मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एम्स एक बार फिर सुर्खियों में है। अभी प्लाज्मा चोरी का मामला थामा भी नहीं था कि अब वहां के डॉक्टरों का शर्मनाम कारनामा सामने आ गया। दरअसल,भोपाल में चार डॉक्टरों का नशे में धुत होकर एम्स के इमरजेंसी गेट के सामने हंगामा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

चार डॉक्टरों का नशे में धुत होकर एम्स के इमरजेंसी गेट के सामने हंगामा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एम्स एक बार फिर सुर्खियों में है। अभी प्लाज्मा चोरी का मामला थामा भी नहीं था कि अब वहां के डॉक्टरों का शर्मनाम कारनामा सामने आ गया। दरअसल,भोपाल में चार डॉक्टरों का नशे में धुत होकर एम्स के इमरजेंसी गेट के सामने हंगामा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें डॉक्टर गाड़ी की छत पर रखकर बीयर पीते और पुलिस को गाली देते नजर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने जब उन्हें रोका तो उन्होंने खुद को एम्स का डॉक्टर बताते हुए उलटा पुलिस वालों को धमकी और गालियां देना शुरू कर दिया। इधर, एम्स के सिक्योरिटी सुपरवाइजर एसएन राय ने एक चर्चा के दौरान स्वीकार किया कि घटना रात 2 बजे के की है। पुलिस ने सभी को रात में एम्स के गार्ड के हवाले कर दिया था। यह पूरी घटना गेट के बाहर हुई, इसलिए हमारी सिक्योरिटी इसमें इन्वॉल्व नहीं हैं। यह सभी सीनियर रेजिडेंट हैं।
वीडियो- नशे में धुत दिखे डॉक्टर

पहला वीडियो मंगलवार-बुधवार की रात 2 बजे का बताया जा रहा है। इसमें एम्स के मुख्य गेट के सामने खड़ी बलेनो कार (एमपी 30 सी 8190) की छत पर बोतल रखकर एक डॉक्टर बीयर पीते नजर आ रहा है। वहीं, दो अन्य कार के अंदर नशे में धुत्त दिख रहे हैं। सीटों पर बीयर की खाली बोतलें और स्नैक्स के पैकेट पडेÞ हैं। यह वीडियो डायल-112 की टीम ने बनाया था।
पुलिसकर्मियों से बदतमीजी
दूसरे वीडियो में चौथा डॉक्टर भी सामने आता है, जो नशे में धुत्त होकर हाईवोल्टेज ड्रामा करता दिखा। वह मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी से बदतमीजी और गाली-गलौज करता है। यहां तक कि पुलिसकर्मी को धमकाते हुए बोल रहा है कि मैं 2016 से यहां हूं, 10 थानों के अफसरों को जानता हूं, तुम कौन हो...। वीडियो में वह बार-बार भागने की कोशिश करता है, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार कर ली और जानकारी एम्स प्रशासन को भेज दी।
प्रबंधन ने गठित की जांच समिति
इधर, एम्स प्रबंधन को बुधवार सुबह मामले की जानकारी मिली। इसके तुरंत बाद प्रबंधन ने जांच समिति गठित कर दी है। प्रबंधन के अनुसार, यह जांच की जा रही है कि वीडियो में दिख रहे लोग वाकई एम्स से जुड़े हैं या नहीं। उनकी पहचान और विभाग की पुष्टि के बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। एम्स के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह संस्थान की साख से जुड़ा गंभीर मामला है। जांच जारी है और जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।