गुजरात ATS ने दमन और गोवा से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिन पर ISI को संवेदनशील सैन्य सूचनाएं भेजने का आरोप है। गिरफ्तारों में एक महिला और भारतीय सेना का पूर्व सूबेदार शामिल। ATS ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर जांच तेज की।

अहमदाबार. स्टार समाचार वेब
अहमदाबाद में गुजरात ATS ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को संवेदनशील सूचनाएं भेजने के आरोप में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुरुष भारतीय सेना का पूर्व सूबेदार बताया जा रहा है। ATS के अनुसार, दोनों संदिग्ध गोपनीय सैन्य और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से जासूसी कर रहे थे।
एजेंसी ने महिला रश्मि रविंद्र पाल को दमन से और पूर्व सूबेदार ए.के. सिंह को गोवा से गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के माध्यम से संवेदनशील लोकेशन और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा कर रहे थे। ATS ने दोनों के पास मिले मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण अपने कब्जे में लेकर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
गुजरात ATS ने ISI को जानकारी भेजने के आरोप में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया
पकड़े गए आरोपियों में एक महिला और भारतीय सेना का पूर्व सूबेदार शामिल
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त, पाकिस्तान तक भेजी गई सूचनाओं की जांच जारी
ATS जासूसी नेटवर्क पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेगी बड़ा खुलासा
गुजरात ATS इस जासूसी नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही है और यह पता लगा रही है कि अब तक कितनी और किस प्रकार की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी गई। जल्द ही इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा करेगी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी गुजरात ATS ने अलकायदा के भारतीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था, जिसमें चीन से MBBS करने वाले एक डॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला था कि आरोपी रिसिन नामक खतरनाक ज़हर तैयार कर बड़े हमले की साजिश रच रहे थे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।
बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानें हादसे की पूरी जानकारी और राहत कार्य का अपडेट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह