बेंगलुरु में आज तड़के कई वाहनों की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना होसकोटे-दबासपेटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एम सत्यवारा गांव के पास हुई। दरअसल, कर्नाटक के बेंगलुरु में एक भीषणा हादसा हो गया।
By: Arvind Mishra
Feb 13, 202611:14 AM
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
बेंगलुरु में आज तड़के कई वाहनों की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना होसकोटे-दबासपेटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एम सत्यवारा गांव के पास हुई। दरअसल, कर्नाटक के बेंगलुरु में एक भीषणा हादसा हो गया। आज यानी शुक्रवार को तड़के ग्रामीण जिले होसकोटे के बाहरी इलाके में चेन रोड एक्सीडेंट में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह एक्सीडेंट होसकोटे-डबासपेट नेशनल हाईवे (एनएच-648) पर एम सत्यवारा गांव के पास हुआ। होसकोटे से देवनहल्ली की तरह जा रही एक्सयूपी-700 कार मोटरसाइकिल से टकरा गई। मोटरसाइकिल से टकराने के बाद कार ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और गाड़ी एक कैंटर से जाकर टकरा गई। कार, मोटरसाइकिल और कैंटर की टक्कर में एक और कार शामिल हो गई।
हाईवे पर चार वाहनों में टक्कर
होसकोटे-डबासपेट नेशनल हाईवे पर चार वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। कार और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद कैंटर भी टकरा गया और बाद में एक और कार इस हादसे की चपेट में आ गई। इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की खबर सामने आई है। शवों को होसकोटे सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
यह भी पढ़िए...