छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। डीआरजी के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों ने सुकमा में किस्टाराम इलाके में तलाशी अभियान चलाया था।

सुरक्षाबलों ने सुकमा में किस्टाराम इलाके में तलाशी अभियान चलाया था।

रायपुर। स्टार समाचार वेब
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। डीआरजी के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान सुकमा में 12 नक्सलियों को मार गिराया, जबकि बीजापुर में 2 नक्सली मारे गए। सुरक्षाबलों ने सुकमा में किस्टाराम इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान नक्सलियों से उनकी मुठभेड़ हो गई। कई घंटों की गोलीबारी के बाद 12 नक्सली ढेर कर दिए गए। जवानों ने मौके से एके-47 और इंसास राइफल भी बरामद की है। सुरक्षाबलों ने कोंटा एरिया कमेटी में सक्रिय रहने वाला नक्सली मंगडू भी इस मुठभेड़ में मारा गया है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं।मंगडू अपने कई साथियों के साथ जंगलों में छिपा था, जिसकी जानकारी मिलते ही एसपी किरण चव्हाण ने डीआरजी की टीम को ऑपरेशन के लिए रवाना किया।

एक घंटे तक चली मुठभेड़
सुरक्षाबलों की टीम तड़के सुबह ही जंगलों में छापेमारी करने पहुंच गई। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों पक्षों में करीब 1 घंटे तक मुठभेड़ चली, जिसमें 12 नक्सली मार गिराए गए। इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।
8 लाख का इनामी था मंगडू
40 वर्षीय वेट्टी मुका उर्फ मंगडू सुकमा जिले के गोगुड़ा गांव का रहने वाला था। वो पिछले कई सालों से नक्सली संगठन से जुड़ा था और कोंटा एरिया कमेटी के सचिव पद पर नियुक्त था। कई नक्सली हमलों को अंजाम देने वाला मंगडू अपने पास एके-47 जैसे हथियार रखता था। प्रशासन ने उसपर 8 लाख का इनाम रखा था।
एएसपी की शहादत का लिया बदला
सुकमा के जंगलों में हुई मुठभेड़ में खूंखार नक्सली एसीएम हितेश भी मारा गया है। हितेश 9 जून को कोंटा के पास हुए आईईडी ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था, जिसमें तत्कालीन एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की जान चली गई थी। उस घटना को एसीएम हितेश ने ही अंजाम दिया था। आज जवानों ने एएसपी आकाश राव की शहादत का बदला ले लिया।
बीजापुर में 2 नक्सली मारे गए
बीजापुर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की टीम ने शनिवार सुबह जिले के दक्षिणी हिस्से के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाकर्मियों की आहट पाकर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। डीआरजी की जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए। दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी जितेंद्र यादव ने की है।
2025 में 285 नक्सली मारे गए
छत्तीसगढ़ में 2025 में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 285 नक्सली मारे गए। इनमें से 257 नक्सली बस्तर मंडल में मारे गए, जिसमें बीजापुर समेत 7 जिले शामिल हैं, जबकि 27 अन्य रायपुर मंडल के गरियाबंद जिले में मारे गए। इससे पहले 20 दिसंबर को सुरक्षा बलों ने सुकमा जिले में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सल गतिविधियों से संबंधित अन्य सामग्री बरामद की थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।
मंगलवार को संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक शुरू हो गई है। यह विशेष बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करने के लिए आयोजित की गई है।
सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर भूस्खलन होने से उसका प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से आठ मजदूरों की मौत हो गई। बाकी 19 मजदूर अब भी फंसे हैं। वहीं कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों की संख्या 27 से कम या ज्यादा भी हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को निर्देश दिया कि APAAR ID के लिए सहमति फॉर्म में अभिभावकों को मना करने या बाहर निकलने का विकल्प स्पष्ट रूप से दिया जाए, साथ ही डेटा सुरक्षा पर भी टिप्पणी की।
अयोध्या राम मंदिर दान में अनियमितताओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। एसआईटी पुनर्गठन और निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश। जानें आज की सुनवाई की मुख्य बातें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी संसद तक पहुंच गए, सुरक्षा बढ़ाई गई और आंसू गैस के गोले दागे गए।