×

सेब में लौंग लगाकर खाने से माइग्रेन और सांस फूलने की समस्या होगी दूर, जानें खाने का तरीका 

सेब खाना बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं सेब में लौंग लगाकर खाने से माइग्रेन अटैक को दूर किया जा सकता है। दरअसल, माइग्रेन का दर्द बहुत तेज होता है। कुछ लोगों को तो दर्द के कारण उल्टी भी हो जाती है।

By: Manohar pal

Aug 27, 20256:28 PM

view70

view0

सेब में लौंग लगाकर खाने से माइग्रेन और सांस फूलने की समस्या होगी दूर, जानें खाने का तरीका 

सेब खाना बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं सेब में लौंग लगाकर खाने से माइग्रेन अटैक को दूर किया जा सकता है। दरअसल, माइग्रेन का दर्द बहुत तेज होता है। कुछ लोगों को तो दर्द के कारण उल्टी भी हो जाती है। सिर दर्द से फटने लगता है। ऐसे में बिना दवा के राहत नहीं मिलती।

अगर आप भी माइग्रेन के मरीज हैं तो आपको सेब खाने का तरीका बदलकर देखना चाहिए। डॉक्टरों की मानें तो सेब में लौंग लगाकर खाने से माइग्रेन के अटैक को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं इससे सांस फूलने की समस्या भी दूर हो सकती है। सेब के साथ लौंग का सेवन आपको कई हैरान करने वाले फायदे देगा। जानिए इसे खाने का सही तरीक क्या है?

सेब में लौंग लगाकर खाने के फायदे
जिन्हें पेट की समस्या रहती है। उन्हें क्या करना है। एक सेब लेना है उसे धो लें। अब किस टूथपिक से सेब में 5 छोटे-छोटे छेद कर लें। अब सेब के छेद में लौंग को फूल वाली साइड से अंदर की ओर घुसा दें। रातभर सेब को ऐसे ही रखा हुआ छोड़ दें। सुबह सेब से लौंग निकाल दें और सेब को बिना काटे ऐसे ही चबाकर खाएं। इस तरह सेब को 15 दिन खा लिया तो कमाल के फायदे मिलेंगे। इससे सांस फूलने की समस्या, माइग्रेन का अटैक और नॉर्मल सिरदर्द सब दूर हो जाएंगे।

सेब खाने के फायदे

  • रोज एक सेब खाने से कई बीमारियों को दूर और शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
  • सेब हमारे हार्ट को हेल्दी रखने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • सेब को लिवर के लिए बेहतरीन फल माना है। इससे फैटी लिवर और सूजन से बचा जा सकता है। 
  • किडनी फंक्शन में, दिमाग को अल्जाइमर जैसी बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है
  • ग्लोइंग स्किन पाने में भी सेब मदद करता है और दातों को स्वस्थ रखने में फायदेमंद है।
  • सेब में विटामिन सी, विटामिन ए, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।

लौंक खाने के फायदे

  • लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो ओरल हेल्थ में सुधार लाने और दांत के दर्द को दूर करने में असरदार है।
  • लौंग खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ में सुधार आता है और पेट दर्द, गैस, सूजन और अपच कम होती है।
  • लौंग में यूजेनॉल और फ्लेवोनोइड तत्व होते हैं जो शरीर में आई सूजन को कम करते हैं।
  • लौंग खाने से खांसी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
  • लौंग इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी सुधार लाता है। इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। 

Disclaimer:- इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

Low Blood Sugar: अचानक चक्कर और घबराहट को न करें नजरअंदाज, जानलेवा हो सकता है 'लो ब्लड शुगर'

Low Blood Sugar: अचानक चक्कर और घबराहट को न करें नजरअंदाज, जानलेवा हो सकता है 'लो ब्लड शुगर'

क्या आपको अचानक चक्कर या कमजोरी महसूस होती है? यह लो ब्लड शुगर (Hypoglycemia) हो सकता है। जानें इसके खतरनाक स्तर, घरेलू उपचार और बचाव के टिप्स।

Loading...

Jan 21, 20266:30 PM

स्वस्थ जीवनशैली के 4 नियम: बीमारियाँ रहेंगी दूर और बढ़ेगी इम्यूनिटी

स्वस्थ जीवनशैली के 4 नियम: बीमारियाँ रहेंगी दूर और बढ़ेगी इम्यूनिटी

एक बेहतर लाइफस्टाइल के लिए व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन बहुत जरूरी है। जानें इन चार आदतों को अपनाने के सही तरीके और उनके स्वास्थ्य लाभ।

Loading...

Jan 20, 20265:28 PM

भोजन करने का सही तरीका: स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं ये 7 आदतें

भोजन करने का सही तरीका: स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं ये 7 आदतें

बेहतर पाचन और वजन घटाने के लिए खाना खाने का सही तरीका जानें।

Loading...

Jan 17, 20264:08 PM

अपक्व आहार के फायदे: प्राकृतिक भोजन से बदलें अपनी सेहत और जीवनशैली

अपक्व आहार के फायदे: प्राकृतिक भोजन से बदलें अपनी सेहत और जीवनशैली

जानें अपक्व आहार (Raw Food) सेहत के लिए क्यों जरूरी है? वजन घटाने, ऊर्जा बढ़ाने और बेहतर पाचन के लिए कच्चे भोजन को अपनी डाइट में शामिल करने के तरीके और लाभ।

Loading...

Jan 16, 202612:51 PM

व्रत: केवल आस्था नहीं, शरीर की 'सर्विसिंग' का विज्ञान; जानिए क्यों है यह अनिवार्य

व्रत: केवल आस्था नहीं, शरीर की 'सर्विसिंग' का विज्ञान; जानिए क्यों है यह अनिवार्य

क्या आप जानते हैं कि व्रत केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि एक 'बायोलॉजिकल रिपेयर' है? जानिए कैसे उपवास कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

Loading...

Jan 07, 20264:03 PM