×

वीरांगना रानी अवंती बाई सदैव समाज को साहस, त्याग और बलिदान की प्रेरणा देती रहेंगी 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई की 194वीं जयंती पर भोपाल के माता मंदिर चौक स्थित उनकी प्रतिमा और छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई ने अपना जीवन देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए समर्पित कर दिया।

By: Arvind Mishra

Aug 16, 20252:34 PM

view39

view0

वीरांगना रानी अवंती बाई सदैव समाज को साहस, त्याग और बलिदान की प्रेरणा देती रहेंगी 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 194वीं जयंती पर माता मंदिर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

  • सीएम ने कहा-रानी अवंतीबाई मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दी

  • भगवान कृष्ण के समान ही ठाकरे ने किया संघर्ष,कई लोगों के आंसू पोंछे



    भोपाल। स्टार समाचार वेब

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई की 194वीं जयंती पर भोपाल के माता मंदिर चौक स्थित उनकी प्रतिमा और छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई ने अपना जीवन देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी अवंतीबाई भारतीय इतिहास की वह वीरांगना थीं, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध डटकर संघर्ष किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। वे सदैव समाज को साहस, त्याग और बलिदान की प्रेरणा देती रहेंगी। 1857 की क्रांति में मातृभू?मि के लिए समर्पित, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उन्हें नमन है, उनका वंदन है। उन्होंने कहा कि पराक्रम, शौर्य और रणकौशल से रानी अवंतीबाई ने दमनकारी अंग्रेजी हुकूमत की नींद उड़ा दी थी और जन-जन को स्वतंत्रता के लिए जागृत किया। उनके ऋण से देश कभी उऋण न हो सकेगा।

भारत रत्न की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री ने शनिवार को भारत रत्न पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर शौर्य स्मारक के समीप उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्रीने कहा कि स्व. अटल जी देश सेवा की महान मिसाल थे। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना सम्पूर्ण जीवन देश को समर्पित कर दिया। कठिन से कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच भी उन्होंने कभी राष्ट्र के हितों से समझौता नहीं किया। अटल जी ने भारत को विकास की नई दिशा दी और उनके अमूल्य विचार सदैव जन-जन के जीवन को आलोकित करते रहेंगे।

कवियित्री सुभद्रा कुमारी चौहान को किया नमन

मुख्यमंत्री ने झांसी की रानी जैसी कालजयी कविता से राष्ट्रीय चेतना जागृत करने वाली स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री  सुभद्रा कुमारी चौहान की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी विचार और देशप्रेम से परिष्कृत उनकी साहित्यिक कृतियां देश के युवाओं को राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।

स्वामी रामकृष्ण परमहंस को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां महाकाली के अनन्य भक्त, आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने श्रद्धा-भक्ति के साथ मानव कल्याण को प्रभु प्राप्ति का माध्यम बताकर मोक्ष पाने का मार्ग प्रशस्त किया। तप, योग और ध्यान की त्रिवेणी उनकी आध्यात्मिक यात्रा प्रेरणा देती रहेगी। स्वामी रामकृष्ण जी ने जीवनभर समाज को कुरीतियों से मुक्त करने का संदेश दिया। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना कर समाज सुधार और आध्यात्मिक उत्थान का कार्य किया। उनके आदर्श और उनके जीवन मूल्य आज भी प्रासंगिक हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव अनुकरणीय बने रहेंगे।

स्व. कुशाभाऊ ठाकरे को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने शनिवार को स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान कृष्ण के समान ही ठाकरे ने संघर्ष किया। उन्होंने कई लोगों को खड़ा किया। स्व. ठाकरे ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश सेवा को समर्पित कर दिया था। वे संगठन के कुशल शिल्पकार थे, जिनकी सांगठनिक दक्षता ने हजारों-लाखों व्यक्तियों को राष्ट्रप्रेम, जनसेवा और जनसंघ से जोड़ा। स्व. ठाकरे का यह विचार कि राष्ट्रहित सदैव सर्वोपरि है, आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी जीवन शैली और सिद्धांत भावी पीढ़ियों को देश सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर होने की प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने अपने कुशल मार्गदर्शन से कई पीढ़ियों को संवारा और राष्ट्रभक्तों की फौज तैयार की। वे तपोनिष्ठ थे, हम सभी सदैव उन्हें स्मरण करते रहेंगे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल के भीम नगर में अक्कू गैंग का जानलेवा हमला: पुरानी रंजिश में युवक को चाकुओं से गोदा

भोपाल के भीम नगर में अक्कू गैंग का जानलेवा हमला: पुरानी रंजिश में युवक को चाकुओं से गोदा

भोपाल के भीम नगर में अक्कू गैंग ने पुरानी रंजिश के चलते राघवेंद्र सेन पर जानलेवा हमला किया। 38 सेकंड में किए 12 से ज्यादा वार। पूरी खबर और पुलिस कार्रवाई के बारे में यहाँ पढ़ें।

Loading...

Feb 25, 20265:10 PM

नारियल हाथ में लेकर जमीन पर लोटता कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक, सड़क निर्माण की लगाई गुहार

नारियल हाथ में लेकर जमीन पर लोटता कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक, सड़क निर्माण की लगाई गुहार

रीवा कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में युवक ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग उठाई। दो साल से अधूरी सड़क, मुआवजा और पुल न बनने से गांव के लोग परेशान हैं।

Loading...

Feb 25, 20264:46 PM

घोटालेबाजों पर अफसर मेहरबान, स्कूल शिक्षा विभाग की फाइलें वर्षों से दबी, कार्रवाई शून्य

घोटालेबाजों पर अफसर मेहरबान, स्कूल शिक्षा विभाग की फाइलें वर्षों से दबी, कार्रवाई शून्य

रीवा के स्कूल शिक्षा विभाग में करोड़ों के घोटालों के बावजूद न कार्रवाई, न वसूली। अनुदान, गुरुजी, रंगाई-पुताई और फर्जी नियुक्ति मामलों की फाइलें अफसरों की मेहरबानी से वर्षों से दबी पड़ी हैं।

Loading...

Feb 25, 20264:43 PM

साधू बनकर आए ठग, मायाजाल फैलाकर दंपत्ति से उड़ा ले गए 10 लाख के गहने

साधू बनकर आए ठग, मायाजाल फैलाकर दंपत्ति से उड़ा ले गए 10 लाख के गहने

रीवा के चौड़ियार गांव में साधू के भेष में पहुंचे बदमाशों ने दंपत्ति को झांसे में लेकर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर ठग लिए। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

Loading...

Feb 25, 20264:40 PM

रिलायंस बायो फ्यूल संयंत्र प्रदूषण मामले की जमीनी जांच आज, एनजीटी के आदेश पर कार्रवाई

रिलायंस बायो फ्यूल संयंत्र प्रदूषण मामले की जमीनी जांच आज, एनजीटी के आदेश पर कार्रवाई

सितपुरा स्थित रिलायंस बायो फ्यूल संयंत्र से जुड़े जल प्रदूषण मामले की संयुक्त जांच आज होगी। एनजीटी के निर्देश पर प्रशासन और एमपीपीसीबी स्थल निरीक्षण कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करेंगे।

Loading...

Feb 25, 20264:37 PM