एलओसी फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो केवल 27 अक्टूबर तक ही सक्रिय रहेगी। सीबीएसई की ओर से एलओसी करेक्शन विंडो 13 अक्टूबर को खोली गई थी। साथ ही विंडो 27 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय रहेगी।

सीबीएसई की ओर से एलओसी करेक्शन विंडो 13 अक्टूबर को खोली गई थी।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से सीबीएसई लिस्ट आफ कैंडिटेड फॉर्म में करेक्शन करने के लिए स्कूलों और अभिवावकों के पास केवल दो दिन का समय ही बचा है। सीबीएसई के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के छात्र व अभिभावक एलओसी में दर्ज किए गए विवरण जैसे छात्र का नाम, अभिभावक का नाम, जन्मतिथि आदि की जांच अच्छे से कर लें, ताकि तय समय से पहले उसमें सुधार किया जा सके। एलओसी फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो केवल 27 अक्टूबर तक ही सक्रिय रहेगी। सीबीएसई की ओर से एलओसी करेक्शन विंडो 13 अक्टूबर को खोली गई थी। साथ ही विंडो 27 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय रहेगी। बोर्ड की अधिसूचना के मुताबिक 27 अक्टूबर के बाद डाटा में सुधार करने का अवसर नहीं दिया जाएगा।
सीबीएसई की ओर से विदेश में पढ़ाई की योजना बनाने वाले छात्रों के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। बोर्ड के मुताबिक छात्र अपने नाम में सरनेम को अवश्य जोड़ें, ताकि भविष्य में उन्हें कोई परेशानी न हो। इसके अलावा, यदि छात्र का पासपोर्ट बन चुका है, तो पासपोर्ट के आधार पर ही डाटा को दर्ज करें।
बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियों का ऐलान भी कर दिया गया है। सीबीएसई की ओर से विंटर बाउंड स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 6 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच किया जाएगा। जबकि सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 01 जनवरी, 2026 से आयोजित कराई जाएगी।
सीबीएसई की ओर से कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 07 मार्च, 2026 के बीच और कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 09 अप्रैल, 2025 के बीच किया जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए कक्षा में लगभग 75 फीसदी अटेंडेंस होना आवश्यक है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। 40 हजार शिक्षकों की पदोन्नति इस पर निर्भर है। जानिए परीक्षा पैटर्न, छूट और पूरी खबर।
आयुर्वेद पीजी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) द्वारा दिसंबर में दूसरी एनटीईटी-2026 परीक्षा आयोजित करने की संभावना है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 6 से 8 तक कौशल शिक्षा को अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एनसीईआरटी द्वारा तैयार की गई कौशल बोध पुस्तकों के जरिए बच्चों को पढ़ाने का सही तरीका सिखाना है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले शिक्षकों को अब अपनी योग्यता साबित करने के लिए परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।अभ्यर्थियों को एक हजार रुपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। हालांकि आवेदन की रफ्तार धीमी बनी हुई है।
मध्य प्रदेश सरकार ने 70 हजार शिक्षकों के छठे वेतनमान के एरियर्स पर जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती। साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखों पर आया नया अपडेट।
सीआईएससीई (CISCE) ने वर्ष 2027 की ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से और 12वीं की 9 फरवरी से शुरू होंगी।
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध और असमंजस बरकरार है। तमाम विरोध प्रदर्शनों और परीक्षा को टालने की मांग के बावजूद शासन स्तर पर परीक्षा नहीं टली है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अब यह परीक्षा आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इस घोषणा के बाद से छात्रों और अभिभावकों में परीक्षा की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट अभी तक नहीं आई है। पिछले साल जहां सितंबर में ही शेड्यूल जारी हो गया था। वहीं इस बार अक्टूबर आखिरी तक भी कोई आधिकारिक अपडेट न होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की परीक्षा 19 नवंबर से 13 शहरों में आयोजित होगी। यहाँ जानें परीक्षा की पालियों का समय, सिलेबस, और 100प्रश्नों का पैटर्न।