×

मंदसौर में नशे पर प्रहार: 13 करोड़ की ड्रग्स जब्त,  खेत में चल रही थी फैक्ट्री

मध्यप्रदेश में पुलिस ने एक और एमडी ड्रग्स फैक्टरी पर छापा मारा है। जहां से पुलिस ने 13 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की है। साथ ही दो तस्कर गिरफ्तार किया है। यह छापेमार कार्रवाई मंदसौर जिले के गरोठ थाना स्थित सुरजना के खेत में की गई है। खेत में बनी झोपड़ी में लैब चल रही थी।

By: Arvind Mishra

Feb 08, 202610:51 AM

view21

view0

मंदसौर में नशे पर प्रहार: 13 करोड़ की ड्रग्स जब्त,  खेत में चल रही थी फैक्ट्री

छापेमार कार्रवाई मंदसौर जिले के गरोठ थाना स्थित सुरजना के खेत में की गई है।

  • 12.5 किलो ग्राम क्रूड एमडी बरामद, दो आरोपी अरेस्ट
  • आठ से ज्यादा थानों के पुलिस बल ने एक साथ दबिश दी
  • केमिकल मिक्स करने की मशीनें, उपकरण किए गए जब्त

मंदसौर। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश में पुलिस ने एक और एमडी ड्रग्स फैक्टरी पर छापा मारा है। जहां से पुलिस ने 13 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की है। साथ ही दो तस्कर गिरफ्तार किया है। यह छापेमार कार्रवाई मंदसौर जिले के गरोठ थाना स्थित सुरजना के खेत में की गई है। खेत में बनी झोपड़ी में लैब चल रही थी। मौके से बड़ी मात्रा में लैब के इक्विपमेंट्स जब्त किए गए हैं।  दरअसल, मंदसौर के गरोठ में गांधी सागर के बैकवॉटर एरिया में स्थित खेत में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री चल रही थी। बीती देर रात आठ थानों की पुलिस ने यहां एक साथ छापा मारा। इस दौरान 12.50 किलो क्रूड एमडी और बड़ी मात्रा में केमिकल और उपकरण जब्त किए हैं। जब्त माल की कीमत 13 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।  

पुलिस ने देर रात तक दी दबिश

पुलिस ने शनिवार देर रात आपरेशन शुरू किया था। मौके पर जिले के 8 से ज्यादा थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। आबादी क्षेत्र से दूर खेतों के बीच स्थित एक मकान में पिछले कुछ महीने से नशीला पदार्थ बनाने का काम चल रहा था। पुलिस ने गैस भट्टी, स्टील के पाइप, केमिकल से भरे ड्रम भी जब्त किए हैं।

तीसरा आरोपी फरार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फैक्ट्री दीपक लोहार सिकलीगर (32) के यहां चल रही थी, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मौके से सुमित लोहार (19) को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सुरजना गांव के ही रहने वाले हैं। तीसरा आरोपी विक्रम सिकलीगर फरार है।

एएसपी ने कहा- नेटवर्क, सप्लाई चेन की तलाश

मंदसौर की एएसपी हेमलता पुरी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। यहां से जो केमिकल मिले हैं, उनका इस्तेमाल एमडी ड्रग्स तैयार करने में किया जा रहा था। मौके से केमिकल मिक्स करने की मशीनें, उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

जबलपुर हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला फर्जी मेल

जबलपुर हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला फर्जी मेल

जबलपुर के सिविल लाइन स्थित हेड पोस्ट ऑफिस को कोयंबटूर से एक धमकी भरा मेल मिला, जिसमें दोपहर 12:10 बजे ब्लास्ट की चेतावनी दी गई थी। बम स्क्वॉड और पुलिस की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Loading...

Mar 25, 20266:37 PM

ग्वालियर राजश्री अपार्टमेंट आग: केमिकल गोदाम में भीषण आग, SDRF ने 20 परिवारों को बचाया

ग्वालियर राजश्री अपार्टमेंट आग: केमिकल गोदाम में भीषण आग, SDRF ने 20 परिवारों को बचाया

ग्वालियर के खुर्दे वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट के केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग। रहवासियों ने छत से कूदकर बचाई जान। पुलिस और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल।

Loading...

Mar 25, 20265:58 PM

MP Excise Policy 2026: मध्य प्रदेश शराब दुकान आवंटन आठवां चरण - ई-टेंडर और नीलामी की पूरी जानकारी

MP Excise Policy 2026: मध्य प्रदेश शराब दुकान आवंटन आठवां चरण - ई-टेंडर और नीलामी की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश में शेष कम्पोजिट शराब दुकानों के लिए आठवें चरण के ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू। जानें टेंडर की तारीखें, ऑक्शन का समय और नई आबकारी नीति के नियम।

Loading...

Mar 25, 20264:29 PM

प्रशासनिक गरिमा का नया स्वरूप: राज्यपाल ने किया लोकभवन के द्वार दो का लोकार्पण

प्रशासनिक गरिमा का नया स्वरूप: राज्यपाल ने किया लोकभवन के द्वार दो का लोकार्पण

मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने लोकभवन के नव-निर्मित प्रवेश द्वार क्रमांक-2 का उद्घाटन किया। सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर ₹98.65 लाख की लागत से किया गया है जीर्णोद्धार।

Loading...

Mar 25, 20264:02 PM

भोपाल: रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार... तीन दोस्तों की मौत

भोपाल: रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार... तीन दोस्तों की मौत

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रैक्टर ट्रॉली से आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। चौथा गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की चेसिस को काट कर शव और घायल को बाहर निकालना पड़ा। ट्रैक्टर की केवल एक हेडलाइट जल रही थी, जिससे सामने आ रहे वाहन का सही अंदाजा नहीं लग सका।

Loading...

Mar 25, 20261:29 PM