मध्यप्रदेश में पुलिस ने एक और एमडी ड्रग्स फैक्टरी पर छापा मारा है। जहां से पुलिस ने 13 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की है। साथ ही दो तस्कर गिरफ्तार किया है। यह छापेमार कार्रवाई मंदसौर जिले के गरोठ थाना स्थित सुरजना के खेत में की गई है। खेत में बनी झोपड़ी में लैब चल रही थी।

छापेमार कार्रवाई मंदसौर जिले के गरोठ थाना स्थित सुरजना के खेत में की गई है।
मंदसौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में पुलिस ने एक और एमडी ड्रग्स फैक्टरी पर छापा मारा है। जहां से पुलिस ने 13 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की है। साथ ही दो तस्कर गिरफ्तार किया है। यह छापेमार कार्रवाई मंदसौर जिले के गरोठ थाना स्थित सुरजना के खेत में की गई है। खेत में बनी झोपड़ी में लैब चल रही थी। मौके से बड़ी मात्रा में लैब के इक्विपमेंट्स जब्त किए गए हैं। दरअसल, मंदसौर के गरोठ में गांधी सागर के बैकवॉटर एरिया में स्थित खेत में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री चल रही थी। बीती देर रात आठ थानों की पुलिस ने यहां एक साथ छापा मारा। इस दौरान 12.50 किलो क्रूड एमडी और बड़ी मात्रा में केमिकल और उपकरण जब्त किए हैं। जब्त माल की कीमत 13 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।
पुलिस ने देर रात तक दी दबिश
पुलिस ने शनिवार देर रात आपरेशन शुरू किया था। मौके पर जिले के 8 से ज्यादा थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। आबादी क्षेत्र से दूर खेतों के बीच स्थित एक मकान में पिछले कुछ महीने से नशीला पदार्थ बनाने का काम चल रहा था। पुलिस ने गैस भट्टी, स्टील के पाइप, केमिकल से भरे ड्रम भी जब्त किए हैं।
तीसरा आरोपी फरार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फैक्ट्री दीपक लोहार सिकलीगर (32) के यहां चल रही थी, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मौके से सुमित लोहार (19) को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सुरजना गांव के ही रहने वाले हैं। तीसरा आरोपी विक्रम सिकलीगर फरार है।
एएसपी ने कहा- नेटवर्क, सप्लाई चेन की तलाश
मंदसौर की एएसपी हेमलता पुरी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। यहां से जो केमिकल मिले हैं, उनका इस्तेमाल एमडी ड्रग्स तैयार करने में किया जा रहा था। मौके से केमिकल मिक्स करने की मशीनें, उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।