×

सीएम बोले- कांग्रेस को जनता नहीं करेगी माफ... पटवारी के बदले सुर, अब कहा- सभी माताएं-बहनें पूज्यनीय

सीएम ने कांग्रेस नेताओं के बयानों पर कहा कि बहन-बेटी का अपमान जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस महिलाओं और लाड़ली बहना योजना का अपमान कर रही है। वहीं वोट अधिकार यात्रा को लेकर दतिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने मध्यप्रदेश की महिलाओं में बढ़ती शराबखोरी के बयान पर यूटर्न ले लिया।

By: Arvind Mishra

Aug 28, 20251:55 PM

view20

view0

सीएम बोले- कांग्रेस को जनता नहीं करेगी माफ... पटवारी के बदले सुर, अब कहा- सभी माताएं-बहनें पूज्यनीय

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

  • कांग्रेस महिलाओं और लाड़ली बहना योजना का अपमान कर रही 

  • कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश की आधी आबादी का अपमान किया 

    भोपाल। स्टार समाचार वेब

सीएम ने कांग्रेस नेताओं के बयानों पर कहा कि बहन-बेटी का अपमान जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस महिलाओं और लाड़ली बहना योजना का अपमान कर रही है। वहीं वोट अधिकार यात्रा को लेकर दतिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने मध्यप्रदेश की महिलाओं में बढ़ती शराबखोरी के बयान पर यूटर्न ले लिया। पटवारी ने कहा कि सभी माताएं-बहनें मेरे लिए पूज्यनीय हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विशेष रूप से लाड़ली बहना योजना और महिलाओं के सम्मान को लेकर कांग्रेस को घेरा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग बहनों और बेटियों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा- लाड़ली बहन को गौद में बंद करके फेंक दोगे क्या। तुम्हारा कोई काका जी का राज है। उन्होंने कांग्रेस पर यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के नेता कहते हैं कि महिलाएं पैसे लेकर शराब पीती हैं।

कांग्रेस ने हमेशा किया अपमान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने चेतावनी देते हुए कहा- बहन-बेटी का अपमान जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश की आधी आबादी का अपमान किया है। ऐसे लोगों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जैसे लखपति दीदी और ड्रोन दीदी।

कांग्रेस जनता कर देगी गायब

मुख्यमंत्री ने बताया कि मप्र की भाजपा सरकार ने लाड़ली बहना योजना को जारी रखा है। धीरे-धीरे इसकी राशि बढ़ाकर तीन हजार प्रति माह की जाएगी। दीपावली के बाद लाड़ली बहनों को 15 सौ प्रति माह दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इस तरह का व्यवहार और भाषा, उन्हें जनता के बीच से गायब कर देगी।

शराबखोरी के बयान पर पटवारी का यूटर्न

इधर, वोट अधिकार यात्रा को लेकर दतिया आए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश की महिलाओं में बढ़ती शराबखोरी के बयान पर यूटर्न ले लिया। पटवारी ने कहा कि सभी माताएं-बहनें मेरे लिए पूज्यनीय हैं। मैं उनके चरणों में सिर रखता हूं। उनके बारे में कोई गलत बयान मेरी ओर से नहीं दिया गया है। भाजपा ने सिर्फ मुझे टारगेट किया है। पटवारी ने कहा कि उन्होंने मप्र में बढ़ती नशाखोरी को लेकर बात कही थी। जिसे तूल दिया गया है। भाजपा अपने कारनामों को छिपाने के लिए उनके बयानों को गलत तरीके से पेश कर भ्रम फैला रही है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

जिला अस्पताल में बैट्री चोरी से ऑपरेशन ठप, मरीज इंतजार में, पुलिस जांच में जुटी

जिला अस्पताल में बैट्री चोरी से ऑपरेशन ठप, मरीज इंतजार में, पुलिस जांच में जुटी

रीवा जिला अस्पताल में इनवर्टर की बैट्री चोरी होने से बिजली बैकअप ठप पड़ गया है, जिसके चलते पिछले एक सप्ताह से ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। मरीज भर्ती हैं, डॉक्टर मौजूद हैं, लेकिन वैकल्पिक बिजली व्यवस्था न होने से सर्जरी टालनी पड़ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading...

Jan 09, 20266:22 PM

जिला न्यायालय और हनुमना के व्यवहार न्यायालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी

जिला न्यायालय और हनुमना के व्यवहार न्यायालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी

रीवा के जिला एवं सत्र न्यायालय और हनुमना व्यवहार न्यायालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर खाली कराकर घंटों सर्चिंग की। बम स्क्वॉड को कोई विस्फोटक नहीं मिला, वहीं साइबर सेल धमकी भरे मेल की जांच में जुटी है।

Loading...

Jan 09, 20266:17 PM

साढ़े 6 करोड़ की लागत से अजयपाल किले तक बनेगी नई सीसी सड़क

साढ़े 6 करोड़ की लागत से अजयपाल किले तक बनेगी नई सीसी सड़क

अजयगढ़ में ऐतिहासिक अजयपाल किले तक पहुंच को आसान बनाने के लिए 6 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से नई सीसी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। पन्ना टाइगर रिजर्व और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने स्थल निरीक्षण किया। वन भूमि संबंधी अड़चनों के समाधान के बाद सड़क निर्माण शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है, जिससे पर्यटन को नई गति मिलेगी।

Loading...

Jan 09, 20266:10 PM

रीवा: प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली, पोखरी टोला में मची सनसनी, हालत गंभीर

रीवा: प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली, पोखरी टोला में मची सनसनी, हालत गंभीर

रीवा के समान थाना अंतर्गत पोखरी टोला में 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर अनुज दुबे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। संजय गांधी अस्पताल में इलाज जारी। पुलिस जांच में जुटी।

Loading...

Jan 09, 20266:08 PM

एरर 402-502 से ठप ई-हाजिरी, हजारों शिक्षक उपस्थित होकर भी अनुपस्थित दिखे

एरर 402-502 से ठप ई-हाजिरी, हजारों शिक्षक उपस्थित होकर भी अनुपस्थित दिखे

सतना और मैहर जिले में हमारे शिक्षक एप की ई-हाजिरी व्यवस्था तकनीकी खामियों से ठप रही। एरर 402, 502 और टाइम आउट की समस्या के कारण शिक्षक, अतिथि शिक्षक और प्राचार्य हाजिरी नहीं लगा सके। नेटवर्क तलाशते शिक्षक छतों और बाउंड्री तक चढ़े, लेकिन हजारों लोग उपस्थित होकर भी अनुपस्थित दर्ज हो गए।

Loading...

Jan 09, 20265:54 PM