अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में जारी जंग रोकने के लिए जारी बातचीत के बीच इजरायल ने एक नया फ्रंट खोल दिया है। लेबनान में इजरायली हमले का जवाब देते हुए ईरान ने इजरायल के शहरों पर मिसाइलें क्या दागीं, नेतन्याहू की सेना ने तेहरान को बदलापुर बना दिया।

ईरान-इजराइल में दो महीने के बाद फिर शुरू हो गया युद्ध
ट्रंप ने फोन किया, फिर भी नहीं माने नेतन्याहू,किया हमला
ट्रंप ने ईरान को दी बातचीत की टेबल पर लौटने की सलाह

वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में जारी जंग रोकने के लिए जारी बातचीत के बीच इजरायल ने एक नया फ्रंट खोल दिया है। लेबनान में इजरायली हमले का जवाब देते हुए ईरान ने इजरायल के शहरों पर मिसाइलें क्या दागीं, नेतन्याहू की सेना ने तेहरान को बदलापुर बना दिया। इजरायल ने ईरान के कई सैन्य अड्डों को तबाह कर दिया है। दरअसल, ईरान और इजराइल के अप्रैल में हुए सीजफायर केक 2 महीने बाद दोबारा जंग शुरू हो गई। ईरान ने रविवार रात इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा- यह कार्रवाई लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजराइली हमलों के जवाब में की गई है। हमलों के बाद इजराइल के कई हिस्सों में सायरन बजे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। इसके जवाब में कुछ घंटों बाद इजराइल ने ईरान में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इजराइली सेना ने कहा कि उसने पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
तबरीज-इस्फहान में कई विस्फोट हुए
तेहरान, तबरीज और इस्फहान में कई विस्फोट हुए। दावा किया गया है कि इजराइल ने हमलों में एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया। हमलों के बाद ईरान ने राजधानी तेहरान के इमाम खोमैनी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास का एयरस्पेस बंद कर दिया। इराक ने 72 घंटे और सीरिया ने 12 घंटे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला लिया है।
ट्रम्प ने किया संयम बरतने का आह्वान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से तत्काल बड़े जवाबी हमले से बचने को कहा था। हालांकि इसके बावजूद इजराइल ने ईरान में सैन्य कार्रवाई की। ईरान और इजराइल के बीच यह ताजा टकराव ऐसे समय हुआ है जब दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर पहले से ही तनाव बना हुआ था।
नेतन्याहू ट्रंप की भी नहीं सुन रहे
ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन कर जवाबी हमला नहीं करने के लिए कहा था। ट्रंप ने कहा कि ईरानी हमलों में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने इजरायल की ओर से जवाबी कार्रवाई नहीं किए जाने की उम्मीद भी जताई थी। ट्रंप के मना करने के बावजूद इजरायल ने ईरान पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बारिश कर दी। इसे लेकर अब कहा जा रहा है कि बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की भी नहीं सुन रहे।
यह भी पढ़िए...
'आतंक शहरों को हिला सकता है, हमारी आत्मा को नहीं', नेतन्याहू ने दिल्ली धमाके पर जताया शोक


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिका-ईरान संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान पर बड़े हमले की चेतावनी दी है, जिसके बाद ब्रिटेन और हूती विद्रोहियों की गतिविधियों से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है।
अमेरिका ने जबरन श्रम से बने उत्पादों के आयात पर कार्रवाई करते हुए भारत सहित 17 देशों से आयातित वस्तुओं पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीर ने शुक्रवार को 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत 60 देशों पर नए शुल्क की घोषणा की।
बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के जल्द इस्तीफा देने की चर्चा तेज हो गई है। शेख हसीना की दिसंबर में संभावित वापसी और अदालती फैसलों से देश का राजनीतिक समीकरण बदल सकता है।
अमेरिका और ईरान के बीच गहराते सैन्य संघर्ष की विस्तृत रिपोर्ट। अमेरिकी हमलों, ट्रंप की परमाणु चेतावनी, 37.5 अरब डॉलर के भारी खर्च और होर्मुज स्ट्रेट विवाद की पूरी जानकारी।
नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा वाले विवादित नक्शे को हटाने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों बदले जा रहे हैं नेपाल के सिक्के
पेंटागन ने माना कि ईरान के हमलों में 100 अमेरिकी सैनिक घायल हुए। अमेरिका ने ईरान के 9 शहरों पर हवाई हमले किए, जबकि इजराइल ने युद्ध में सीधे शामिल होने से इनकार किया है।
अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता सैन्य टकराव। खार्ग आइलैंड पर कब्जे की धमकी के बाद ईरान की कड़ी चेतावनी। जॉर्डन, कुवैत और ओमान में हमलों के बाद वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल में भारी उछाल।
ईरान के दक्षिण-पश्चिमी खुजेस्तान प्रांत में आज यानी रविवार सुबह 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद प्रांतीय प्रशासन ने इमरजेंसी अलर्ट जारी कर राहत और बचाव एजेंसियों को पूरी तरह एक्टिव कर दिया। खुजेस्तान के गवर्नर सैयद मोहम्मद रजा मौलाइजादेह ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टीमें भेजी गई हैं और हालात का लगातार जायजा लिया जा रहा है।
बलूचिस्तान के मस्तंग में BLA का पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा हमला। 45 से अधिक सैनिकों के मारे जाने का दावा। जानिए क्यों कमजोर साबित हो रहा है पाकिस्तानी सेना का सुरक्षा तंत्र।
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर जापान के पूर्व न्याय मंत्री हिदेकी माकिहारा ने भारतीय पक्ष पर देरी का आरोप लगाया है। जानिए प्रोजेक्ट की लागत, शर्तें और ताजा अपडेट।