से क्रिकेटर्स हैं, जिन्होंने फिल्म जगत की अभिनेत्रियों से शादी रचाई है। इन्हीं जोड़ियों में युवराज सिंह और हेजल कीच का नाम शामिल है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से वेलिंगटन में पहला टेस्ट शुरू। कीवी कोच रोब वाल्टर ने बेसिन रिजर्व की पिच, भारतीय तेज गेंदबाजों और अपनी टीम की रणनीति पर खुलकर रखी अपनी राय।
बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह को एक बार फिर आईसीसी का अध्यक्ष चुन लिया गया है। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित आईसीसी बोर्ड की बैठक के दौरान सभी निदेशकों के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगी, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईसीसी ने 2035 तक का ग्लोबल क्रिकेट कैलेंडर जारी कर दिया है। जानिए भारत को किन बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी मिली है और टी20, वनडे व डब्ल्यूटीसी फाइनल का पूरा शेड्यूल।
भारत ने माउंट माउंगानुई में खेले गए आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर 7 साल बाद कीवी धरती पर वनडे सीरीज अपने नाम की। अर्शदीप सिंह ने झटके 3 विकेट

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह