ईडी की टीम ने आज सुबह पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। वहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ईडी और आयकर विभाग की छापेमारी से राज्य में सियासत गरमा गई है। कोलकाता में आयकर विभाग ने टीएमसी विधायक देबाशीष के घर और दफ्तर पर छापेमारी की है।

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
ईडी की टीम ने आज सुबह पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। वहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ईडी और आयकर विभाग की छापेमारी से राज्य में सियासत गरमा गई है। कोलकाता में आयकर विभाग ने टीएमसी विधायक देबाशीष के घर और दफ्तर पर छापेमारी की है। हालांकि, इस दौरान विधायक के समर्थकों ने जोरदार हंगामा भी किया। दरअसल, पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास समेत विभिन्न ठिकानों पर शुक्रवार तड़के ईडी की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। लुधियाना स्थित उनके निवास पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के बीच जांच एजेंसी के अधिकारी दस्तावेजों को खंगालने में जुट गए। यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों से जुड़ी कथित अनियमितताओं के पुराने मामलों को लेकर की जा रही है।
संपत्तियों के रिकॉर्ड की जांच
ईडी की जांच केवल लुधियाना तक सीमित नहीं है, बल्कि बताया जा रहा है कि मंत्री से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी गई है। ईडी की टीम मुख्य रूप से वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है। गौरतलब है कि इससे पहले अक्टूबर 2024 में भी संजीव अरोड़ा जांच एजेंसी के निशाने पर आए थे, जब उन पर औद्योगिक जमीन को रिहायशी प्रोजेक्ट में तब्दील करने के गंभीर आरोप लगे थे।
बंगाल में चुनाव से पहले आयकर विभाग की छापेमारी

इधर, कोलकाता में चुनाव से ठीक पहले टीएमसी के विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई ने सियासी माहौल गरमा दिया है। शुक्रवार सुबह छह बजे इनकम टैक्स की टीम ने दक्षिण कोलकाता के मनोहरपुकुर रोड स्थित उनके घर और उनके चुनावी दफ्तर पर एक साथ छापेमारी शुरू की। फिलहाल इस कार्रवाई की वजह स्पष्ट नहीं बताई गई है।
ईडी की रडार पर हैं देबाशीष कुमार
बताया जा रहा है कि देबाशीष कुमार हाल ही में एक जमीन घोटाले के मामले में ईडी की जांच के दायरे में भी रहे हैं। उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था और उन्होंने एजेंसी के सामने पेश होकर जवाब भी दिए थे। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या उनका कारोबारी अमित गांगोपाध्याय के साथ कोई वित्तीय लेन-देन रहा है, जिनके ठिकानों पर भी हाल में छापे पड़े थे।
राशबेहारी सीट से उम्मीदवार
यह पूरी कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है जब राशबेहारी सीट पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यहां 29 अप्रैल को वोटिंग होगी और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस सीट से भाजपा ने वरिष्ठ लेखक और राजनीतिक विश्लेषक स्वपन दासगुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।
छापे के दौरान समर्थकों ने किया हंगामा
इस छापेमारी के दौरान देबाशीष कुमार के घर के बाहर तनाव की स्थिति भी देखने को मिली। टीएमसी कार्यकतार्ओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हालात को काबू में रखने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। कुल मिलाकर, चुनाव से पहले हुई इस कार्रवाई ने बंगाल की राजनीति में हलचल तेज कर दी है और आने वाले दिनों में इसका असर चुनावी माहौल पर भी देखने को मिल सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात पाकिस्तानी आतंकी यासिर उर्फ अबू तल्हा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यासिर 2024 के पुंछ एयरफोर्स काफिला हमला और डेरा की गली एंबुश समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल था।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2013 झीरम घाटी नक्सली हमले में एनआईए की विशेष अदालत ने 13 साल बाद 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है। जानिए इस ऐतिहासिक फैसले और मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।
राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में 14 रजिस्टर्ड अनरिकग्नाइज्ड पॉलिटिकल पार्टियों (आरयूपीपी) ने 20 हजार से ज्यादा के कुल 682.28 करोड़ रुपए के चंदे की जानकारी दी है।
बिजली की भारी मांग और मानसून के कारण आपूर्ति में आई रुकावटों के चलते देशभर के थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का भंडार तय मानक के आधे से भी कम रह गया है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, 2 सितंबर तक देश के 50 पावर प्लांट्स में कोयले का स्टॉक क्रिटिकल यानी गंभीर रूप से कम स्तर पर पहुंच गया है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों से संवाद किया। इस बातचीत का पांच मिनट का एक वीडियो पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।
हाथ से मैला ढोने की प्रथा की आलोचना करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा-भले ही भारत चांद पर पहुंच गया हो, लेकिन जाति व्यवस्था की सामाजिक बुराई आज भी समाज में बरकरार है, जो नागरिकों को ऐसा काम करने के लिए विवश करती है, जो मानवीय गरिमा के विपरीत है।
मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश ने विकराल रूप ले लिया है। ग्वालियर-चंबल अंचल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
जिला जज न्यायालय का फैसला आने के बाद कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए शहर में जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। हालांकि रात में यह अफवाह फैल गई थी। सोशल मीडिया पर सांसद और पार्षदों द्वारा बयानबाजी भी की जा रही थी।
एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2379 के पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव आने पर एयरलाइन ने उसे बर्खास्त कर दिया है। फुकेट से दिल्ली आ रही इस उड़ान के दौरान विमान 300 फीट नीचे गिर गया था।
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 20 राज्यों में 89 जगहों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल अरेस्ट के तीन बड़े मामलों में 41 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है।