आसिम मुनीर ने आपरेशन सिंदूर में मार खाने के बाद फिर अलापा कश्मीर राग

आसिम मुनीर ने बीते दिनों कश्मीर की पाकिस्तान के गले की नस बताया था और धर्म के आधार पर पाकिस्तान के बनने का समर्थन किया था। 

By: Sandeep malviya

Jun 29, 20257:02 PM

view9

view0

आसिम मुनीर ने आपरेशन सिंदूर में मार खाने के बाद फिर अलापा कश्मीर राग

इस्लामाबाद । आसिम मुनीर ने बीते दिनों कश्मीर की पाकिस्तान के गले की नस बताया था और धर्म के आधार पर पाकिस्तान के बनने का समर्थन किया था। आसिम मुनीर के इस बयान के कुछ दिन बाद ही जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने एक बार गीदड़ भभकी दिखाई है और भारत के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की बात कही है। पाकिस्तान नेवल एकेडमी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाया और कहा कि भारत क्षेत्रीय तनाव को बढ़ा रहा है। आसिम मुनीर ने फिर से कश्मीर राग अलापा। इससे पहले भी आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ जहर उगला था, जिसके बाद पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था।

पाकिस्तानी सेना के प्रमुख का बड़बोलापन

आसिम मुनीर ने आरोप लगाया कि भारत ने दो बार बिना उकसावे के सैन्य कार्रवाई की। मुनीर ने कहा कि भारत की ये कार्रवाई उसकी रणनीतिक दूरदर्शिता की कमी को दशार्ती हैं। मुनीर ने कहा कि अगर भारत ने भविष्य में भी ऐसी कोई कार्रवाई की तो पाकिस्तान निर्णायक जवाब देगा। हास्यपद तरीके से मुनीर ने भारत पर क्षेत्रीय शांति को अस्थिर करने का आरोप लगाया और कहा कि भारत, पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों को कमतर आंकता है। मुनीर ने शेखी बघारते हुए कहा कि उकसावे के बावजूद पाकिस्तान ने काफी संयम बरता। 

फिर अलापा कश्मीर राग

मुनीर ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापते हुए कहा कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव और कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं का समर्थक है। आसिम मुनीर ने बीते दिनों कश्मीर की पाकिस्तान के गले की नस बताया था और धर्म के आधार पर पाकिस्तान के बनने का समर्थन किया था। आसिम मुनीर के इस बयान के कुछ दिन बाद ही जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इसके जवाब में भारत ने आपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को हमले कर तबाह कर दिया था। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

ईरानी दूतावास का 'डिलीट' गेम: भारत की मदद का शुक्रिया कर पोस्ट हटाया, क्या है कूटनीतिक रहस्य?

ईरानी दूतावास का 'डिलीट' गेम: भारत की मदद का शुक्रिया कर पोस्ट हटाया, क्या है कूटनीतिक रहस्य?

भारत में ईरानी दूतावास ने चिकित्सा सहायता के लिए भारत का आभार जताने वाला पोस्ट डिलीट कर दिया है। जानें इस कूटनीतिक हलचल और इजरायल-ईरान युद्ध के बीच इसके मायने

Loading...

Mar 18, 20265:32 PM

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: अली लारीजानी और बासिज चीफ सुलेमानी की मौत का दावा

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: अली लारीजानी और बासिज चीफ सुलेमानी की मौत का दावा

इजरायल ने दावा किया है कि तेहरान में हुए हमले में ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी और बासिज फोर्स के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Mar 17, 20262:56 PM

पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर किया अटैक... 400 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर किया अटैक... 400 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में एक अस्पताल पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि काबुल में एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद एक जोरदार धमाका हुआ। यह वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है।

Loading...

Mar 17, 20269:48 AM

अमेरिका का ईरान के चाबहार पर बड़ा हमला; चाबहार बंदरगाह पर बमबारी से भारत के निवेश पर संकट

अमेरिका का ईरान के चाबहार पर बड़ा हमला; चाबहार बंदरगाह पर बमबारी से भारत के निवेश पर संकट

ईरान-अमेरिका युद्ध के 17वें दिन अमेरिकी विमानों ने चाबहार मुक्त व्यापार क्षेत्र के पास सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना। जानें भारत के लिए चाबहार पोर्ट का महत्व और हमले के प्रभाव

Loading...

Mar 16, 20265:00 PM

नेपाल: भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी... सात की मौत

नेपाल: भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी... सात की मौत

नेपाल के गंडकी प्रांत के गोरखा जिले में बीती रात भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हैं। यात्री मनाकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।हादसे में घायल 7 यात्रियों को भरतपुर स्थित चितवन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है। बस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे।

Loading...

Mar 16, 202610:39 AM