रीवा जिले में पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक में आदेशों की अनदेखी करने पर 11 सचिवों की एक वेतनवृद्धि रोक दी गई है और 8 ग्राम रोजगार सहायकों का 7 दिन का वेतन राजसात किया गया है। सीईओ जिला पंचायत ने लापरवाही पर यह कड़ा कदम उठाया है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा ने 12 जून 2025 को जिला पंचायत सभागार में हनुमना की पीएम आवास योजना की समीक्षा की थी। इस समीक्षा बैठक में सचिव और रोजगार सहायक मौजूद थे। समीक्षा के दौरान यह पाया गया था कि पीएम आवास योजना में समग्र सीडिंग पूर्ण नहीं थी। इसे तीन दिन के अदंर पूरा करने के साथ ही सीईओ के सामने उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करना था।
सीईओ के आदेश को ग्राम रोजगार सहायक और सचिव ने हल्के में ले लिया। जवाब ही प्रस्तुत नहीं किए। इस पर सीईओ ने सचिवों का एक वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दे दिया है। वहीं रोजगार सहायकों के 7 दिन का वेतन राजसात करने का आदेश दिया है।
इन सचिवों का एक वेतन वृृद्धि रोकी गई
सीईओ ने दशरथ नामदेव ग्राम पंचायत बधैया, शिवनरेश साकेत ग्राम पंचायत फूल हरचन्द्र सिंह, मकरद पटेल ग्राम पंचायत कैलाशपुर, रामकैलाश कुशवाहा ग्राम पंचायत खैरा नंबर 3, रमेश पटेल ग्राम पंचायत भगदेवा, कैलाश पटेल ग्राम पंचायत सरदमन, भूपेन्द्र सिंह ग्राम पंचायत बिरहा कन्हई, शिव बहोर तिवारी ग्राम पंचायत बन्ना जवाहर सिंह, कैलाश विश्वकर्मा ग्राम पंचायत गनिगवां, दशरथ नामदेव ग्राम पंचायत बिछरहटा, सच्चिदानंद शुक्ला ग्राम पंचायत बहुती के सचिवों का 1 वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने के आदेश जारी किए हैं।
रोजगार सहायकों का 7 दिन का वेतन होगा राजसात
इसी तरह सीईओ ने ग्राम रोजगार सहायकों का 7 दिन का वेतन राजसात करने का आदेश जारी किया है। इसमें ग्राम रोजगार सहायक शारदा शुक्ला ग्राम पंचायत गौरी, सुरेन्द्र मिश्रा ग्राम पंचायत फूल हरचन्द्र सिंह, संदीप पाण्डेय ग्राम पंचायत महौता, सुश्री प्रियंका मिश्रा, हटवा निर्भयनाथ, अनीता यादव, कैलाशपुर, रजनीश मिश्रा खैरा नंबर 3, सुधीर तिवारी बसिगडा, संजीव द्विवेदी ग्राम पंचायत भुआरी शामिल हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 तस्करों को रंगे हाथों दबोचा और करोड़ों के माल के साथ केमिकल जब्त किए।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, हाईटेक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पीएम ई-बस सेवा के तहत सोमवार से शहर में यात्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है।
दतिया का सियासी पारा इन दिनों चरम पर है। भगवा पार्टी की तरफ से चुनावी रण में उतरीं किन्नर प्रत्याशी संजना सिंह का प्रचार अभियान पूरे प्रदेश में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दतिया की गलियों में यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि एक अनोखा लोक-उत्सव जैसा नजारा बन गया है।
मध्यप्रदेश में भले ही सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोपियों पर केस चलाने के लिए विभिन्न विभाग अभियोजन की अनुमति देने में आनाकानी कर रहे हैं।
रीवा के एपीएस विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में समिति बदलने से विवाद गहरा गया है। पात्रता, दस्तावेजों और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा में एनएसयूआई ने पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यालय घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
रीवा में ज्वेलरी दुकान से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ है। वहीं 50 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा अब तक नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
पन्ना दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि जारी करते हुए मेडिकल कॉलेज, केन-बेतवा परियोजना और समान नागरिक संहिता पर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।
सतना के एक स्पा सेंटर में कर्मचारियों और संचालक के बीच विवाद के बाद आधी रात पुलिस पहुंची। ताला तोड़कर युवतियों को बाहर निकाला गया। शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।
सतना में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, हिरासत, यातायात जाम और थाना वाहन में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।