दिल्ली में एक मकान में लगी एसी में ब्लास्ट होने से आग लग गई। जहां एक पूर्व आईएएस की मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे राजधानी में हड़कंप मंच गया। दरअसल, रिटायर आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार की दिल्ली के हौज खास स्थित उनके घर में आग लगने से मौत हो गई।

पहले कॉम्पिटीशन कमीशन के चेयरमैन थे धनेंद्र कुमार
80 साल के धनेंद्र हरियाणा कैडर के आईएएस रह चुके
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली में एक मकान में लगी एसी में ब्लास्ट होने से आग लग गई। जहां एक पूर्व आईएएस की मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे राजधानी में हड़कंप मंच गया। दरअसल, रिटायर आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार की दिल्ली के हौज खास स्थित उनके घर में आग लगने से मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग एयर-कंडीशनिंग यूनिट में हुए ब्लास्ट के कारण लगी थी। हादसे के वक्त घर में पांच लोग मौजूद थे। धनेंद्र के बेटे का अस्पताल में इलाज जारी है। हरियाणा कैडर के 1968 बैच के आईएएस धनेंद्र कुमार 80 साल के थे। वे वर्ल्ड बैंक में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी रह चुके थे। साथ ही कॉम्पिटीशन कमीशन आफ इंडिया के पहले चेयरमैन भी थे।
आग तीन मंजिल तक फैली
दिल्ली फायर ब्रिगेड के मुताबिक रात 11.24 बजे हौज खास एन्क्लेव स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद दो दमकल गाड़ियां (जिनमें एक वॉटर बाउजर भी शामिल था) तुरंत मौके पर भेजी गईं। आग पर रात करीब 12.20 बजे काबू पा लिया गया। आग ने ग्राउंड-प्लस-टू-स्टोरी (तीन मंजिला) इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर रखे घरेलू सामान और पहली मंजिल पर लगी लकड़ी की खिड़कियों को अपनी चपेट में ले लिया था।
धनेंद्र की दम घुटने से गई जान
दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही, पीसीआर कर्मियों और आम लोगों की मदद से दो घायल व्यक्तियों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया था। इलाज के दौरान धुएं के कारण दम घुटने से धनेंद्र कुमार की मौत हो गई। बेटे का इलाज चल रहा है।
किसी साजिश का शक नहीं
पुलिस ने बताया कि एक क्राइम टीम ने मौके का मुआयना किया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि आग घर के अंदर लगे एयर-कंडीशनर की इनडोर यूनिट में हुए धमाके के कारण लगी हो सकती है। घटना के समय घर के अंदर परिवार के सदस्यों और घरेलू कर्मचारियों सहित कुल पांच लोग मौजूद थे। बिजली के उपकरणों की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और अब तक किसी भी तरह की साजिश या गड़बड़ी का कोई शक नहीं है।

एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2379 के पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव आने पर एयरलाइन ने उसे बर्खास्त कर दिया है। फुकेट से दिल्ली आ रही इस उड़ान के दौरान विमान 300 फीट नीचे गिर गया था।
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 20 राज्यों में 89 जगहों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल अरेस्ट के तीन बड़े मामलों में 41 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेस 7 सितंबर को देहरादून में सीएम आवास तक मार्च निकालेगी।
जंतर-मंतर पर CJP एक्टिविस्ट निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
बच्चों को घर के खाने से ज्यादा बाहर मिलने वाला जंक फूड खाना पसंद होता है। स्कूल के बाहर कई सारी चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक्स और दूसरे जंक फूड को बच्चे खरीदकर खाते हैं। ऐसे में ये सारी चीजें कम उम्र से ही ज्यादा खाना उनकी सेहत पर असर डालती हैं।
कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण किताब को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' को भारत में प्रकाशित करेगी।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। मेलोनी की सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना सुबह 9 बजे बे नंबर-6 पर विमान को पार्क करते समय हुई। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार बंद होने से रोजी रोटी का संकट है। घर और दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार की आधी रात ठीक 2:55 बजे, जब पूरा देश गहरी नींद में था, तब आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक बड़ी ऐतिहासिक चुनौती का सामना कर रहे थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह