गर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आज रविवार को भले ही बैंक की शाखाएं खुली हुई हैं और कामकाज चल रहा है, लेकिन आने वाले हफ्ते में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहने वाली हैं। आम ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और करोड़ों रुपए का वित्तीय लेनदेन अटकने की संभावना है।

तीन दिवसीय हड़ताल के बाद गरुवार को बैंक खुलेंगे
अगले दिन शुक्रवार को गांधी जयंती की रहेगी छुट्टी
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आज रविवार को भले ही बैंक की शाखाएं खुली हुई हैं और कामकाज चल रहा है, लेकिन आने वाले हफ्ते में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहने वाली हैं। बैंक कर्मियों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल और साप्ताहिक-राष्ट्रीय अवकाश के कारण अगले सप्ताह देशभर के बैंक सिर्फ 2 दिन ही खुलेंगे, जबकि बाकी 5 दिन बैंक बंद रहेंगे। इससे आम ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और करोड़ों रुपए का वित्तीय लेनदेन अटकने की संभावना है।
जानिए कब बंद और कब खुलेंगे बैंक
आज: आरबीआई के निर्देशानुसार बैंक खुले हैं।
28 सितंबर (सोमवार): हड़ताल (बैंक बंद)
29 सितंबर (मंगलवार): हड़ताल (बैंक बंद)
30 सितंबर (बुधवार): हड़ताल (बैंक बंद)
1 अक्टूबर : बैंक खुलेंगे (कामकाज होगा)
2 अक्टूबर: गांधी जयंती (राष्ट्रीय अवकाश - बैंक बंद)
3 अक्टूबर (शनिवार): बैंक खुलेंगे (कामकाज होगा)
4 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (बैंक बंद)
इस लिए हो रही है हड़ताल
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बैनर तले यह देशव्यापी हड़ताल बुलाई गई है। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की मांग है कि हफ्ते में 5 दिन काम और 2 दिन छुट्टी की व्यवस्था लागू की जाए। इसके अलावा अन्य लंबे समय से लंबित वेतन और सेवा संबंधी मुद्दों का हल निकाला जाए। यूनियन के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी के अनुसार, यदि इस तीन दिवसीय हड़ताल के बाद भी सरकार और प्रबंधन ने मांगें नहीं मानीं, तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
हड़ताल से ये काम होंगे प्रभावित
बैंकों में ताले लटके रहने के कारण ग्राहकों को निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नकद जमा और निकासी सेवाएं, चेक क्लीयरेंस और नया खाता खुलवाना, ई-केवाईसीऔर दस्तावेज सत्यापन, लोन (ऋण) संबंधी प्रक्रियाएं और बैंक ड्राफ्ट और आॅफलाइन बिल भुगतान नहीं होगा।
आज रविवार को इसलिए खुले हैं बैंक
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि भारतीय रिजर्व बैंक को आपातकालीन या विशेष परिस्थितियों में छुट्टी वाले दिन भी बैंक खोलने के निर्देश देने का अधिकार है। हालांकि, नियम के अनुसार रविवार को काम पर आने वाले बैंक कर्मचारियों को प्रबंधन द्वारा ओवरटाइम का भुगतान करना होगा। अधिकारियों को डिसकंफर्ट अलाउंस देना होगा।
डिजिटल बैंकिंग का उपयोग करें
हड़ताल के दौरान यू-पी-आई, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ए-टी-एम सेवाएं चालू रहेंगी। हालांकि ए-टी-एम में कैश की किल्लत हो सकती है। अगर शाखा जाना अनिवार्य है, तो 1 अक्टूबर या तीन अक्टूबर को ही समय निकालकर बैंक पहुंचें।

गर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आज रविवार को भले ही बैंक की शाखाएं खुली हुई हैं और कामकाज चल रहा है, लेकिन आने वाले हफ्ते में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहने वाली हैं। आम ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और करोड़ों रुपए का वित्तीय लेनदेन अटकने की संभावना है।
वैश्विक चिंताओं के चलते भारतीय शेयर बाजार लगातार सातवें सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुआ। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में 0.88 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।
गुरुवार को बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के अरबों रुपए डूब गए। लेकिन आज बाजार ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और क्रूड आयल में मामूली नरमी की वजह से आज दलाल स्ट्रीट ने हरे निशान के साथ शुरुआत की है।
सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इन धातुओं की कीमत इन दिनों बिल्कुल भी स्थिर नहीं रह रही हैं। लगातार सोने में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कई दिग्गज बैंक गोल्ड के भाव को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ महंगे होने वाले हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 23,250 के नीचे फिसल गया। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव ज्यादा रहा।
मध्य प्रदेश के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल और छुट्टियों के चलते 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित। जानें पूरी खबर और जरूरी निर्देश।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को बिना इंटरनेट वाले सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान लॉन्च करना अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए TRAI के इस नए आदेश की पूरी जानकारी।
आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जानें एमसीएक्स (MCX) और इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट (Comex) पर गोल्ड और सिल्वर के ताज़ा रेट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह