×

दिल्ली: चार मंजिला इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर, पालम इलाके में बुधवार को चार मंजिला इमारत में लगी आग ने बड़ा हादसा रूप ले लिया। आग की इस घटना में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।आग लगने के बाद इमारत के अंदर एक ही परिवार के नौ लोग फंस गए थे।

By: Arvind Mishra

Mar 18, 202611:17 AM

view4

view0

दिल्ली: चार मंजिला इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

चार मंजिला इमारत में लगी आग ने बड़ा हादसा रूप ले लिया।

  • साध नगर में भीषण हादसा, दो लोग अस्पताल में भर्ती
    दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं  

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर, पालम इलाके में बुधवार को चार मंजिला इमारत में लगी आग ने बड़ा हादसा रूप ले लिया। आग की इस घटना में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।आग लगने के बाद इमारत के अंदर एक ही परिवार के नौ लोग फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। दरअसल, दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के पालम इलाके के साध नगर में एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग की इस घटना में से सात लोगों की मौत हो गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची आग पर काबू पाने में जुट गई। 

कॉस्मेटिक दुकान से भड़की आग

आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। आग तेजी से फैली और इमारत के अंदर धुएं का गुबार छा गया। इस कारण अंदर रह रहे लोग बाहर नहीं निकल पाए और मदद के लिए पुकारने लगे। कुछ लोग इमारत से नीचे कूद गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। 

सात लोगों की हुई मौत

दमकल विभाग के अनुसार, सुबह 7 बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर-2 स्थित एक बिल्डिंग के घर में आग लगने की कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत 30 दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। सात घायल (जिनमें 3 बच्चे शामिल हैं) को दमकलकर्मियों द्वारा बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। दो व्यक्ति आग लगने के शुरुआती चरण में इमारत से कूद गए थे और उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया। तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पालम में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी आग की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। जिला प्रशासन, दिल्ली फायर सर्विस विभाग और दिल्ली पुलिस बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं।

दिल्ली के उपराज्यपाल ने जताया दुख

पालम मेट्रो स्टेशन के पास एक रिहायशी इमारत में लगी आग की घटना पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- रिहायशी इमारत में लगी आग की घटना से मैं बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं इस दुखद घटना से प्रभावित लोगों के साथ हैं। राहत और बचाव कार्य पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़िए....

इंदौर में भीषण हादसा : घर में लगी आग, फटे गैस सिलेंडर, आठ लोग जिंदा जले

COMMENTS (0)

RELATED POST

KBC फेम अमिता सिंह तोमर को झटका: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत, बाढ़ राहत घोटाले में गिरफ्तारी तय!

KBC फेम अमिता सिंह तोमर को झटका: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत, बाढ़ राहत घोटाले में गिरफ्तारी तय!

KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर की अग्रिम जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। बाढ़ राहत घोटाले में अब उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है।

Loading...

Mar 18, 20263:43 PM

सरकार सख्त: अब प्लेन में पसंदीदा सीट के नाम पर नहीं देना होगा मनमाना पैसा 

सरकार सख्त: अब प्लेन में पसंदीदा सीट के नाम पर नहीं देना होगा मनमाना पैसा 

मोदी सरकार ने एयरलाइंस पर शिकंजा कसते हुए कई अहम निर्देश जारी किए हैं. नए नियमों के मुताबिक फ्लाइट लेट हो, कैंसिल हो या बोर्डिंग से रोका जाए, एयरलाइंस को यात्री अधिकारों का सख्ती से पालन करना होग।

Loading...

Mar 18, 202612:47 PM

राज्यसभा: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता 

राज्यसभा: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों के विदाई सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता। उन्होंने निवर्तमान सांसदों के योगदान को सराहा और विधायी बहसों और राष्ट्र-निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा- सदन के अंदर अनेक विषयों पर चर्चाएं होती हैं।

Loading...

Mar 18, 202612:03 PM

दिल्ली: चार मंजिला इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

दिल्ली: चार मंजिला इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर, पालम इलाके में बुधवार को चार मंजिला इमारत में लगी आग ने बड़ा हादसा रूप ले लिया। आग की इस घटना में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।आग लगने के बाद इमारत के अंदर एक ही परिवार के नौ लोग फंस गए थे।

Loading...

Mar 18, 202611:17 AM

बिहार: पुलिस-ग्रामीणों में झड़प, एक बुजुर्ग की मौत, चार जवान घायल

बिहार: पुलिस-ग्रामीणों में झड़प, एक बुजुर्ग की मौत, चार जवान घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनिया में छापेमारी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस की फायरिंग में 60 साल के वृद्ध जगतवीर राय की मौत गोली लगने से हो गई। वृद्ध के सीने में गोली लगी है।

Loading...

Mar 18, 202610:26 AM