मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के बृजेश्वरी एनेक्स रिहायशी इलाके में एक घर में आग लग गई। इस घटना में आठ लोगों की जान चली गई है। रेस्क्यू आपरेशन के दौरान एक बच्चे का शव भी निकाला गया है। तीन लोगों को बचा लिया गया है। यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे। घर में कुछ ऐसे केमिकल भी रखे थे जो ज्वलनशील थे।

बृजेश्वरी एनेक्स रिहायशी इलाके में एक घर में आग लग गई।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के बृजेश्वरी एनेक्स रिहायशी इलाके में एक घर में आग लग गई। इस घटना में आठ लोगों की जान चली गई है। रेस्क्यू आपरेशन के दौरान एक बच्चे का शव भी निकाला गया है। शुरुआती जांच के मुताबिक, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी और चार्जिंग पॉइंट में धमाका हो गया। इसके बाद आग गाड़ी से घर तक फैल गई। घर के अंदर 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर भी रखे थे, जिनमें से कुछ में धमाका हो गया। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों को बचा लिया गया है। पुलिस के अनुसार, इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के चार बजे भीषण हादसा हो गया। यहां एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में लगी थी, तभी उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई, जिसने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में लिया। इसमें शहर के बड़े बिजनेसमैन सहित आई लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे में जान गंवाने वालों में मनोज पुगलिया, सिमरन, विजय सेठिया, सुमन सेठिया, राशि, छोटू सेठिया, टीनू और तनय शामिल है।

सिलेंडर के धमाकों से ढह गया मकान

पुंगलिया परिवार की तस्वीर।
पुलिस के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। आग तेजी से घर तक पहुंची और अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही सिलेंडरों में धमाके शुरू हो गए। एक के बाद एक कई सिलेंडर फटे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
सीएम ने कहा- इंदौर अग्नि दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक
इधर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख जताते हुए कहा कि इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। हादसे में दिवंगत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
सख्त सुरक्षा मानक लागू किए जाएं
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- ईवी चार्जिंग के दौरान लगी आग में आठ लोगों की मृत्यु और 3 के गंभीर रूप से घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। यह हादसा कई गंभीर सवाल खड़े करता है। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के साथ क्या पर्याप्त सुरक्षा मानक और गाइडलाइंस लागू हैं? क्या आम नागरिकों को जरूरी सावधानियों की जानकारी दी जा रही है? इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही ईवी चार्जिंग से जुड़े सख्त सुरक्षा मानक लागू किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

हादसे में सिमरन की भी मृत्यु हो गई।
घर में रखा था ज्वलनशील केमिकल
इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे। घर में कुछ ऐसे केमिकल भी रखे थे जो ज्वलनशील हैं। जांच में सामने आया है कि इलेक्ट्रिक वाहन के चार्जिंग पॉइंट में विस्फोट से आग लगी, जो कार से होते हुए घर तक फैल गई। घर में 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर और ज्वलनशील केमिकल भी रखे थे, जिससे आग और भयावह हो गई। घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे थे। आग के दौरान बिजली सप्लाई बंद होने से ये लॉक खुल नहीं पाए, जिससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। बचाव दल को दरवाजे तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा।

घर के अंदर से मिले एलपीजी सिलिंडर।
विजयवर्गीय बोले- जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाएंगे
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बहुत दुखद घटना है। अलार्मिंग भी है, क्योंकि ईवी का युग है। इसकी चार्जिंग में आग लगी है। पूरा समाज ईवी की तरफ जा रहा है। पुलिस कमिश्नर को कहा है कि इसके लिए एक्सपर्ट की कमेटी बनाएं, ताकि इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो। इसकी पूरी जानकारी लेकर इसकी एसओपी बनाना चाहिए। मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि दमकल की गाड़ियां मौके पर डेढ़ घंटे देरी से पहुंचीं। वहीं मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
इंदौर अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोर्ट ने मुआवजे और इलाज पर 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है।
सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए भोपाल पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण के पांचवें दिन अधिकारियों को तनाव प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल, सोशल मीडिया और सुरक्षा योजना की विशेष ट्रेनिंग दी गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे पर शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। साथ ही 'जन-विश्वास अभियान' और नई भर्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
बहुचर्चित बेला गांव दोहरो हत्याकांड में सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने दोनों आरोपियों रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।