पुल से टकराते ही आग का गोला बनी कार, पांच जिंदगी खाक

उत्तर प्रदेश के बदायूं से लौट रहे परिवार की कार जहांगीराबाद मार्ग स्थित चांदोक दौराहा के पास पुलिया से टकराकर पलट गई और कार में आग लग गई। इससे कार में सवार एक मासूम समेत पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

By: Arvind Mishra

Jun 18, 202510:46 AM

view6

view0

पुल से टकराते ही आग का गोला बनी कार, पांच जिंदगी खाक

  • बुलंदशहर में भीषण हादसा, एक महिला गंभीर रूप से झुलसी

  • बदायूं में एक शादी में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट रहे थे

बुलंदशहर। स्टार समाचार बेव

उत्तर प्रदेश के बदायूं से लौट रहे परिवार की कार जहांगीराबाद मार्ग स्थित चांदोक दौराहा के पास पुलिया से टकराकर पलट गई और कार में आग लग गई। इससे कार में सवार एक मासूम समेत पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं एक महिला बच गई। पुलिस ने घायल किशोरी को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शवों को मर्चरी भेज दिया है। दरअलस, यूपी के बुलंदशहर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक कार पुलिया से टकराकर पलट गई और फिर आग लग गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।  मृतक सभी बदायूं में शादी समारोह से दिल्ली लौट रहे थे। हादसे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताई जा रही है। बदायूं जिले के थाना सहसवान के गांव चमनपुरा निवासी तनवीर अहमद दिल्ली में रहते हैं। 

दिल्ली जाने के लिए निकले थे  

बुधवार की तड़के तनवीज अपनी पत्नी 22 वर्षीय निदा उर्फ निगत, 16 वर्षीय बहन गुलनाज, बहनोई 25 वर्षीय जुबैर अली पुत्र औसत अली निवासी गांव खैरपुर थाना सहसवान, सलहेज मोमिना पत्नी जुबैर अली और जुबैर की दो वर्षीय मासूम जैनुल को स्विफ्ट कार से लेकर दिल्ली जा रहा था। जहांगीराबाद थाना इलाके में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें मोमिना, तनवीज, निदा, जुबेर अली और दो वर्षीय जैनुल की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से झुलसी गुलनाज का उपचार चल रहा है।

जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर हादसा

बुलंदशहर के एसपी (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने कहा कि सुबह 5.50 बजे जहांगीराबाद पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। एक घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। अन्य पांच यात्रियों की मौत हो गई है। जांच में पता चला है कि ये छह लोग बदायूं में एक शादी में शामिल होने के बाद दिल्ली के मालवीय नगर लौट रहे थे। सुबह अचानक ड्राइवर को नींद आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। वह पुल से टकराकर पलट गया और आग लग गई। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

मालदीव... पहला देश,  जिसने धूम्रपान पर लगाया प्रतिबंध

1

0

मालदीव... पहला देश,  जिसने धूम्रपान पर लगाया प्रतिबंध

मालदीव दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने पूरी एक पीढ़ी पर धूम्रपान प्रतिबंध यानी स्मोकिंग बैन लागू कर दिया है। इस्लामिक देश में अब जेन-जी सिगरेट या किसी भी तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं कर पाएंगे।

Loading...

Nov 03, 20252:02 PM

आवारा कुत्ता केस... सुप्रीम कोर्ट में हाजिर हुए सभी राज्यों के मुख्य सचिव

1

0

आवारा कुत्ता केस... सुप्रीम कोर्ट में हाजिर हुए सभी राज्यों के मुख्य सचिव

सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के केस पर सुनवाई हुई। जहां कोर्ट ने कहा- हम सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम के लिए निर्देश जारी करेंगे।  इसके साथ ही कोर्ट ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होने से भी राहत दे दी।

Loading...

Nov 03, 20251:18 PM

ध्वजारोहण... अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा भी रहेगी अभेद

1

0

ध्वजारोहण... अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा भी रहेगी अभेद

दुर्गापूजा, दीपोत्सव, अक्षय नवमी, परिक्रमा आदि धार्मिक आयोजनों निपटाने के बाद पुलिस थोड़ी चिंतामुक्त हुई है। अब 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह को सकुशल निपटाना चुनौतीपूर्ण है, जिसकी रिहर्सल शुरू कर दी गई है।

Loading...

Nov 03, 202511:49 AM

अनिल अंबानी समूह की 3,084 करोड़ की 40 संपत्तियां कुर्क 

1

0

अनिल अंबानी समूह की 3,084 करोड़ की 40 संपत्तियां कुर्क 

ईडी ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़ी 40 से ज्यादा संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। जिसमें अनिल अंबानी का पाली हिल वाला घर भी है। कुर्क संपत्ति कीमत 3,084 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये एक्शन मनी लॉन्ड्रिंग केस में लिया गया है, जिसमें यस बैंक से लिए लोन का फंड डायवर्जन का केस शामिल है।

Loading...

Nov 03, 202511:18 AM

तेलंगाना... बस-डंपर की टक्कर... 24 लोगों की मौत

1

0

तेलंगाना... बस-डंपर की टक्कर... 24 लोगों की मौत

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस और डंपर में टक्कर हुई, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई।  हादसे में आठ लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

Loading...

Nov 03, 202510:07 AM