79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री मीत कौर ने अपने शानदार रेड कार्पेट लुक से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइलिश अंदाज से मीत कौर ने ग्लोबल फैशन जगत का दिल जीत लिया।

रेड कार्पेट लुक से अभिनेत्री ने बढ़ाया भारत का गौरव
फैशन-रॉयल एलिगेंस का बेहतरीन संगम पेश किया
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री मीत कौर ने अपने शानदार रेड कार्पेट लुक से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइलिश अंदाज से मीत कौर ने ग्लोबल फैशन जगत का दिल जीत लिया। दरअसल, नेवी ब्लू और सिल्वर कलर के बेहद आकर्षक आउटफिट में नजर आईं मीत कौर ने मॉडर्न फैशन और रॉयल एलिगेंस का बेहतरीन संगम पेश किया। उनके वन-शोल्डर गाउन पर की गई सिल्वर डिटेलिंग और फ्लोइंग मेटैलिक ड्रेप ने उनके रेड कार्पेट लुक को और भी भव्य बना दिया। डायमंड ज्वेलरी और ग्लैमरस स्टाइलिंग ने उनके इस लुक में चार-चांद लगा दिए।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय प्रतिभा
अपने कॉन्फिडेंट वॉक और दमदार प्रेजेंस के साथ मीत ने दुनिया भर से आए सेलिब्रिटीज और मेहमानों के बीच अलग पहचान बनाई। उनका यह लुक सिर्फ ग्लैमर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय प्रतिभा और फैशन की बढ़ती पहचान को भी दर्शाता है।
अभिनेत्री के लुक की हुई तारीफ
अभिनेत्री ने अपने लुक को क्लासिक सटल लेकिन ग्लोइंग मेकअप, खूबसूरत हेयरस्टाइल और स्टेटमेंट एक्सेसरीज के साथ पूरा किया। सोशल मीडिया यूजर्स और फैशन एक्सपर्ट्स उनके इस रेड कार्पेट अपीयरेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसे इस साल कान्स में भारत के सबसे चर्चित लुक्स में से एक बताया जा रहा है।
मीत कौर भारतीय अभिनेत्री-मॉडल
गौरतलब है कि मीत कौर एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्हें मुख्य रूप से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपनी फिल्मों के लिए जाना जाता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने डिंपल की सहेली मोना का किरदार निभाया था।
यह भी पढ़िए...
कान फिल्म फेस्टिवल: बनारसी साड़ी इठलाईं हुमा कुरैशी... सामने आया अदिति राव हैदरी का पहला लुक
कान्स फिल्म फेस्टिवल: आलिया भट्ट और हॉलीवुड सितारों ने अपने शानदार फैशन से सबका ध्यान खींचा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कल यानी शुक्रवार को देशभर में रक्षा बंधन के त्योहार का धूम-धाम से मनाया जाएगा। हिंदी सिनेमा की तरफ से राखी के इस खास फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए लंबे समय से स्पेशल गानों को बनाया जा रहा है।
जूलरी ब्रांड जीवा के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर छिड़ा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिनेत्री कृति सेनन के रिवीलिंग आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुए विरोध के बाद ब्रांड ने इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म्स से पूरी तरह हटा लिया है।
कुछ दिन पहले बी टाउन एक्ट्रेस तापसी पन्नू की अपकमिंग ओटीटी फिल्म गांधारी का एलान हुआ है। अब इस मूवी को लेकर नया विवाद देखने को मिल रहा है। कल्याण एक मशहूर लेखक भी हैं और उन्होंने ये खुलासा किया है कि साल 2019 में उन्होंने इस मूवी की कहानी लिखी थी और रजिस्टर्ड भी कराई थी।
यश चार सालों के बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वो इन दिनों फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वो पहली बार कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं।
प्रकाश झा के निर्देशन में बनी लोकप्रिय वेब सीरीज 'आश्रम 4' की शूटिंग शुरू हो गई है। बॉबी देओल और चंदन रॉय सान्याल स्टारर इस सीरीज की कहानी, रिलीज और अब तक के सफर की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सुनीता आहूजा द्वारा गोविंदा की दूसरी शादी और तलाक को लेकर दिए गए बयानों पर एक्टर के मैनेजर शशि सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। मैनेजर ने सभी दावों को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है।
अभिनेता सनी देओल की बंटवारे पर बनी फिल्म 14 अगस्त-2026 को रिलीज हुई। काफी चर्चा, प्रमोशन, बड़ी स्टार कास्ट और बड़े प्रोडक्शन बैनर के बावजूद, यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।
भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन प्लेटफॉर्म में से एक प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग का आफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है और वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख की घोषणा कर दी है।
कुणाल खेमू की आगामी फिल्म वाइब का पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में कुणाल खेमू समेत प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म वाइब के पोस्टर अनुसार कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।