उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुवार सुबह लखनऊ में आयोजित जनता दरबार में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। गाजियाबाद के लोनी के रहने वाले 65 वर्षीय रिटायर्ड फौजी ने जनता दरबार में मौजूद लोगों को बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

सतबीर गुर्जर सुबह-सुबह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुवार सुबह लखनऊ में आयोजित जनता दरबार में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। गाजियाबाद के लोनी के रहने वाले 65 वर्षीय रिटायर्ड फौजी ने जनता दरबार में मौजूद लोगों को बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री के जनता दरबार में गुरुवार को एक सेवानिवृत्त फौजी, 65 वर्षीय सतबीर गुर्जर जहर खाकर पहुंच गया। वहां पहुंचते ही उसने कहा कि मैं जहर खाकर आया हूं। यह सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को उसने बताया कि वह गाजियाबाद के विधायक नंदकिशोर गुर्जर से परेशान है। उनकी शिकायत लेकर वह मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचा था। पुलिस पूछताछ में सतबीर ने बताया कि वह गाजियाबाद के लोनी के सिरौली निवासी है। वह गाजियाबाद के विधायक नंद किशोर गुर्जर की शिकायत लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचा था। उसके पास से एक शिकायती पत्र भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि वह करगिल योद्धा और सेवानिवृत्त फौजी है। मुख्यमंत्री योगी उसके इष्ट देव (भगवान रूप) हैं।
पीड़ित रिटायर फौती बताना चाहता है कि लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उसने मुख्यमंत्री योगी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने बताया कि विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अप्रैल माह में एक षड्यंत्रकारी कलश यात्रा निकाली थी। इसका उद्देश्य भाजपा सरकार को गिराना था। उस षड्यंत्र की जानकारी उसे हो गई थी, तो उसने इसकी साजिश का सोशल मीडिया पर राजफाश किया था।
तब नंद किशोर गुर्जर उस पर एक ऐसा अत्याचार कर रहा है, जैसे अतीक अहमद और मुख्तार अहमद अपने विरोधियों के खिलाफ करते हैं। यही नहीं, लोनी विधानसभा क्षेत्र में नंदू टैक्स के रूप में करोड़ों रुपए प्रतिदिन कमाए जा रहे हैं। इस पैसे का कुछ भाग शीर्ष पर बैठे इसके अधिवक्ताओं को भी जाता है। ऐसे में उसकी मांग है कि उसकी रक्षा की जाए। वह बहुत बड़े खतरे में है।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विकास जायसवाल ने बताया कि सतबीर गुर्जर से बातचीत के बाद संबंधित थाने की पुलिस को बुलाया गया है। जो आरोप उसने लगाए हैं, उन्हें संबंधित जिले के एसपी को अवगत कराया गया है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि किसी के कहने पर तो उसने ऐसा नहीं किया है। अगर ऐसा है तो दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
अभी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले का मामला शांत भी नहीं हुआ था और दूसरे दिन उत्तर प्रदेश में सीएम के जनता दरबार में एक एक जहर खाकर पहुंच गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में रिटायर्ड फौजी द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर पहुंचने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। रिटायर्ड फौजी से भी पूछतछ की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश भर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा। पीएम मोदी ने दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में रामलीला कलाकारों की आरती उतारकर रावण दहन किया। जानिए पटना, पंचकूला और देश भर के अन्य बड़े शहरों के लाइव अपडेट्स।
लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को यूपी एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित कोहिनूर एचडीआईएल बिल्डिंग में मंगलवार सुबह आग लग गई। इलेक्ट्रिकल डक्ट में लगी इस आग से घना धुआं फैलने से 9 लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी विस्तृत खबर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100वें वर्ष के अवसर पर नागपुर मुख्यालय में विजयदशमी उत्सव और पारंपरिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर परिसीमन संशोधन विधेयक पर चर्चा और रचनात्मक सहयोग की अपील की है। जानिए रिजिजू द्वारा दिए गए तर्कों और बातचीत के ब्योरे की पूरी जानकारी।
दिल्ली की SEM कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत 2 दिन के लिए बढ़ा दी है।
भारतीय रेलवे ने ट्रेनों और स्टेशनों पर मोबाइल के स्पीकर पर गाने, वीडियो या रील्स चलाने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। नियम तोड़ने पर 1000 रुपये जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है।
गोवा में कांग्रेस की 'गोय राखोन यात्रा' के समापन पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। राहुल ने एजुकेशन सिस्टम में RSS, जमीनों की लूट और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए।
भारी विरोध और पब्लिशर्स के दबाव के बाद मेटा ने अपनी कमर्शियल शर्तों से एआई ट्रेनिंग के लिए मुफ्त कंटेंट इस्तेमाल करने का विवादित प्रावधान हटा लिया है।
वाराणसी की 200 साल पुरानी रामलीला में आजमगढ़ से लाया गया हाथी पंचवटी मैदान में बेकाबू हो गया। हाथी के तांडव से महावत गंभीर रूप से घायल, पुलिस और NDRF ने मोर्चा संभाला।