बंगाल के कई जिलों में सुबह 10:10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था, जिसके चलते लगभग 17 सेकेंड तक धरती डोलती रही और लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद बांग्लादेश में घरों से निकले लोग।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल से लेकर बांग्लादेश तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में दहशत व्याप्त है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के नरसिंगडी के पास रहा। दरअसल, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई है। इसका केंद्र पड़ोसी देश बांग्लादेश के टुंगी में था। भूकंप के झटकों से दहशत में आए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। झटके 10 बजकर 10 मिनट पर महसूस किए गए।वहीं भूकंप के कारण बांग्लादेश में तीन लोगों की मौत हो गई।
भूकंप के कारण कई इमारतें गिरी
बांग्लादेश में आए 5.6 तीव्रता के भूकंप के कारण कई इमारतें गिर गई हैं। पुलिस ने बताया कि कम से कम तीन लोगों की जान गई है। भूकंप के कारण इमारतें देर तक डोलती रहीं। ढाका में एक प्राइवेट फर्म में काम करने वाले सदमान साकिब ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसा झटका महसूस नहीं किया। हम आफिस में थे जब फर्नीचर हिलने लगा। हम सीढ़ियों से उतरकर सड़क पर आए और देखा कि दूसरे लोग पहले से ही सड़क पर थे।
गहराई 10 किमी बताई जा रही
यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के टुंगी से 27 किमी पूर्व में था। इसकी गहराई 10 किमी बताई जा रही है। यह झटके कोलकाता के साथ ही आसपास के जिलों और उत्तर बंगाल में भी महसूस किए गए। कूचबिहार, दिनाजपुर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
पाकिस्तान में आया भूकंप
इधर, आज तड़के पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में जोरदार भूकंप के झटके लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, तड़के पाकिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 135 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गालवान हिंसा के 6 साल बाद BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और व्यापारिक एजेंडे की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
मायावती के राजनीति से संन्यास लेने के सुझाव पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो यानी अपनी समधन को संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि आपका आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द है। आकाश आनंद को गुमराह करने का आरोप निराधार है। मैं संन्यास लेने के लिए तैयार हूं।
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।