×

केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 12 मजदूरों की मौत

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में दवा बनाने वाली फैक्ट्री के एक रिएक्टर में विस्फोट से 12 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 15 से 20 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जो जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।  हालांकि दावा यह भी किया जा रहा है कि मृतकों की सख्या बढ़ सकती है।

By: Arvind Mishra

Jun 30, 20251:02 PM

view5

view0

केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 12 मजदूरों की मौत

  • तेलंगाना में हादसा, 20 लोग गंभीर रूप से झुलसे

  • रिएक्टर में विस्फोट के बाद मच गई थी भगदड़

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में दवा बनाने वाली फैक्ट्री के एक रिएक्टर में विस्फोट से 12 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 15 से 20 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जो जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।  हालांकि दावा यह भी किया जा रहा है कि मृतकों की सख्या बढ़ सकती है। इधर, पुलिस ने कहा कि 14 गंभीर घायलों को बाहर निकाला गया। घटनास्थल से अब तक कोई शव नहीं मिला है। फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी हैं। हादसा पाशमिलारम स्थित सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में सुबह हुआ। विस्फोट के बाद फैक्ट्री के अंदर मजदूरों में भगदड़ मच गई। विस्फोट की वजह सामने नहीं आई है। तेलंगाना फायर अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका मेडक के पसामैलाराम फेज एक में स्थित सिगाची फार्मा कंपनी में हुआ। इस कैमिकल कंपनी में अचानक रिएक्टर ब्लास्ट हो गया।  

दूर तक दिखा धुएं का गुबार

हैदराबाद से महज कुछ ही दूरी पर स्थित इस कैमिकल फैक्ट्री में सुबह तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद पूरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से उठ रहे धुएं के गुबार को दूर से ही देखा जा सकता था। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।  

बाल-बाल बचे कई लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय कई कर्मचारी रिएक्टर के पास काम कर रहे थे। वहीं, धमाके के बाद आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई, जिससे कई लोग अंदर ही फंस गए। इस फैक्ट्री में उत्तर प्रदेश और ओडिशा समेत कई राज्यों के कर्मचारी मौजूद थे। आग लगने के बाद ज्यादातर कर्मचारी बाहर निकलने में कामयाब रहे। कई लोग आग की लपटों में बुरी तरह झुलस गए हैं। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

रिकॉर्ड... भारत में 358 धनकुबेर... सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी

10

0

नया भारत प्रतिदिन नए-नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। जिसका पूरी दुनिया लोहा मान रही है। इसी बीच भारत के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, एम-3एम हुरुन इंडिया ने बुधवार को भारत की सबसे अमीर हस्तियों की रिच लिस्ट-2025 जारी की। यह सूची देश के टॉप धनकुबेरों और नए बिजनेसमैन की सफलता को दर्शाती है।

Loading...

Oct 01, 20253:27 PM

गुजरात... अलकायदा के तीन बंगाली आतंकवादियों को अंतिम सांस तक कैद

8

अहमदाबाद एटीएस ने दो साल पहले राजकोट के सोनी बाजार से तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। तीनों आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। तीनों के तार आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े थे और उनके राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में भी शामिल होने के संकेत मिले थे।

Loading...

Oct 01, 20252:54 PM

संघ के 100 साल... धाराएं बढ़ीं, लेकिन विचार एक ही- राष्ट्र निर्माण 

पीएम नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में संघ के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। पीएम ने कहा कि आरएसएस ने कई लोगों के जीवन को आकार दिया है। यह कार्यक्रम आरएसएस के इतिहास और समाज में इसके योगदान को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने कहा-विजयादशमी भारतीय संस्कृति के इस विचार और विश्वास का कालजयी उद्घोष है।

Loading...

Oct 01, 202512:33 PM

यूपी में भीषण हादसा... खड़े ट्रक में घुसी कार... छह लोगों की मौत

4

मुजफ्फरनगर में सुबह भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अर्टिगा गाड़ी खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इस वजह से हादसा हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग अर्थी विसर्जन करने जा रहे थे। यह हादसा करनाल से हरिद्वार जाते समय हुआ।

Loading...

Oct 01, 202510:24 AM

अब कॉमर्शियल सिलेंडर और स्पीड पोस्ट महंगी...रिजर्वेशन के लिए आधार अनिवार्य

5

सितंबर का महीना खत्म हो चुका है। अब अक्टूबर की शुरुआत हो गई है। ये नया महीना भी शुरू होने के साथ ही कई बड़े बदलाव लेकर आया है, जो पहले दिन यानी 1 अक्टूबर से लागू हो गए हैं। इसमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा करके आयल कंपनियों ने ग्राहकों को झटका दिया है, तो दूसरी ओर यूपीआई से जुड़ा नियम भी बदल गया है।

Loading...

Oct 01, 202510:05 AM