अजयगढ़ में ऐतिहासिक अजयपाल किले तक पहुंच को आसान बनाने के लिए 6 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से नई सीसी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। पन्ना टाइगर रिजर्व और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने स्थल निरीक्षण किया। वन भूमि संबंधी अड़चनों के समाधान के बाद सड़क निर्माण शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है, जिससे पर्यटन को नई गति मिलेगी।

हाइलाइट्स:
अजयगढ़, स्टार समाचार वेब
ऐतिहासिक अजय पाल किले तक पहुंचने के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित नई सड़क के निर्माण का रास्ता अब लगभग साफ होता नजर आ रहा है। लगभग 6 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित सीसी सड़क निर्माण को लेकर वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर पन्ना टाइगर रिजर्व एवं नगर परिषद अजयगढ़ की संयुक्त टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। इस संयुक्त भ्रमण के बाद स्थानीय लोगों में यह उम्मीद जगी है कि सड़क निर्माण में आ रही वन भूमि संबंधी बाधा शीघ्र समाप्त होगी और कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में नगर परिषद द्वारा खोह तालाब से अजय पाल किले तक सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन वह सड़क अत्यंत संकरी एवं खड़ी चढ़ाई वाली होने के कारण आम नागरिकों एवं पर्यटकों के लिए असुविधाजनक साबित हो रही थी। इस मार्ग पर वाहन संचालन जोखिमपूर्ण होने से अधिकांश लोग किले तक जाने में हिचकिचाते थे। अजय पाल किले तक बेहतर और सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद अजयगढ़ द्वारा पुन: नया डीपीआर तैयार किया गया। क्षेत्रीय विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह के प्रयासों से शासन की डीएमएफ (जिला खनिज प्रतिष्ठान) मद से नगर परिषद को 6 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत हो चुकी है। सड़क निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है। हालांकि, प्रस्तावित सड़क का एक हिस्सा पन्ना टाइगर रिजर्व की वन भूमि से होकर गुजरता है, जिस कारण वन विभाग की अनुमति न मिलने से निर्माण कार्य में विलंब हो रहा था।
इसी समस्या के समाधान के लिए आज संयुक्त निरीक्षण किया गया। आज हुए निरीक्षण में पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर नरेश यादव, वन अमला, नगर परिषद के सीएमओ शशिकपूर गडपाले, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान वन भूमि से जुड़ी तकनीकी व प्रशासनिक अड़चनों पर चर्चा की गई। इस संयुक्त पहल से लोगों को भरोसा है कि सड़क निर्माण में आ रही बाधा शीघ्र समाप्त होगी। प्रस्तावित योजना के अनुसार खोह तालाब से अजय पाल किले तक लगभग 2100 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। नई सड़क बनने से अजयगढ़ के पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी। वर्तमान में पर्यटकों को किले तक पहुंचने के लिए या तो सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है या फिर अत्यंत खड़ी पुरानी सड़क से गुजरना पड़ता है। नई चौड़ी सड़क बनने के बाद पर्यटक अपने वाहनों से सीधे किले तक पहुंच सकेंगे, जिससे अजय पाल किले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व को देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। निरीक्षण एवं संयुक्त भ्रमण के दौरान फील्ड डायरेक्टर नरेश यादव, सोनू सूद, सीएमओ शशिकपूर गडपाले, पूर्व सीएमओ राजेंद्र सिंह, पूर्व उपयंत्री रमाकांत बागड़ी, ठेकेदार कृष्ण प्रताप सिंह, अनिल गोस्वामी सहित वन विभाग, नगर परिषद एवं राजस्व अमले के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह