दिसंबर का महीना शुरू होने के साथ ही देश तेज सर्दी का दौर शुरू हो गया है। सर्दी बढ़ने के कारण कई राज्यों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते सुबह कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही। हालांकि जैसे-जैसे धूप निकली वैसे-वैसे कोहरा भी कम होता गया।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बर्फ जमने लगी है। इस दौरान सड़कों पर 2-3 इंच बर्फ जमी।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिसंबर का महीना शुरू होने के साथ ही देश तेज सर्दी का दौर शुरू हो गया है। सर्दी बढ़ने के कारण कई राज्यों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते सुबह कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही। हालांकि जैसे-जैसे धूप निकली वैसे-वैसे कोहरा भी कम होता गया। दरअसल, सर्दी के इस सीजन (दिसंबर से फरवरी) के बीच मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र में कोल्डवेव सामान्य से ज्यादा दिन रह सकती है। मध्य प्रदेश में 5-6 दिसंबर से कड़ाके की ठंड शुरू होगी। वहीं शीतलहर भी चलेगी। मंगलवार से रात के पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इससे पहले बीती रात भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 6 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा।
प्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा
बीती रात में भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 6 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। राजधानी भोपाल में मंगलवार को सुबह भी कड़ाके की सर्दी रही। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बड़े 5 शहरों में इंदौर में सबसे कम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 9.4 डिग्री, ग्वालियर-उज्जैन में 12 डिग्री और जबलपुर में पारा 11.8 डिग्री रहा। प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजगढ़ में 8.2 डिग्री, रीवा-नौगांव में तापमान 9.5 डिग्री रहा। शिवपुरी, बैतूल, खजुराहो, खंडवा, दतिया, छिंदवाड़ा में पारा 12 डिग्री से नीचे रहा।
मध्य प्रदेश: तापमान 3 डिग्री लुढ़केगा
मध्य प्रदेश में 5-6 दिसंबर से कड़ाके की ठंड शुरू होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 दिसंबर से हिमालयी क्षेत्रों में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस बन रहा है। इससे बर्फबारी होने का अलर्ट है और फिर बर्फीली हवाओं का असर मध्यप्रदेश में दिखेगा। मंगलवार से रात के पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश
दूसरी तरफ साइक्लोन दितवाह के असर के चलते तमिलनाडु और पुडुचेरी के समुद्री तट के इलाकों में जमकर बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक दितवाह कमजोर हो गया। वहीं बारिश के चलते चेन्नई एयरपोर्ट से 10 उड़ानें रद्द की गईं। कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश का असर आज भी जारी रहेगा।
राजस्थान: 3 दिन शीतलहर की चेतावनी
राजस्थान में इस बार दिसंबर से फरवरी तक कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है। इस दौरान शीतलहर के दिन सामान्य से ज्यादा रहने और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहने का अलर्ट है। उत्तरी राजस्थान के साथ पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में तेज सर्दी का असर देखने को मिलेगा, जबकि पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में सर्दी सामान्य रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड: पाला गिरना शुरू
उत्तराखंड में मंगलवार को पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ा है, जिससे ठंड बढ़ गई है। राज्य के 4 धामों में तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। केदारनाथ में पारा माइनस 18 डिग्री, बद्रीनाथ में माइनस 14 डिग्री, गंगोत्री में माइनस 17 डिग्री, और यमुनोत्री में माइनस 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इधर हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्की धुंध दिखी।
बिहार: दूसरे सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी
बिहार में धीरे-धीरे सर्दी बढ़नी शुरू हो गई है। मंगलवार को पटना, गोपालगंज, बेतिया, समस्तीपुर समेत 8 शहरों में कोहरा छाया रहा। सुबह-सुबह ठिठुरन महसूस हुई। वहीं दिसंबर के दूसरे सप्ताह से सर्दी का असर तेजी से बढ़ सकता है। रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज होगी।
हिमाचल: बारिश-बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से पहले शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। राज्य के 24 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। मंडी, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में ठंड सामान्य से ज्यादा पड़ रही है। लाहौल स्पीति के ताबो और कुकुमसैरी में सबसे ज्यादा सर्दी है। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस -5.2 डिग्री तक गिर गया है। वहीं कुकुमसैरी का माइनस -3.8 डिग्री तक लुढ़क गया।
हरियाणा: 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
हरियाणा में शीतलहर ने कंपकंपा दिया है। लगातार पहाड़ों से मैदानों की ओर बर्फीली हवाएं चल रही है। इससे दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हरियाणा के सात जिलों में अगले 24 घंटे में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले शामिल हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण किताब को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' को भारत में प्रकाशित करेगी।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। मेलोनी की सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना सुबह 9 बजे बे नंबर-6 पर विमान को पार्क करते समय हुई। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार बंद होने से रोजी रोटी का संकट है। घर और दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार की आधी रात ठीक 2:55 बजे, जब पूरा देश गहरी नींद में था, तब आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक बड़ी ऐतिहासिक चुनौती का सामना कर रहे थे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीएमसी से बगावत कर एनसीपीआई में शामिल हुए 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है। टीएमसी ने इनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है।
मद्रास हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद पर सुनवाई करते हुए कहा है कि पत्नी से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह अपना सब कुछ छोड़कर साए की तरह पति के पीछे चले। कोर्ट ने वोडाफोन के पग कुत्ते का उदाहरण देते हुए यह टिप्पणी की।
पुलवामा हमले के बाद 2019 की डॉगफाइट में पाकिस्तानी F-16 गिराने वाले वीर चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान ने वायुसेना से इस्तीफा देकर रीजनल एयरलाइन Fly91 ज्वाइन कर ली है।
हरियाणा के कैथल जिले के अंतर्गत सीवन में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सीवन के गांव मांडी सदरा से स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही दो छात्राओं को एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गए।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को जांच का आदेश दिया है। अदालत ने सीबीआई को मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने का निर्देश दिया। दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई थी।