भोपाल में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने सनसनीखेज धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है, जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के करीबी माने जाने वाले बिल्डर राजेश शर्मा पर गंभीर आरोप लगे हैं.

भोपाल.स्टार समाचार वेब.
भोपाल में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने सनसनीखेज धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है, जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के करीबी माने जाने वाले बिल्डर राजेश शर्मा पर गंभीर आरोप लगे हैं. शर्मा और उनकी फर्म "ट्राइडेंट मल्टीवेंचर्स" के मालिकों व कर्मचारियों पर एक अनपढ़ किसान चिंता सिंह मारण की बेशकीमती कृषि भूमि को हड़पने और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है

.मामले में सामने आया है कि मास्टरमाइंड राजेश शर्मा ने अपने सहयोगियों और फर्म "मेसर्स ट्राईडेंट मल्टीवेंचर्स" के माध्यम से, किसान को गुमराह कर उसकी 12.46 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कम कीमत पर करवा ली. धोखाधड़ी के उद्देश्य से उन्होंने किसान के नाम पर एक नया आईसीआईसीआई बैंक में खाता खुलवाया और उसमें अपना मोबाइल नंबर (जो सहयोगी राजेश कुमार तिवारी का था) और ईमेल आईडी दर्ज करवा दी.
इस सुनियोजित साजिश के तहत, रजिस्ट्री में ₹2.86 करोड़ का लेनदेन दर्शाया गया, लेकिन किसान को वास्तव में केवल ₹81 लाख ही मिले. शेष लगभग ₹2.02 करोड़ की राशि को आरोपियों ने किसान के नए बैंक खाते से धोखाधड़ी से अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया. यहां तक कि रजिस्ट्री में भुगतान के लिए दर्शाए गए कुछ चेक भी 'स्टॉप पेमेंट' कर दिए गए.
संगठित साजिश की बात कहीं
ईओडब्ल्यू की जांच में यह संगठित साजिश प्रमाणित पाई गई. इसके बाद राजेश शर्मा, दीपक तुलसानी (फर्म के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता) और राजेश कुमार तिवारी (तकनीकी सहयोगी) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 120बी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 सी व 66डी के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।