
आईसीयू में भर्ती मरीजों में संक्रमण का खतरा सबसे अधिक होता है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अस्पतालों में गंभीर मरीजों को जीवनरक्षक इलाज देने वाली आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) अब संक्रमण के सबसे बड़े केंद्र के रूप में सामने आ रही है। यह दावा हम नहीं कर रहे, बल्कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में किए गए एक शोध और अस्पताल आधारित निगरानी से पता चला है कि आईसीयू में भर्ती मरीजों में संक्रमण का खतरा सबसे अधिक होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता, लंबे समय तक भर्ती और अत्याधुनिक उपकरणों का लगातार इस्तेमाल इस खतरे को और बढ़ा देता है। यह अध्ययन भारत में अपनी तरह का सबसे बड़ा निगरानी नेटवर्क है। इसमें 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 190 से अधिक आईसीयू शामिल थे। यह देश में संक्रमण की रोकथाम के लिए गुणवत्ता में सुधार के लिए एक मूल्यवान अवसर प्रदान करता है।
आपरेशन के बाद संक्रमण खतरनाक
एम्स के माइक्रोबायोलाजी एवं इंफेक्शन कंट्रोल विभाग द्वारा आइसीयू मरीजों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि अस्पताल में होने वाले संक्रमणों का सबसे बड़ा हिस्सा आईसीयू से जुड़ा होता है। इस अध्ययन में फेफड़ों के संक्रमण (निमोनिया), मूत्र मार्ग संक्रमण, रक्त संक्रमण और आपरेशन के बाद होने वाले इंफेक्शन को सबसे ज्यादा गंभीर बताया गया है।
वेंटिलेटर-कैथेटर बढ़ाते हैं जोखिम
एम्स की माइक्रोबायोलाजी विभाग की प्रोफेसर और हास्पिटल इंफेक्शन कंट्रोल प्रमुख डॉ. पूर्वा माथुर के अनुसार आईसीयू में मरीज वेंटिलेटर, यूरिन कैथेटर और सेंट्रल लाइन जैसे उपकरणों पर निर्भर रहते हैं। यही उपकरण संक्रमण के प्रवेश का सबसे बड़ा रास्ता बनते हैं। खासकर तब जब मरीज लंबे समय तक आईसीयू में रहता है। वेंटिलेटर से जुड़ा निमोनिया आईसीयू में होने वाले संक्रमणों में सबसे आम और सबसे घातक है।
एंटीबायोटिक पर असर नहीं
शोध में यह भी दावा किया गया है कि आईसीयू में फैलने वाले कई बैक्टीरिया सामान्य एंटीबायोटिक दवाओं पर असर नहीं दिखाते। डॉ. पूर्वा माथुर बताती हैं, मल्टी-ड्रग रेजिस्टेंट बैक्टीरिया आइसीयू की सबसे बड़ी चुनौती हैं। ऐसे संक्रमणों में इलाज लंबा, महंगा और कई बार जानलेवा हो जाता है।
संक्रमण रोकने बनानी होगी सख्त व्यवस्था
शोध में यह भी कहा गया है कि हाथों की स्वच्छता, उपकरणों की नियमित स्टरलाइजेशन, एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण इस्तेमाल और मरीजों की लगातार निगरानी से संक्रमण को काफी हद तक रोका जा सकता है। एम्स के डाक्टरों ने सभी अस्पतालों में सख्त इंफेक्शन कंट्रोल प्रोटोकाल और नियमित आडिट लागू करने पर जोर दिया है, ताकि आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों की जान सुरक्षित रखी जा सके।
संक्रमण की दर
द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ में प्रकाशित अनुमानों के अनुसार, भारतीय आईसीयू में औसतन हर 1,000 केंद्रीय लाइन उपयोग-दिवसों में लगभग नौ रक्त प्रवाह संक्रमण के मामले होते हैं।

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और भारी नकदी बरामदगी का खुलासा हुआ है।
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीआई भुगतान पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई टैक्स, सेस या सरचार्ज नहीं है और इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के समेकित कोष में नहीं जाती।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह