पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर के समीप स्थित एक होटल में आज तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम सात तीर्थयात्रियों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

तड़के सुबह लगी आग पर दमकल ने पाया काबू
जिला प्रशासन ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

कोलकाता। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर के समीप स्थित एक होटल में आज तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम सात तीर्थयात्रियों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस के अनुसार, सोमवार तड़के तारापीठ में एक होटल में आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बीरभूम के तारापीठ में चार मंजिला होटल के ग्राउंड फ्लोर पर सुबह करीब 5 बजे आग लगी, इस दौरान होटल के अंदर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
सभी को ले गए मेडिकल कॉलेज
घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के सूत्रों ने शुरू में कहा था कि आग में पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि, बाद में पुलिस ने मरने वालों की संख्या सात बताई।
भागने का नहीं मिला मौका
सावन सोमवार के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ मंदिर पहुंचे थे। सोमवार के चलते होटल श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। सुबह के वक्त जब वो गहरी नींद में सो रहे थे, उसी वक्त होटल में आग लग गई, जिससे श्रद्धालुओं को भागने का मौका नहीं मिल पाया।
शार्ट सर्किट होने के बाद लगी आग
तारापीठ थाने से महज कुछ ही दूरी पर स्थित होटल बिदेशिनी में सुबह अचानक अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शार्ट सर्किट होने के बाद आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग और धुएं से पांच मंजिला पूरी इमारत को चपेट में आ गई। मुख्य प्रवेश द्वार और रिसेप्शन क्षेत्र में आग की लपटें होने के कारण लोग बाहर निकलने का रास्ता नहीं खोज पाए और अंदर ही फंस गए।
मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी
उत्तर 24 परगना, मालदा और अलीपुरद्वार से आए कई परिवार इस दर्दनाक घटना का शिकार बने। पुलिस और अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजे तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
यह भी पढ़िए...
फिर कुबेरेश्वरधाम में मची भगदड़.... दो महिलाओं की मौत... कई श्रद्धालु गंभीर
उत्तर प्रदेश... बाराबंकी के मंदिर में फैला करंट, मची भगदड़
यूपी: आईएलजीआईएम कंपनी में लगी आग, दीवार और बीम गिरने से दो फायरकर्मियों की मौत
बिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में करंट की अफवाह से भगदड़, आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर के समीप स्थित एक होटल में आज तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम सात तीर्थयात्रियों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
बिहार के लखीसराय में सावन के तीसरे सोमवारी की सुबह प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर के बाहरी परिसर में अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में आठ महिला श्रद्धालुओं के मौत हो गई। वहीं दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज चल रहा है।
राज्यसभा के दस सांसदों को एम्स, सिल्क बोर्ड, सरोगेसी बोर्ड और संसदीय समितियों में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जानिए किस सांसद को कौन सी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो एयरपोर्ट कर्मचारी घायल हो गए। आरोपी यात्री की पहचान शिवसेना नेता कमलेश राय के रूप में हुई है, जो मुंबई जा रहे थे।
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर तीखा हमला बोला है।
उत्तर भारत में मानसून की भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। प्रयागराज में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे और टीएमसी सरकार में पूर्व मंत्री व विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर 75 वर्षीय डॉ. आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटकता मिला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और CAPF के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। यहाँ कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और सेना मेडल विजेताओं की पूरी सूची देखें।
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन की विस्तृत जानकारी। विकसित भारत 2047, विदेश नीति, कल्याणकारी योजनाएं और भाषण की सात बड़ी बातें पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह