नीट पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे भी लगाए गए। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल हुए। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं।

जुटे भारी समर्थक, शाम पांच बजे तक प्रदर्शन की अनुमति
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध में हिट लेकर पहुंचा युवक
पुलिस-प्रशासन ने शाम पांच बजे तक दी प्रदर्शन की अनुमति

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
नीट पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे भी लगाए गए। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल हुए। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ बुजुर्ग भी अपने बच्चों के साथ विरोध करने आए। यह प्रदर्शन सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुआई में हो रहा है। अभिजीत शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे। वे एयरपोर्ट से सीधे प्रदर्शन करने पहुंचे। वहीं जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक शख्स कॉकरोच मारने वाला हिट लेकर पहुंचा। जिसे अभिजीत के समर्थकों ने बाहर भगा दिया।

शाम पांच बजे तक धरने की अनुमति
दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है। अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस कार्यालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, अभिजीत दीपके की ओर से दिए गए आवेदन पर आज यानी शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक धरना-प्रदर्शन की मंजूरी दी गई है। यह अनुमति एक बार की विशेष छूट के तौर पर दी गई है। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और तय नियमों के तहत आयोजित किया जाएगा।

अभिजीत दीपके बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। यह आंदोलन नीट, सीबीएसई, सीयूईटी और एसएससी जैसी परीक्षाओं में गड़बड़ियों और भर्ती अनियमितताओं को लेकर चलाया जा रहा है। हमारी मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा लिया जाए। उन्हें पद पर रहना का कोई अधिकार नही है।
संसद मार्ग पर जुटे समर्थक
दिल्ली के संसद मार्ग इलाके में भारी पुलिस तैनाती के बीच बड़ी संख्या में समर्थक जुटते दिखाई दिए। प्रदर्शन स्थल के आसपास लोगों की भीड़ नजर आई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। समर्थक शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मौजूदगी दर्ज कराते नजर आए। संसद मार्ग और आसपास के इलाकों में पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास भी पहुंचे

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के समर्थकों का जुटना शुरू हो गया है। जमीन से सामने आई तस्वीरों में बड़ी संख्या में समर्थक प्रदर्शन स्थल पर दिखाई दिए। इस बीच सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास भी जंतर-मंतर पहुंच गए हैं। पार्टी समर्थक शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तैयारी में नजर आए। हाल के दिनों में सीजेपी अभियान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हुई है। प्रदर्शन स्थल पर पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
अभिजीत के घर बढ़ाई सुरक्षा
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के घर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दीपके का घर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर के वलूज इलाके में है। पुलिस के अनुसार, दीपके के घर आने के बाद उनके घर के बाहर भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहले दीपके के घर पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात था, लेकिन अब एक अधिकारी सहित 10 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। CJI सूर्यकांत ने वीडियो देखने से किया मना।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी।
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा। जानिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से जुड़े मुख्य अपडेट्स।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।