मेघालय की राजनीति में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। राज्य के आठ मंत्रियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। इससे सरकार के साथ राज्य भर में हड़कंप मच गया। तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई।

मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मेघालय की राजनीति में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। राज्य के आठ मंत्रियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। इससे सरकार के साथ राज्य भर में हड़कंप मच गया। तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। दरअसल, मेघालय में मंत्रिमंडल विस्तार होना है। यही वजह है कि आठ मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। इस्तीफा देने वालों में एएल हेक, पॉल लिंगदोह और अम्पारीन लिंगदोह सहित आठ मंत्रियों का नाम शामिल है। वहीं दावा किया जा रहा है कि अब एनपीपी विधायक वैलादमिकी शायला, सोस्थनीस सोहतुन, ब्रेनिंग संगमा को मंत्री बनाया जाएगा।
एनपीपी के नेतृत्व वाली मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस सरकार के प्रमुख मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने राजभवन में राज्यपाल सीएच विजयशंकर से मुलाकात की और मंत्रियों के इस्तीफे सौंपे। एक अधिकारी ने बताया कि नए मंत्रियों को मंगलवार शाम 5 बजे राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।
राज्य के जिन आठ मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है, उसमें माजेल अम्पारीन लिंगदोह, कोमिंगोन यम्बोन, रक्कम अम्पांग संगमा, अबू ताहिर मंडल, पॉल लिंगदोह, किरमेन श्याला, शकलियार वारजरी और एएल हेक शामिल हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अपनी बेबाक बोली के लिए सुर्खियां बटोरने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, अब गडकरी ने राजनीति से सन्यास की ओर इशारा करते हुए कहा- वे अब उतना काम नहीं कर सकते जितना पहले करते थे और अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपने का समय आ गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को रेप के दोषी पूर्व पत्रकार तरुण तेजपाल को सरेंडर करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि उन्हें दो हफ्ते के अंदर ऐसा करना होगा। 63 साल के पूर्व पत्रकार ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है और दावा किया है कि वे पीड़ित हैं। गोवा सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और इस मामले में तेजपाल की सजा बढ़ाने की मांग की है।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी गई है। यौन शोषण के केस में 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। जेल से निकलने के बाद वह रोहतक से सीधा सिरसा पहुंचेगा।
तिरतोल ब्लॉक में 3.02 करोड़ रुपए के सरकारी धन के गबन केस में गिरफ्तार पूर्व एसआरए भंज किशोर बेहरा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ओडिशा विजिलेंस ने पूछताछ में मिले नए तथ्यों के आधार पर सोमवार को उसके छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।
बिहार के छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास आज यानी सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मकेर की ओर से छपरा की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने सामने से एक टोटो को रौंद दिया।
बिहार के छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास आज यानी सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मकेर की ओर से छपरा की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने सामने से एक टोटो को रौंद दिया।
बिहार के मधेपुरा में सावन के चौथे सोमवार पर सिंहेश्वर धाम मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित होने से दर्जनभर श्रद्धालु घायल हो गए। करीब 15 मिनट तक रही अफरा-तफरी के बीच सभी घायलों को जन नायक कपूर्री ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में भर्ती कराया गया। वहीं ग्रिल से टकराकर गिरने में एक श्रद्धालु का सिर फट गया है।
महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में आज यानी सोमवार को तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में तड़के करीब 3:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई।
पेट्रोलियम मंत्रालय के नए आदेश के अनुसार, जिन इलाकों में पाइपेड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है, वहां एलपीजी कनेक्शन अनिवार्य रूप से सरेंडर करना होगा। समयानुसार पीएनजी न अपनाने पर एलपीजी कनेक्शन रद्द किया जा सकता है। जानें नए नियम।
हरिद्वार में 'वन नेशन वन इलेक्शन' कार्यक्रम के दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव ने कंगना रनौत के बयानों का करारा जवाब दिया। साथ ही एक देश-एक चुनाव के फायदों पर भी बात की।