×

सावधान! कोरोना का बढ़ा संक्रमण, 16 लोगों की मौत

देश के 60 फीसदी केस दो राज्यों में हैं। कर्नाटक के मैसूर में अब तक तीन, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कुल 13 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

By: Star News

May 31, 202511:13 AM

view11

view0

सावधान! कोरोना का बढ़ा संक्रमण, 16 लोगों की मौत

-देश में पॉजिटिव केसों के संख्या पहुंची ढाई हजार के करीब 
-केरल-महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित, 60 फीसदी केस यहीं 


नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना महामारी पैर पसारने लगी है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकारें भी अलर्ट हो गई हैं। साथ ही लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। दरअसल, भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2390 पहुंच गई है। केरल में सबसे ज्यादा 727 पॉजिटिव सामने आए हैं। सक्रिय केसों में दूसरे नंबर पर है। राज्य में एक दिन 84 नए केस सामने आए, यहां कुल 681 कोरोना पीड़ित हो गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि देश के 60 फीसदी केस इन्हीं दो राज्यों में हैं। कर्नाटक के मैसूर में अब तक तीन, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कुल 13 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मृतक की संख्या 16 पहुंच गई है। इधर, गुजरात के अहमदाबाद में एक दिन के नवजात की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चे को आईसीयू में रखा गया है। पिछले सप्ताह बच्चे की मां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। हालांकि अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव है। मेघालय में 7 महीने बाद कोरोना के दो केस मिले हैं। 

मिजोरम में मिला पहला केस 
मिजोरम में 2 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि राज्य में इस तरह का आखिरी केस सामने आने के 7 महीने बाद कोरोना संक्रिमित मिले हैं। मरीजों का इलाज आइजोल के पास फल्कोन में जोरम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है।  

महाराष्ट्र में 9 हजार टेस्ट
महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि कोविड के 84 नए केस सामने आए। जबकि मुंबई में जनवरी 2025 से अब तक कुल 681 केस मिले हैं। जनवरी से अब तक राज्य में 9592 कोविड-19 टेस्ट किए गए।
 
राज्य       मृतक     संक्रमित 
महाराष्ट्र     06     681 
कर्नाटक     03     234 
केरल        02     727 
उत्तर प्रदेश     02     117 
राजस्थान     02     69 
मध्य प्रदेश     01     09

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत-अमेरिका संबंध: नए राजदूत सर्जियो गोर ने संभाला कार्यभार, बोले- भारत से जरूरी कोई देश नहीं

भारत-अमेरिका संबंध: नए राजदूत सर्जियो गोर ने संभाला कार्यभार, बोले- भारत से जरूरी कोई देश नहीं

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने नई दिल्ली में पदभार संभालते ही भारत को अमेरिका का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार बताया। जानें ट्रेड डील और ट्रम्प की भारत यात्रा पर उनका बड़ा बयान।

Loading...

Jan 12, 20265:10 PM

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें: ED पहुंची सुप्रीम कोर्ट, सीएम और DGP पर तलाशी में बाधा डालने का आरोप

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें: ED पहुंची सुप्रीम कोर्ट, सीएम और DGP पर तलाशी में बाधा डालने का आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ₹2,742 करोड़ के कोयला घोटाले की जांच के दौरान ईडी अधिकारियों को धमकाने और साक्ष्य (लैपटॉप, मोबाइल) जबरन ले जाने के आरोप में सीएम के खिलाफ CBI जांच की मांग की गई है।

Loading...

Jan 12, 20261:03 PM

अहमदाबाद में पीएम मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज: पतंगों के संग कूटनीति की नई उड़ान

अहमदाबाद में पीएम मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज: पतंगों के संग कूटनीति की नई उड़ान

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के भारत दौरे की शुरुआत अहमदाबाद में हुई। पीएम मोदी के साथ उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 में भाग लिया और साबरमती आश्रम में गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। जानें भारत-जर्मनी संबंधों के लिए क्यों खास है यह दौरा।

Loading...

Jan 12, 202612:37 PM

गोवा: पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश को चुनाव आयोग का नोटिस, सत्यापन के लिए बुलाने पर छिड़ा विवाद।

गोवा: पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश को चुनाव आयोग का नोटिस, सत्यापन के लिए बुलाने पर छिड़ा विवाद।

1971 के युद्ध नायक एडमिरल अरुण प्रकाश को चुनाव आयोग ने पहचान सत्यापन के लिए कार्यालय बुलाया। जानें क्यों सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Loading...

Jan 12, 202612:00 PM

इसरो PSLV-C62 मिशन: 'अन्वेषा' सैटेलाइट के प्रक्षेपण में आई तकनीकी खराबी, तीसरे चरण में भटका रॉकेट

इसरो PSLV-C62 मिशन: 'अन्वेषा' सैटेलाइट के प्रक्षेपण में आई तकनीकी खराबी, तीसरे चरण में भटका रॉकेट

इसरो के PSLV-C62 मिशन में तकनीकी गड़बड़ी। श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुए 'भारत के सीसीटीवी' अन्वेषा (EOS-N1) और 14 अन्य उपग्रहों के प्रक्षेपण के दौरान तीसरे चरण (PS3) में खराबी आने से मिशन प्रभावित हुआ।

Loading...

Jan 12, 202611:42 AM