लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी से देर रात नवी मुंबई के लिए उड़ान भर रही अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1430 बर्ड स्ट्राइक की घटना के बाद वापस एयरपोर्ट लौट आई। उड़ान भरने के दौरान विमान से पक्षी के टकराने के बाद पायलट ने विमान को वापस एयरपोर्ट लाने का निर्णय लिया।

पायलट ने विमान को सुरक्षित वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा
यात्रियों को होटल में ठहराया गया, बाद में रवाना किया
वाराणसी। स्टार समाचार वेब
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी से देर रात नवी मुंबई के लिए उड़ान भर रही अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1430 बर्ड स्ट्राइक की घटना के बाद वापस एयरपोर्ट लौट आई। उड़ान भरने के दौरान विमान से पक्षी के टकराने के बाद पायलट ने विमान को वापस एयरपोर्ट लाने का निर्णय लिया। घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अकासा एयर की फ्लाइट का तय प्रस्थान समय रात 7:55 बजे था। विमान ने रात 10 बजे उड़ान भरी, जिसके बाद उड़ान के दौरान बर्ड स्ट्राइक की घटना हुई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने विमान को वापस वाराणसी एयरपोर्ट लाने का निर्णय लिया और रात 10:51 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में 182 यात्री और छह क्रू सदस्य समेत कुल 188 लोग सवार थे।
तकनीकी जांच शुरू की
विमान के वापस लौटने के बाद संबंधित अधिकारियों ने इसकी तकनीकी जांच शुरू की। यात्रियों को एयरलाइन्स की ओर से होटल में ठहराया गया और अगले दिन अन्य उड़ानों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हालांकि, 25 यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। बर्ड स्ट्राइक के कारण विमान के इंजन में प्रभावित होने की जानकारी मिली।
मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग
विमान को ठीक करने का प्रयास मुंबई से आई इंजीनियरों की टीम ने बुधवार रात तक जारी रखा। रात 8:30 बजे विमान ठीक होकर क्रू मेंबर्स को लेकर मुंबई के लिए रवाना हुआ। यह वही विमान था जिसमें विमार यात्री के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। इसी कारण विमान दो घंटे की देरी से वाराणसी पहुंचा था और वापसी में बर्ड स्ट्राइक की घटना हो गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय रेलवे ने ट्रेनों और स्टेशनों पर मोबाइल के स्पीकर पर गाने, वीडियो या रील्स चलाने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। नियम तोड़ने पर 1000 रुपये जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है।
गोवा में कांग्रेस की 'गोय राखोन यात्रा' के समापन पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। राहुल ने एजुकेशन सिस्टम में RSS, जमीनों की लूट और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए।
भारी विरोध और पब्लिशर्स के दबाव के बाद मेटा ने अपनी कमर्शियल शर्तों से एआई ट्रेनिंग के लिए मुफ्त कंटेंट इस्तेमाल करने का विवादित प्रावधान हटा लिया है।
वाराणसी की 200 साल पुरानी रामलीला में आजमगढ़ से लाया गया हाथी पंचवटी मैदान में बेकाबू हो गया। हाथी के तांडव से महावत गंभीर रूप से घायल, पुलिस और NDRF ने मोर्चा संभाला।
देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ जहां पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से ठंड ने दस्तखत दे दी है। वहीं मैदानी और तटीय इलाकों में बारिश और बाढ़ लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश समेत आठ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI ने हरिद्वार के BHEL गेस्ट हाउस में पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर से 3 घंटे पूछताछ की। पढ़ें VIP एंगल और केस से जुड़ी पूरी अपडेट।
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच CJP के अभिजीत दिपके को जमानत मिल गई है। जानें 17 अक्टूबर के सभी बड़े घटनाक्रम, पुलिस मार्च और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का बयान।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका है। कोर्ट ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) को रोकने के लिए केंद्र को नेशनल डेटाबेस बनाने और 2 घंटे में रिपोर्टिंग का निर्देश दिया।
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। विकास संस्कृत्यायन की शिकायत और मामले की पूरी डिटेल पढ़ें